1. Home
  2. हिन्दी
  3. राजनीति
  4. ओपी राजभर फिर बोले- टूटकर रहेगी सपा, सांसद रुचि वीरा और शिवपाल यादव को लेकर बड़ा दावा
ओपी राजभर फिर बोले- टूटकर रहेगी सपा, सांसद रुचि वीरा और शिवपाल यादव को लेकर बड़ा दावा

ओपी राजभर फिर बोले- टूटकर रहेगी सपा, सांसद रुचि वीरा और शिवपाल यादव को लेकर बड़ा दावा

0
Social Share

लखनऊ, 19 जून। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुभासपा (सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी) के प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने एक बार फिर समाजवादी पार्टी में टूट का दावा किया है। उन्होंने ‘बागी बलिया’ के बाद इस बार मुरादाबाद की सांसद रुचि वीरा और सपा नेता शिवपाल सिंह यादव का नाम लिया है। राजभर ने कहा कि बाकी बची हुई पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष असली चाचा (शिवपाल यादव) ही बनेगा, क्योंकि वही दोबारा पार्टी खड़ा कर सकता है। ओमप्रकाश राजभर ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “पीडीए समारोह में मुरादाबाद वाली सांसद नहीं पहुंची न? ‘पीट देगा अहीर’, ‘पीट देगा अल्पसंख्यक’ (सपाई) से अब हर कोई दूर है।

सांसद ने मना कर दिया न? बाद में कह रही होंगी कि बताया नहीं गया, सूचना नहीं मिली या छुपाया गया। क्या सच में यही हुआ है?” सुभासपा प्रमुख ने अपने पोस्ट में लिखा, “जो कह रहा हूं मान लो। बगावत और बागियों का नेतृत्व तो ‘बागी बलिया’ की भूमि ही करेगी, क्योंकि ब्राह्मण सब भूल सकता है, पर अपमान नहीं।” इस दौरान ओपी राजभर ने सपा नेता रामगोपाल यादव पर भी निशाना साधा।

उन्होंने कहा, “बाकी घमंडी रामगोपाल यादव ने मेरे और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के लिए जिन शब्दों का प्रयोग किया है, उसे पूरे बहुजन समाज ने देखा और सुना है। रामगोपाल यादव हमेशा से राजभर और मौर्य को यादवों से नीचा समझता है। इसके घर में हमारे लिए अलग बर्तन रखा रहता है।” राजभर ने आगे कहा, “पार्टी तो टूटेगी, क्योंकि एक इंटरव्यू में ‘सनातन ने कहा है कि सनातन, सनातन है, था और सनातन के साथ ही जाएगा।’ सनातनी होने का दावा कौन लोग करते हैं?”

इसी बीच, ओमप्रकाश राजभर ने शिवपाल यादव को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, “बाकी बची हुई पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष असली चाचा ही बनेगा क्योंकि वही दोबारा पार्टी खड़ा कर सकता है। दूसरा घमंडी चाचा (रामगोपाल यादव) प्रोफेसर से प्राइमरी का मास्टर बनेगा और इसे अखिलेश के ‘शिव’ चाचा (शिवपाल यादव) हकीकत बनाएंगे।” इससे पहले, राजभर ने दावा किया कि सपा के बागी सांसदों के गुट का नेतृत्व उत्तर प्रदेश की ‘बागी भूमि’ का एक लाल करेगा। इस तरह से सपा कार्यालय में सम्मेलन के नाम पर ब्राह्मणों को तिरस्कृत किया गया, उससे ‘बागी बलिया’ का लाल बहुत आहत है।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code