hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: कुन्नूर हेलीकॉप्टर हादसे में इकलौते बचे ग्रुप कैप्‍टन वरुण सिंह का निधन
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > कुन्नूर हेलीकॉप्टर हादसे में इकलौते बचे ग्रुप कैप्‍टन वरुण सिंह का निधन
राष्ट्रीयहिन्दी

कुन्नूर हेलीकॉप्टर हादसे में इकलौते बचे ग्रुप कैप्‍टन वरुण सिंह का निधन

Vinayak Barot
Last updated: December 15, 2021 4:44 pm
Vinayak Barot
Published: December 15, 2021
Share
SHARE

बेंगलुरु, 15 दिसंबर। तमिलनाडु के कुन्‍नूर में हेलीकॉप्‍टर हादसे में एकमात्र जीवित बचे ग्रुप कैप्‍टन वरुण सिंह का बुधवार को यहां वायुसेना के कमांड अस्पताल में निधन हो गया। 45 फीसदी तक झुलसे कैप्टन वरुण सिंह को वेलिंग्टन अस्पताल से यहां लाकर लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था और आठ दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच की लड़ाई लड़ने के बाद उन्होंने अंतिम सांस ली।

गौरतलब है कि गत आठ दिसंबर को कुन्‍नूर में जब Mi-17 V5 हेलीकॉप्‍टर दुर्घटनाग्रस्‍त हुआ था, तो उस हादसे में सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्‍नी मधुलिका रावत समेत 13 लोगों की मौत हो गई थी। सिर्फ वरुण सिंह ही तब जिंदा बच सके थे।

वरुण सिंह की हालत लगातार नाजुक और स्थिर बनी रही और उनका शुरुआती इलाज वेलिंग्टन में मौजूद मिलिट्री अस्‍पताल में हुआ था। बेहतर इलाज के लिए नौ दिसंबर को उन्हें वेलिंग्टन से यहां कमांड हॉस्पिटल शिफ्ट किया गया था। यहां भी उनकी हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी। उन्हें कई चोटें भी लगीं थीं।

IAF is deeply saddened to inform the passing away of braveheart Group Captain Varun Singh, who succumbed this morning to the injuries sustained in the helicopter accident on 08 Dec 21. IAF offers sincere condolences and stands firmly with the bereaved family.

— Indian Air Force (@IAF_MCC) December 15, 2021

भारतीय वायुसेना ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर कैप्टन वरुण सिंह के निधन के बारे में जानकारी साझा की और उनके निधन पर परिजनों के प्रति संवेदना व्‍यक्‍त की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा,  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी,  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सहित अन्य नेताओं ने भी ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन पर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

Group Captain Varun Singh served the nation with pride, valour and utmost professionalism. I am extremely anguished by his passing away. His rich service to the nation will never be forgotten. Condolences to his family and friends. Om Shanti.

— Narendra Modi (@narendramodi) December 15, 2021

वरुण सिंह को इसी वर्ष शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था

अभिनंदन वर्धमान के बैचमेट रहे वरुण सिंह ने एक हवाई इमरजेंसी के दौरान तेजस लड़ाकू विमान को बचाया था, जिसके बाद इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर पर उन्हें शौर्य चक्र सम्‍मान से नवाजा गया था। कांग्रेस नेता और प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह के भतीजे वरुण सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रुद्रपुर तहसील के खोरमा कन्हौली गांव के रहने वाले थे। डीएसएससी में पदस्थ होने के कारण उनका पूरा परिवार तमिलनाडु में रहता है।

 

You Might Also Like

ऑस्ट्रेलियाई ओपन :  एश्ली बार्टी महिला एकल चैंपियन, घरेलू कोर्ट पर ऑस्ट्रेलिया का 44 वर्षों का खिताबी सूखा खत्म
आईपीएल 2021 : पंजाब किंग्स को बाहर कर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु भी प्लेऑफ में
मायावती ने कर्नल सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी करने वाले BJP मंत्री को लेकर कर दी यह बड़ी मांग
पाक पत्रकार के सवाल पर जयशंकर का जवाब – ‘अपने नेताओं से पूछो, कब खत्म करेंगे आतंकवाद’
कर्नाटक : रेप व अश्लील सीडी मामले में  पूर्व JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा, 11 लाख रुपये का जुर्माना भी लगा
TAGGED:Group captain varun singhKannur helicopter accidentVarun Singh passed away
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

पीएम मोदी ने चक्रवात जवाद को लेकर उच्चस्तरीय बैठक में की तैयारियों की समीक्षा

Vinayak Barot
Vinayak Barot
December 2, 2021
सुप्रीम कोर्ट में बोले पीएम मोदी – जीवन को आसान बनाने के लिए न्याय में सुगमता जरूरी
गहलोत कैबिनेट के पुनर्गठन पर बोले पायलट – जो कमी थी, वो पूरी हो गई
જુઓ VIRAL VIDEO: ઉલ્ટી ગંગા – દેડકાએ કર્યો સાપનો શિકાર
जम्मू-कश्मीर : नौगाम सेक्टर में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में 2 आतंकियों को ढेर किया
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?