hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पाक पत्रकार के सवाल पर जयशंकर का जवाब – ‘अपने नेताओं से पूछो, कब खत्म करेंगे आतंकवाद’
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > पाक पत्रकार के सवाल पर जयशंकर का जवाब – ‘अपने नेताओं से पूछो, कब खत्म करेंगे आतंकवाद’
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

पाक पत्रकार के सवाल पर जयशंकर का जवाब – ‘अपने नेताओं से पूछो, कब खत्म करेंगे आतंकवाद’

Vinayak Barot
Last updated: December 16, 2022 4:05 pm
Vinayak Barot
Published: December 16, 2022
Share
SHARE

नई दिल्ली, 16 दिसम्बर। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की काउंटर टेररिज्म पर समिट के दौरान विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पाकिस्तान की जमकर क्लास लगाई। यही नहीं मीडिया से बातचीत के दौरान जब पाकिस्तानी टीवी चैनल जियो न्यूज के एक पत्रकार यह पूछ लिया कि दक्षिण एशिया से आतंकवाद कब खात्म होगा तो विदेश मंत्री ने उससे तंज भरे अंदाज में कहा कि यह तो आपको पाकिस्तान के मंत्रियों से पूछना चाहिए। वे ही बताएंगे कि पाकिस्तान कब से आतंकवाद को बढ़ावा देना बंद करने वाला है।

पाकिस्तान को एक अच्छे पड़ोसी की तरह से रहने की दी सलाह

एस. जयशंकर ने कहा, ‘आपने गलत मंत्री से सवाल पूछ लिया है। यह तो पाकिस्तान के मंत्री ही बता पाएंगे कि कब तक उनका देश आतंकवाद को बढ़ावा देता रहेगा।’ उन्होंने खरी-खरी कहते हुए कहा, ‘दुनिया मूर्ख नहीं है और वह कुछ भी भूलती नहीं है। मेरी सलाह है कि पाकिस्तान एक अच्छे पड़ोसी की तरह से रहे और आतंकवाद को बढ़ावा देने जैसी चीजों से बचे। दुनिया अब उन देशों को पहचान रही है, जो आतंकवाद को बढ़ावा दे रहे हैं। अब आप इस मामले में छिप नहीं सकते हैं।’ मुझे लगता है कि आपके चैनल के माध्यम से पाकिस्तान को यह संदेश चला जाएगा।’

पाकिस्तान की जमकर लगाई क्लार, उसे बताया आतंकवाद का स्पॉन्सर

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भी अपने संबोधन में एस. जयशंकर ने पाकिस्तान की जमकर क्लास लगाई। उन्होंने कहा कि आज भी दुनिया में कुछ ऐसे देश हैं, जहां आतंकी संगठनों के नेटवर्क जिंदा हैं। हमें आतंकवाद को प्रायोजित करने वाले देशों को पहचानना होगा। यही नहीं, एस. जयशंकर ने आतंकवादियों के खिलाफ प्रस्ताव रोकने वाले चीन पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि आतंकवाद को एक नजर से देखना होगा और उसके बचाव का कोई भी तर्क नहीं हो सकता।

UNSC के विस्तार पर भी सख्त रहे हैं एस. जयशंकर

गौरतलब है कि दिसम्बर महीने में भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता कर रहा है। भारत की प्रेसिडेंसी में ही काउंटर टेररिज्म पर समिट का आयोजन हुआ है। हाल ही में एस. जयशंकर ने सुरक्षा परिषद के विस्तार की भी मांग की थी। उन्होंने कहा था कि भारत, अफ्रीका, लैटिन अमेरिका जैसे देशों को भी सुरक्षा परिषद में एंट्री मिलनी चाहिए। इन देशों को एंट्री दिए बिना उनके बारे में फैसले नहीं होने चाहिए।

You Might Also Like

मोहम्मद शमी क्या भाजपा ज्वॉइन करेंगे? अमित शाह से भेंट की तस्वीरें वायरल होने के बाद अफवाहों का बाजार गर्म
कांग्रेस का आरोप- माधबी बुच के भ्रष्टाचार में शामिल रही है मोदी सरकार
राजा रणधीर सिंह सर्वसम्मति से चुने गए ओसीए अध्यक्ष, पहली बार किसी भारतीय को सौंपी गई यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
यूएफा यूरो 2020 : इटली दूसरी बार चैंपियन, मेजबान इंग्लैंड पेनाल्टी शूटआउट में परास्त
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा – सीमाओं की रक्षा करने वालों को सुविधाएं मुहैया कराना सर्वोच्च प्राथमिकता
TAGGED:jaishankarPak journalistterrorism
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशराजनीतिहिन्दी

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

August 8, 2026

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?