hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: भारत में कोरोना संकट : इलाजरत मरीजों की संख्या 216 दिनों में सबसे कम, 16,862 नए केस
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > भारत में कोरोना संकट : इलाजरत मरीजों की संख्या 216 दिनों में सबसे कम, 16,862 नए केस
राष्ट्रीयहिन्दी

भारत में कोरोना संकट : इलाजरत मरीजों की संख्या 216 दिनों में सबसे कम, 16,862 नए केस

Vinayak Barot
Last updated: October 15, 2021 3:58 pm
Vinayak Barot
Published: October 15, 2021
Share
SHARE

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर। लगातार तीन दिनों की बढ़ोतरी के बाद देश में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में कमी दर्ज की गई और गुरुवार को 16,862 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई। इस दौरान 19,391 रोगी स्वस्थ घोषित किए गए तो 379 लोगों की मौत हुई। इसी क्रम में 2,908 की गिरावट के बीच 14 अक्टूबर तक देशभर में कुल 2,03,678 कोरोना मरीज इलाजरत थे। सक्रिय मामलों की यह संख्या पिछले 216 दिनों में सबसे कम रही।

स्वस्थ होने वालों की दर 98.07%, एक्टिव रेट 0.60 फीसदी

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार मौजूदा रिकवरी रेट 98.07 फीसदी है, जो मार्च, 2020 के बाद से अपने उच्चतम स्तर पर है जबकि सक्रिय मामलों की संख्या कुल मरीजों के एक प्रतिशत से भी 0.60 फीसदी है, जो मार्च, 2020 के बाद से अपने न्यूनतम स्तर पर है।

साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर पिछले 112 दिनों से तीन प्रतिशत से कम (1.42%) बनी हुई है। इसी प्रकार दैनिक सकारात्मकता दर पिछले 46 दिनों से तीन प्रतिशत से नीचे (1.43%) बनी हुई है।

टीकाकरण का आंकड़ा 272 दिनों में 97 करोड़ के पार

इस बीच देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत 272 दिनों में इसका लाभ ले चुके लोगों की संख्या 97 करोड़ के पार 97.14 करोड़ तक जा पहुंची है। इनमें गुरुवार को 30.26 लाख लोगों को वैक्सीन की पहली या दूसरी डोज दी गई। दूसरी तरफ 14 अक्टूबर तक देश में 58.88 करोड़ लोगों के कोविड नमूनों की जांच हो चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी 14 अक्टूबर, 2021 के कोविड आंकड़ों पर एक नजर –

24 घंटे के दौरान नए संक्रमित : 16,862

24 घंटे के दौरान स्वस्थ मरीज : 19,391

24 घंटे के दौरान कुल मौतें : 379

अब तक कुल संक्रमित : 3,40,37,592

अब तक कुल स्वस्थ : 3,33,82,100

रिकवरी दर : 98.07%

अब तक कुल मौतें : 4,51,814

मृत्यु दर : 1.33%

इलाजरत मरीज : 2,03,678 (दैनिक गिरावट 2,908)        

सक्रियता दर : 0.60%

24 घंटे के दौरान टीकाकरण : 30,26,483

272 दिनों में कुल टीकाकरण  : 97,14,38,553

24 घंटे के दौरान सैम्पल की जांच : 11,80,148

अब तक कुल सैम्पल की जांच : 58,88,44,673.

You Might Also Like

द्वारका एवं शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ब्रह्मलीन, 98 वर्ष की उम्र में ली आखिरी सांस
पीएम मोदी बोले – हिमाचल में मेडिकल टूरिज्म की अपार संभावनाएं, प्रदेश के दोनों हाथों में लड्डू
NCP विभाजन: शरद पवार महाराष्ट्र के पहले मुख्यमंत्री चव्हाण के स्मारक का दौरा करने के लिए कराड रवाना
दिल्ली में 16 दिनों की देरी से पहुंचा मानसून, कई राज्यों में दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय
मणिपुर की शर्मनाक घटना में चौंकाने वाला खुलासा : फर्जी वीडियो से भड़के दरिंदों ने बदला लेने के लिए महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाया
TAGGED:active casesactive rateCorona crisis in Indiacorona infectionCovid-19recovery rate
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशराजनीतिहिन्दी

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

August 8, 2026

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?