hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जारी किया CUET-UG का परिणाम, 22000 उम्मीदवारों ने हासिल किया 100 पर्सेंटाइल
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जारी किया CUET-UG का परिणाम, 22000 उम्मीदवारों ने हासिल किया 100 पर्सेंटाइल
राष्ट्रीयहिन्दी

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जारी किया CUET-UG का परिणाम, 22000 उम्मीदवारों ने हासिल किया 100 पर्सेंटाइल

Vinayak Barot
Last updated: July 15, 2023 6:50 pm
Vinayak Barot
Published: July 15, 2023
Share
SHARE

नई दिल्ली, 15 जुलाई। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने  केंद्रीय विश्वविद्यालय संयुक्त प्रवेश परीक्षा – स्नातक (सीयूईटी-यूजी) 2023 का परिणाम जारी कर दिया है। इसमें 22,000 से अधिक उम्मीदवारों ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किया है।

अंग्रेजी में सर्वाधिक 5,685 छात्रों के 100 पर्सेंटाइल

प्राप्त जानकारी के अनुसार सबसे ज्यादा टॉप स्कोरर अंग्रेजी में रहे और उसके बाद बायोलॉजी और अर्थशास्त्र में टॉपर रहे। 5,685 उम्मीदवारों ने अंग्रेजी में 100 पर्सेंटाइल प्राप्त किए जबकि 4,850 उम्मीदवारों ने जीवविज्ञान / जैव प्रौद्योगिकी / जैव रसायन विज्ञान में शीर्ष स्कोर प्राप्त किया। इसके बाद अर्थशास्त्र में 2,836 उम्मीदवारों के 100 पर्सेंटाइल रहे।

परीक्षा के दूसरे संस्करण में 11.11 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे

उल्लेखनीय है कि एनटीए ने देशभर के विभिन्न शहरों में कई परीक्षा केंद्रों पर ऑनलाइन सीबीटी (कंप्यूटर आधारित टेस्ट) मोड में 21 मई से 23 जून तक सीयूईटी-यूजी 2023 परीक्षा आयोजित की थी। प्रवेश परीक्षा के दूसरे संस्करण में 11.11 लाख से अधिक उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। आवेदकों की संख्या के हिसाब से CUET-UG देश की दूसरी सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा है। इसके पहले संस्करण में 12.5 लाख छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था और 9.9 लाख ने अपने आवेदन जमा किए थे।

एनटीए की वरिष्ठ निदेशक साधना पाराशर ने बताया, ‘प्रत्येक उम्मीदवार के प्रदर्शन का मूल्यांकन सम-प्रतिशत पद्धति का उपयोग करके किया गया है, जिसमें एक ही विषय के लिए कई दिनों के दिए गए सत्र में छात्रों के प्रत्येक समूह के प्रतिशत का उपयोग करके प्रत्येक उम्मीदवार के सामान्यीकृत अंकों की गणना की गई है।

उन्होंने कहा कि भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों और संगठनों द्वारा एक मेरिट सूची तैयार की जाएगी। विश्वविद्यालय एनटीए द्वारा उपलब्ध कराए गए सीयूईटी-यूजी 2023 के स्कोरकार्ड के आधार पर अपनी व्यक्तिगत काउंसलिंग के बारे में निर्णय लेंगे।’

ऐसे चेक कर सकते हैं अपना रिजल्ट

परीक्षा में उपस्थित उम्मीदवार अब अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट – cuet.nta.nic.in पर देख सकते हैं। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल – जैसे आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करके अपने सीयूईटी यूजी 2023 स्कोरकार्ड भी डाउनलोड कर सकते हैं।

इससे पहले 12 जुलाई को एनटीए ने सीयूईटी यूजी 2023 फाइनल उत्तर कुंजी भी जारी की थी। जो उम्मीदवार स्नातक कार्यक्रमों के लिए केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा 2023 के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट से अंतिम उत्तर कुंजी भी डाउनलोड कर सकते हैं।

CUET UG परिणाम 2023 ऐसे डाउनलोड करें

  • आधिकारिक वेबसाइट – cuet.samarth.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, ‘सीयूईटी यूजी 2023 रिजल्ट’ का लिंक देखें और उस पर क्लिक करें।
  • खुलने वाले नए पेज में अपना रोल नंबर और जन्मतिथि जैसे क्रेडेंशियल भरें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • अब आपका CUET UG 2023 स्कोरकार्ड आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • अपना स्कोरकार्ड जांचें और उस पर उल्लिखित सभी विवरणों को सत्यापित करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए अपना CUET UG 2023 स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।

You Might Also Like

पीएम मोदी शनिवार को युवाओं के लिए शुरू करेंगे 62000 करोड़ रुपये की योजनाएं, बिहार पर विशेष जोर
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने जमैका के प्रधानमंत्री डॉ. एंड्रयू होलनेस के साथ वार्ता की
विवेकानंद रेड्डी हत्याकांड: अविनाश रेड्डी की अग्रिम जमानत के खिलाफ दायर याचिका पर नोटिस जारी
बॉलीवुड : कार्तिक आर्यन ले आए ट्रेंडिंग मूव, आते ही वायरल हुआ ‘भूल भुलैया 2’ का पहला गाना
पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ 4 वर्ष बाद स्वदेश लौटे, लाहौर में करेंगे बड़ी रैली
TAGGED:CUET-UGNational Testing AgencyNTAresult of CUET UG released
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

August 8, 2026

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?