1. Home
  2. अपराध
  3. आकांक्षा दुबे का रोते हुए नया वीडियो आया सामने – ‘अब दुनिया में नहीं रहना, मेरे साथ कुछ भी हो तो समर जिम्मेदार’
आकांक्षा दुबे का रोते हुए नया वीडियो आया सामने – ‘अब दुनिया में नहीं रहना, मेरे साथ कुछ भी हो तो समर जिम्मेदार’

आकांक्षा दुबे का रोते हुए नया वीडियो आया सामने – ‘अब दुनिया में नहीं रहना, मेरे साथ कुछ भी हो तो समर जिम्मेदार’

0
Social Share

वाराणसी, 19 अप्रैल। वाराणसी के एक होटल में पिछले माह सुसाइड करने वाली भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे का एक और सनसनीखेज वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में आकांक्षा रोते हुए अपनी हत्या की आशंका जता रही है। साथ ही कह रही है कि अगर उसके साथ कुछ भी होता है तो समर सिंह जिम्मेदार होगा।

वीडियो में आकांक्षा बेहद हताश नजर आ रही है। वह यह भी कहती है कि अब दुनिया में नहीं रहना है। वीडियो के साथ एक फोटो भी सामने आया है। इसमें आकांक्षा के चेहरे पर चोट के काफी निशान दिखाई दे रहे हैं। ऐसे लगता है कि उसे किसी ने बुरी तरह से पीटा है। पुलिस पहले ही समर सिंह को गिरफ्तार कर चुकी है। उसके खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज है। माना जा रहा है कि यह वीडियो अब आकांक्षा की मौत से जुड़े केस में अहम सबूत हो सकता है।

गौरतलब है कि आकांक्षा की लाश गत 26 मार्च को सारनाथ के एक होटल अपने कमरे में फंदे से लटकी हुई मिली थी। उस दिन आकांक्षा की वाराणसी नाटी इमली में शूटिंग भी थी। एक दिन पहले आकांक्षा किसी पार्टी से होटल लौटी थी। सुबह जब शूटिंग के लिए उसे फोन किया गया तो कॉल रिसीव नहीं हुआ। इस पर होटल के स्टाफ ने पुलिस की मौजूदगी में मास्टर की से दरवाजा खोला तो अंदर आकांक्षा का शव फांसी के फंदे से लटका मिला था। हालांकि तब कोई सुसाइड नोट मौके से पुलिस को नहीं मिला था।

आकांक्षा की मां ने बेटी की मौत के लिए भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके रिश्तेदार संजय सिंह पर हत्या कराने तक का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। कई दिनों की खोजबीन के बाद पुलिस ने समर सिंह को गाजियाबाद और संजय सिंह को वाराणसी से गिरफ्तार किया था। समर को पुलिस रिमांड पर भी दिया गया था।

आकांक्षा के इंस्टाग्राम स्टेटस से मां को मिला नया वीडियो

आकांक्षा की मां को बुधवार को बेटी के इंस्टाग्राम स्टेटस से एक वीडियो मिला। 38 सेकेंड के इस वीडियो में आकांक्षा बुरी तरह रो रही है। वह रोते हुए कह रही है, ‘मुझे नहीं पता कि मैंने क्या गलती की है। मैं अब नहीं रह रही इस दुनिया में। मेरा आप लोगों से लास्ट अपील है कि मेरे साथ कुछ भी कुछ भी होता है तो उसके लिए समर सिंह जिम्मेदार है।’ अभिनेत्री की मां ने वीडियो अपने वकील को दिया है। कहा जा रहा है कि इस वीडियो के बाद समर सिंह का इस केस में बचना मुश्किल हो सकता है।

पुलिस की गिरफ्त में हैं समर सिंह और उसके रिश्तेदार संजय सिंह

मां के आरोपों के बाद समर सिंह और उसके रिश्तेदार संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया था। समर को पुलिस ने रिमांड पर भी लिया था। इस दौरान वह खुद को बेगुनाह बताता रहा है। नया वीडियो सामने आने के बाद वाराणसी के अपर पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने कहा कि समर सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है। जांच हो रही है। नया वीडियो भी मामले में साक्ष्य बन सकता है।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code