भारत में कोरोना संकट :  नए संक्रमितों की संख्या फिर 10 हजार के पार, 527 दिनों में न्यूनतम सक्रिय मामले

नई दिल्ली, 17 नवंबर। कोविड-19 महामारी से लड़ाई के बीच देश में एक दिन के अंतराल बाद नए संक्रमितों की संख्या फिर 10 हजार के पार 10,197 पहुंच गई, जो सोमवार को नौ हजार से कम हो गई थी। इसके सापेक्ष मंगलवार को दिनभर में 12,134 मरीज स्वस्थ हुए तो 130 कोविड मरीजों की मौत हुई। हालांकि केरल में पूर्व की तिथियों में हुईं 171 मौतों का बैकलॉग जोड़कर दिनभर में कुल 301 मौतें दर्शाई गईं।

देश में अब 1.28 लाख कोविड मरीज इलाजरत

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार एक्टिव केस में 2,238 की कमी के बीच देश में 16 नवंबर तक कुल 1,28,555 मरीज थे, जिनका विभिन्न अस्पतालों या होम आइसोलेशन में इलाज जारी था। सक्रिय मामलों की यह संख्या पिछले 527 दिनों में सबसे कम है।

रिकवरी दर में सुधार जारी, एक्टिव रेट 0.37 फीसदी

मंत्रालय के अनुसार मार्च, 2020 के बाद से सर्वोच्च स्तर पर चल रहा कोविड मरीजों का रिकवरी रेट 0.01 फीसदी के  सुधार के साथ 98.28 फीसदी तक पहुंच गया है वहीं एक्टिव रेट में 0.01 की गिरावट के बाद मौजूदा सक्रियता दर 0.37 प्रतिशत रह गई है। इसी क्रम में मौजूदा दैनिक पॉजिटिविटी दर 0.82 प्रतिशत है जबकि साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 0.96 प्रतिशत है।

इस बीच राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत 305 दिनों में अब तक 113.68 करोड़ कोविडरोधी टीके लगाए जा चुके हैं। इसमें मंगलवार को 67.82 लाख लोगों ने टीकाकरण का लाभ लिया। वहीं 16 नवंबर तक कुल 62.70 करोड़ लोगों को कोविड नमूनों की जांच हो चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी 16 नवंबर, 2021 के कोविड आंकड़ों पर एक नजर –

24 घंटे के दौरान नए संक्रमित : 10,197

24 घंटे के दौरान स्वस्थ मरीज : 12,134

24 घंटे के दौरान कुल मौतें : 301 (इनमें केरल का 171 बैकलॉग भी शामिल)

अब तक कुल संक्रमित : 3,44,66,598

अब तक कुल स्वस्थ : 3,38,73,890

रिकवरी दर : 98.28%

अब तक कुल मौतें : 4,64,153

मृत्यु दर : 1.35%

इलाजरत मरीज : 1,28,555 (दैनिक गिरावट 2,238)        

सक्रियता दर : 0.37%

24 घंटे के दौरान टीकाकरण : 67,82,042 

305 दिनों में कुल टीकाकरण  : 1,13,68,79,685

24 घंटे के दौरान सैम्पल की जांच : 12,42,177

अब तक कुल सैम्पल की जांच : 62,70,16,336.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular