1. Home
  2. कारोबार
  3. शेयर बाजार : अमेरिका में नए AI टूल से दुनियाभर के आईटी स्टॉक्स धड़ाम, TCS-Infosys खुलते ही क्रैश
शेयर बाजार : अमेरिका में नए AI टूल से दुनियाभर के आईटी स्टॉक्स धड़ाम, TCS-Infosys खुलते ही क्रैश

शेयर बाजार : अमेरिका में नए AI टूल से दुनियाभर के आईटी स्टॉक्स धड़ाम, TCS-Infosys खुलते ही क्रैश

0
Social Share

नई दिल्ली, 4 फरवरी। अमेरिका में नए एंथ्रोपिक एआई टूल (Anthropic AI Tool) की एंट्री ने दुनियाभर में सूचना प्रौद्योगिकी (IT) की कम्पनियों में कोहराम मच गया है और उनके शेयर धराशायी होते जा रहे हैं। यही वजह रही कि अमेरिकी शेयर बाजार में मौजूद आईटी स्टॉक्स मंगलवार को धड़ाम नजर आए थे और इसका असर भारतीय शेयर बाजार में कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार को देखने को मिला है, जब कारोबार की सुस्त शुरुआत के बीच दिग्गज आईटी कम्पनियों – TCS, Infosys, Wipro से लेकर HCL और Tech Mahindra तक के स्टॉक्स लगभग आठ फीसदी तक गिर गए।

सेंसेक्स-निफ्टी में सुस्ती

शेयर बाजार में बुधवार को कारोबार की शुरुआत धीमी हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स बीते कारोबारी दिन मंगलवार की अपनी 2072 अंकों की बढ़त को जारी नहीं रख सका और 83,739.13 की तुलना में गिरावट के साथ 83,252.06 पर ओपन हुआ। हालांकि जल्द ही यह गिरावट से उबरकर मामूली बढ़त में भी दिखा। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी भी पिछली शाम के स्तर 25,727.55 से फिसलकर शुरुआती कारोबार में 25,563.95 पर आ गया। उसके बाद मध्याह्न बाद तक सूचकांक तनिक बढ़त पर था।

खुलते ही धड़ाम हुए आईटी स्टॉक्स

आईटी कम्पनियों की बात करें तो इनमें ओपनिंग के साथ ही कोहराम नजर आया। मध्याह्न बाद अंतिम समाचार मिलने तक TCS Stock (7.00%), Infosys Share (8.24%), HCL Tech Share (5.31%) और Wipro Share (4.40%) के शेयर बड़ी गिरावट लेकर कारोबार कर रहे थे।

क्या है नया AI Tool, जिसने मचाया हड़कंप

आईटी सेक्टर में Antropic AI Tool की एंट्री से हड़कंप है। दरअसल, एंथ्रोपिक ने कॉर्पोरेट और लीगल कामों को ऑटोमेटिक करने के लिए एक नया एआई टूल लॉन्च किया है। उम्मीद है कि यह नया टूल सॉफ्टवेयर कम्पनियों द्वारा किए जाने वाले पारंपरिक वर्कफ्लो ऑटोमेशन में बड़ा बदलाव लाएगा।

विशेषज्ञों की मानें तो इसके आने से लोगों की सोच में बदलाव आया है। पहले जो कहते थे कि AI इन कम्पनियों की मदद करता है, वही अब कहते नजर आ रहे हैं कि AI इन कम्पनियों की जगह लेता जा रहा है। इसके लॉन्च होते ही लीगलजूम के शेयर 20% तक फिसल गए तो थॉमसन रॉयटर्स के स्टॉक में भी 15% तक की बड़ी गिरावट देखने को मिली। इसके अलावा लेक्सिसनेक्सिस की पैरेंट कम्पनी RELX का शेयर 14% गिर गया था।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code