hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: आजमगढ़ में गरजे प्रधानमंत्री मोदी- सीएए कानून मोदी की गारंटी का ताजा उदाहरण है
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > आजमगढ़ में गरजे प्रधानमंत्री मोदी- सीएए कानून मोदी की गारंटी का ताजा उदाहरण है
राजनीतिराष्ट्रीयलोकसभा चुनाव 2024हिन्दी

आजमगढ़ में गरजे प्रधानमंत्री मोदी- सीएए कानून मोदी की गारंटी का ताजा उदाहरण है

Vinayak Barot
Last updated: May 16, 2024 1:59 pm
Vinayak Barot
Published: May 16, 2024
Share
SHARE

आजमगढ़, 16 मई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि मोदी की गारंटी का मतलब क्या होता है, इसका ताजा उदाहरण नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) है जिसके तहत शरणार्थियों को भारत की नागरिकता देने का काम कल शुरू हो चुका है । मोदी बृहस्पतिवार को आजमगढ़ से भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ और लालगंज से पार्टी प्रत्याशी नीलम सोनकर समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा, ”मोदी की गारंटी का मतलब क्या होता है, इसका ताजा उदाहरण सीएए कानून है। कल ही सीएए कानून के तहत शरणार्थियों को भारत की नागरिकता देने का काम शुरू हो चुका है। ये लोग शरणार्थी बनकर लंबे अर्से से हमारे देश में रह रहे हैं। ये लोग धर्म के आधार पर हुए भारत के बंटवारे के शिकार बने थे।”

उन्होंने कहा कि इन शरणार्थियों पर ‘वहां’ तो जुल्म हुआ ही, लेकिन वोट बैंक की राजनीति में लिप्त यहां की सरकारों तथा उनके साथियों ने भी इन पर जुल्म करने में कोई कमी नहीं की। उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन वाले कहते हैं कि मोदी सीएए लेकर आया है और जिस दिन मोदी जाएगा, यह सीएए भी जाएगा।

उन्होंने कहा ‘‘जनता जान गई है कि आप लोगों ने वोट बैंक की राजनीति करके, हिंदू-मुसलमान को लड़ाकर धर्मनिरपेक्षता का ऐसा चोला पहन लिया था कि आपकी असलियत बाहर नहीं आ रही थी। लेकिन मोदी ने आपकी सच्चाई उजागर कर दी है। आपने देश को सात दशक तक साम्प्रदायिकता की आग में जूझने के लिए मजबूर कर दिया था।’’

कश्मीर का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ”मोदी ने कश्मीर में शांति की गारंटी दी थी। मोदी ने अनुच्छेद 370 की दीवार गिराई। पूर्व में चुनाव के दौरान हड़तालें होती थीं, आतंकी धमकी देते थे, लेकिन इस बार श्रीनगर में पिछले अनेक चुनावों के रिकॉर्ड टूट गए।”

विपक्षी दलों समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा, ”सपा-कांग्रेस, दल दो हैं, लेकिन दुकान एक ही है। ये झूठ का सामान बेचते हैं, ये तुष्टिकरण का, परिवारवाद का और भ्रष्टाचार का सामान बेचते हैं।”

उन्होंने दोहराया कि सपा और कांग्रेस देश के बजट को विभाजित कर, 15 प्रतिशत अल्पसंख्यकों को आवंटित करना चाहते हैं। उन्होंने दावा किया कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ तुष्टिकरण के दलदल में पूरी तरह धंस चुका है।

उन्होंने आरोप लगाया ‘‘ समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेता राम मंदिर को लेकर आए दिन घटिया बातें कर रहे हैं। कांग्रेस के शहजादे ने तो राम मंदिर को गालियां देने का मिशन ही चला रखा है।’’ आजमगढ़ में 25 मई को लोकसभा चुनाव के छठवें चरण में मतदान होगा।

You Might Also Like

CJI सूर्यकांत ने बेरोजगार युवाओं की तुलना ‘कॉकरोच’ से करने वाले अपने बयान पर दी सफाई
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा : ट्रक-बस की टक्कर में 6 यात्रियों की मौत, एक घायल
छत्तीसगढ़ कुसुम प्लांट हादसा : 9 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू जारी, CM साय और केंद्रीय मंत्री तोखन ने प्रकट की संवेदना
पीएम आवास योजना के तहत तीन करोड़ से अधिक मकानों का हुआ निर्माण: प्रधानमंत्री मोदी
झारखंड : मंत्री हफीजुल हसन के बिगड़े बोल – धर्म विशेष को परेशान किया जा रहा, इसका नुकसान सबको उठाना पड़ेगा
TAGGED:caaLok Sabha Election 2024pm modiUTTERPRADESH
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
खेलहिन्दी

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

August 7, 2026

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?