hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: राष्ट्रपति कोविंद की कानपुर यात्रा के लिए प्रेसिडेंशियल ट्रेन तैयार, एनएसजी कमांडो व बुलेटप्रुफ शीशे से लैस कोच
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > महत्वपूर्ण कहानियां > राष्ट्रपति कोविंद की कानपुर यात्रा के लिए प्रेसिडेंशियल ट्रेन तैयार, एनएसजी कमांडो व बुलेटप्रुफ शीशे से लैस कोच
महत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

राष्ट्रपति कोविंद की कानपुर यात्रा के लिए प्रेसिडेंशियल ट्रेन तैयार, एनएसजी कमांडो व बुलेटप्रुफ शीशे से लैस कोच

sanket
Last updated: June 24, 2021 8:07 pm
sanket
Published: June 24, 2021
Share
SHARE

नई दिल्ली, 24 जून। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रेसिडेंशियल ट्रेन में अपने गृहनगर कानपुर तक की यात्रा करेंगे। 15 वर्षों बाद भारत के किसी भी राष्ट्रपति की यह पहली ट्रेन यात्रा होगी। यात्रा के दौरान इस खास ट्रेन की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

टूंडला, फिरोजाबाद होते हुए 5.30 घंटे में कानपुर पहुंचेगी ट्रेन

प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुसार नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) कमांडो की सुरक्षा और बुलेटप्रुफ शीशों से लैस कोचों की यह ट्रेन दिल्ली के सफदरजंग स्टेशन से शुक्रवार को अपराह्न 1.30 बजे रवाना होगी। अपराह्न चार बजे के करीब टूंडला और शाम सात बजे के करीब फिरोजाबाद होते हुए यह ट्रेन पांच घंटे 30 मिनट में कानपुर पहुंच जाएगी।

कानपुर से लखनऊ तक का सफर भी इसी ट्रेन से

कानपुर में दो दिनों तक विभिन्न कार्यक्रमों के भाग लेने के बाद 28 जून को राष्ट्रपति कोविंद इसी खास ट्रेन से कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से पूर्वाह्न 10.20 बजे लखनऊ पहुंचेंगे। लखनऊ से 29 जून को वह विशेष उड़ान से नई दिल्ली लौटेंगे।

ट्रेन की सुरक्षा में एनएसजी कमांडो और बम निरोधक दस्ता
आगरा के रेलवे पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि इस स्पेशल ट्रेन की सुरक्षा व्यवस्था में एनएसजी कमांडो, बम निरोधक दस्ता, फायर ब्रिगेड, सीआरपीएफ और 200 से अधिक जवानों को लगाया जाएगा।

ट्रेन को दो विशेष बोगियां बुलेटप्रुफ शीशे से लैस
प्रेसिडेंशियल ट्रेन में दो विशेष बोगियां (स्पेशल कोच) लगाई गई हैं, जिनमें बुलेटप्रूफ शीशे लगे हैं। इस ट्रेन में पब्लिक एड्रेस सिस्टम भी लगा है। सुरक्षा के मद्देनजर ट्रेन के आगे एक खाली इंजन भी दौड़ेगा, जिससे इस बात की जानकारी मिल सके कि ट्रैक में कोई दिक्कत तो नहीं है। रेलवे ट्रैक के दोनों तरफ पुलिस का सख्त पहरा भी रहेगा। यात्रा के दौरान रेलवे ट्रैक के किनारे आवारा जानवरों पर भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी ताकि किसी भी हादसे से बचा जा सके।

राष्ट्रपति बनने के बाद कोविंद पहली बार जन्मस्थान जाएंगे
राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति बनने के बाद कोविंद की अपने जन्मस्थान की यह पहली यात्रा होगी। हालांकि वह पहले ही यात्रा करना चाहते थे, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के चलते ऐसा नहीं हो सका।

जन्मस्थली परौंख गांव में दो समारोहों का आयोजन
बयान के अनुसार ट्रेन कानपुर देहात के झिंझक और रुरा में दो जगह रुकेगी, जहां राष्ट्रपति स्कूल के दिनों और समाजसेवा के शुरुआती दिनों के अपने पुराने परिचितों से मुखातिब होंगे। ये दोनों स्थान कानपुर देहात में राष्ट्रपति के जन्मस्थान परौंख गांव के निकट हैं, जहां 27 जून को उनके सम्मान में दो समारोहों का भी आयोजन किया जाएगा।

राष्ट्रपति कलाम वर्ष 2006 में ट्रेन से देहरादून गए थे
गौरतलब है कि 15 वर्षों के अंतराल बाद देश का कोई राष्ट्रपति ट्रेन में सफर करेगा। इससे पहले वर्ष 2006 में तत्कालीन राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने ट्रेन में सफर किया था। वह भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) के कैडेट की पासिंग आउट परेड में शरीक होने के लिए विशेष ट्रेन से दिल्ली से देहरादून गए थे।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ : कांग्रेस में घमासान जारी, दिल्ली पहुंच रहे हैं कांग्रेस के विधायक
संजय राउत का दावा : ‘गडकरी को चुनाव हराने के लिए पीएम मोदी, शाह और फडणवीस ने मिलकर काम किया’
धर्म परिवर्तन कर चुके लोगों को एससी का दर्जा मिलेगा या नहीं? आयोग गठन के केंद्र के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती
ममता बनर्जी को झटका : बागी गुट के विधायक ऋतब्रत बनर्जी बने नेता प्रतिपक्ष, विधानसभा स्पीकर ने दी मंजूरी
योग्यता को सामाजिक रूप से प्रासंगिक बनाया जाना चाहिए : सुप्रीम कोर्ट
TAGGED:Hindi newsNational newsPresident Ramnath kovindSpecial Train
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राज्यउत्तरप्रदेशराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

August 8, 2026

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?