Site icon Revoi.in

भाजपा सरकार के कार्यकाल में हमने आतंकियों को उनकी मांद में ही घुसकर मारा : सीएम योगी

Social Share

गोंडा, 27 नवम्बर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोंडा को बड़ा तोहफा दिया। सीएम योगी आदित्यनाथ यहां मैजापुर चीनी मिल में 26 हेक्टेयर क्षेत्र में बनने वाले देश के सबसे बड़े एथेनॉट प्लांट का शिलान्यास किया। यह प्लांट मई 2022 तक बनकर तैयार हो जाएगा। यहां पर गन्ने के जूस ब्रोकन राइस से एथेनॉल बनेगा। इससे 60 हजार किसानों को फायदा मिलने के साथ ही 250 लोगों को रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री योगी ने इस अवसर पर जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने यहां पर मौजूद किसानों को भी सरकार की प्राथमिकता के साथ ही अब तक के सरकार के कार्य से अवगत कराया।

उन्होंने कहा कि किसानों की ओर कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में किसान आत्महत्या कर रहा था। अपनी मेहनत से वह अन्न उत्पादन कर रहा था, लेकिन उसके क्रय की कोई व्यवस्था नहीं थी। जनता भूख से मरती थी। किसान अपनी उपज का सही मूल्य न मिलने के कारण आत्महत्या के लिए विवश होता था। प्रदेश में गुंडा गर्दी होती थी। दंगे होते थे। यहां अराजकता व्याप्त थी।

उन्होंने कहा कि 2017 के बाद प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में हमारी सरकार ने प्रदेश की तकदीर व तस्वीर बदलने का काम किया है। आज चीनी मिलों के गन्ना मूल्य का समय से भुगतान की कार्रवाई हो या फिर गेहूं, धान के क्रय केंद्र की स्थापना की बात हो। अकेले गोंडा जिले में 92 हजार क्विंटल से भी अधिक का गेंहूं क्रय हुआ है। इसका भुगतान सीधे किसानों के खाते में किया गया है। किसान की उपज को न्यूनतम समर्थन मूल्य से जोड़ा जा रहा है। अब तो किसान अपने खेत में गन्ने के साथ ही अन्य खेती कर रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले किसानों की उपज को आढ़ती खरीदते थे। मुनाफा आढ़ती कामता था। किसान ठगा हुआ महसूस करता था। आज हर किसान को न्यूनतम समर्थन योजना का लाभ दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़ जाते थे तो इसका कुछ हिस्सा भारत विरोधी गतिविधियों में कार्य करने वाले लोग मुनाफे के तौर पर ले जाते थे। हमारा ही पैसा हमारे खिलाफ दुरुपयोग किया जाता था। अब स्थितियां बदल गई है। प्रधानमंत्री के कुशल मार्गदर्शन में अब किसान खुशहाली के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गोंडा में एशिया का सबसे बड़ा एथनाल प्लांट यहां पर बनने जा रहा है।