Homeदेश-विदेशबंगाल उपचुनाव : तीनों सीटों पर तृणमूल की बढ़त, ममता 31 हजार...

बंगाल उपचुनाव : तीनों सीटों पर तृणमूल की बढ़त, ममता 31 हजार से ज्यादा मतों से आगे

कोलकाता, 3 अक्टूबर। पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने तीनों विधानसभा क्षेत्रों भवानीपुर, जंगीपुर और शमशेरगंज में आगे बढ़त बना रखी है। उन तीनों विधानसभा सीटों पर आज सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। राज्य की मुख्यमंत्री एवं भवानीपुर से तृणमूल उम्मीदवार ममता बनर्जी जीत की ओर अग्रसर हैं।

ममता बनर्जी 10वें दौर की मतगणना के बाद अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार प्रियंका टिबरीवाल से 31,000 से अधिक मतों के आगे चल रही हैं। वहीं मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी श्रीजिव विश्वास बहुत पीछे चल रहे हैं। सत्तारूढ़ दल तृणमूल मुर्शिदाबाद जिले के जंगीपुर और शमशेरगंज विधानसभा क्षेत्रों में भी अपनी पकड़ मजबूत कर ली है।
तृणमूल कार्यकर्ता और समर्थक अभी से ही सड़कों पर नाच-गाकर खुशी का इजहार करने लगे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments