hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: दिल्ली में कोरोना से राहत : अब 50% क्षमता के साथ खुलेंगे बार व रेस्तरां, शादी समारोहों को लेकर पाबंदी जारी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > महत्वपूर्ण कहानियां > दिल्ली में कोरोना से राहत : अब 50% क्षमता के साथ खुलेंगे बार व रेस्तरां, शादी समारोहों को लेकर पाबंदी जारी
महत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

दिल्ली में कोरोना से राहत : अब 50% क्षमता के साथ खुलेंगे बार व रेस्तरां, शादी समारोहों को लेकर पाबंदी जारी

sanket
Last updated: June 20, 2021 3:48 pm
sanket
Published: June 20, 2021
Share
SHARE

नई दिल्ली, 20 जून। कोरोना संक्रमण का फैलाव लगातार कम होने के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में छूट का दायरा भी बढ़ता जा रहा है। इस क्रम में दिल्ली सरकार ने अनलॉक-4 के तहत 21 जून, सोमवार से बार खोलने की इजाजत भी दे दी है। अब बार 50% क्षमता के साथ दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक खोले जा सकेंगे।
प्रदेश सरकार की नई गाइडलाइंस के अनुसार सोमवार से रेस्तरां भी 50 फीसदी क्षमता के साथ पूर्वाह्न आठ बजे से रात 10 बजे तक खुल सकेंगे। अब तक तक पूर्वाह्न 10 बजे से रात आठ बजे तक ही इन्हें खोलने की अनुमति थी।

राष्ट्रीय राजधानी में इसके अलावा 21 जून से पब्लिक पार्क, गार्डन, गोल्फ क्लब और आउटडोर योगा एक्टिविटी की इजाजत भी मिल गई है। इसके साथ ही बाजार, मार्केट कॉम्प्लेक्स और मॉल्स भी पूर्वाह्न 10 बजे से रात के आठ बजे तक खुल सकेंगे।

मेट्रो भी 50 फीसदी क्षमता के साथ ही संचालित होगी

मेट्रो अब भी 50% कैपेसिटी के साथ ही चलेगी। साथ ही बस, ऑटो, रिक्शा, टैक्सी, कैब, फटफट सेवा जैसे पब्लिक ट्रांसपोर्ट में भी सोशल डिस्टेंसिंग के लिए कम यात्री ही बैठाए जाएंगे।

लेकिन स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान बंद रहेंगे। सभी तरह के राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, खेल से जुड़े जमावड़ों पर रोक पहले की ही तरह जारी रहेगी। स्टेडियम, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और स्वीमिंग पूल बंद रहेंगे। हालांकि, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेलों में शामिल होने वाले खिलाड़ी यहां जा सकते हैं।

सिनेमा थियेटर, मल्टीप्लेक्स, एंटरटेन्मेंट पार्क, एम्यूजमेंट पार्क, वॉटर पार्क, बैंक्वेट हॉल, ऑडिटोरियम और असेंबली हॉल्स भी बंद रहेंगे। स्पा, जिम को भी खोलने की अनुमति नहीं है।

सार्वजनिक स्थलों पर नहीं होंगे शादी समारोह
फिलहाल सार्वजनिक स्थलों पर शादी समारोहों के आयोजन पर लगी रोक जारी रहेगी। अब भी बैंक्वेट हॉल या मैरिज गार्डन में शादी करने पर रोक है। सिर्फ कोर्ट मैरिज या घर पर ही शादी हो सकेगी। उसमें भी सिर्फ 20 लोग ही शामिल हो सकेंगे। इसके अलावा अंतिम संस्कार में भी अधिकतम 20 लोग ही शामिल हो सकते हैं।

You Might Also Like

जामिया, जेएनयू और अदाणी एयरपोर्ट्स ने रद किए तुर्किये से समझौते, राष्ट्रीय सुरक्षा का दिया हवाला
पीएम मोदी के ‘रेवड़ी कल्चर’ पर केजरीवाल का पलटवार – भगवान ने चाहा तो पूरे देश को मुफ्त शिक्षा और इलाज देंगे
नोएडा श्रमिक आंदोलन प्रकरण : 66 गिरफ्तारियों में 45 गैर-श्रमिक, आगजनी-भड़काने में बाहरी तत्वों की भूमिका
रिलायंस फाउंडेशन ओडिशा ट्रेन हादसे के प्रभावित परिवारों को देगा मुफ्त राशन और नौकरी
किसान नेता राकेश टिकैत दिल्ली पुलिस की हिरासत में, प्रदर्शनकारियों से मिलने जा रहे थे जंतर-मंतर
TAGGED:Delhi newsHindi news
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

August 7, 2026

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?