hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत बोले – चीन पर निर्भरता बढ़ेगी तो हमें उसके सामने झुकना पड़ेगा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत बोले – चीन पर निर्भरता बढ़ेगी तो हमें उसके सामने झुकना पड़ेगा
राष्ट्रीयहिन्दी

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत बोले – चीन पर निर्भरता बढ़ेगी तो हमें उसके सामने झुकना पड़ेगा

sanket
Last updated: August 21, 2022 4:13 pm
sanket
Published: August 15, 2021
Share
SHARE

मुंबई, 15 अगस्त। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा है कि टेक्नोलॉजी से जुड़े सामानों के लिए चीन पर निर्भरता बढ़ती जाएगी तो हमें उसके सामने झुकना पड़ेगा। रविवार को यहां एक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद भागवत ने भारतीय अर्थव्यवस्था और स्वदेशी की चर्चा करते हुए ये बातें कहीं।

स्वदेशी का मतलब अपनी शर्तों पर कारोबार

मोहन भागवत ने कहा, ‘स्वतंत्र देश में स्वनिर्भरता जरूरी है। जितना स्वनिर्भर रहेंगे, उतना ही सुरक्षित रहेंगे। आर्थिक सुरक्षा पर अन्य सारी सुरक्षाएं निर्भर हैं। हम चीन के बहिष्कार की बात तो कर सकते हैं, लेकिन मोबाइल की ये सारी चीजें कहां से आती हैं? अगर चीन पर निर्भरता बढ़ेगी तो फिर हमें उसके सामने झुकना पड़ेगा। स्वदेशी का अर्थ यह नहीं कि सबसे नाता तोड़ लो, बल्कि अपनी शर्तों पर व्यापार करने की बात है। स्वनिर्भरता से रोजगार पैदा होगा और इससे हिंसा की घटनाएं रुकेंगी।’

आरएसएस प्रमुख ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों का दोहन न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए एक ‘नियंत्रित उपभोक्तावाद’ आवश्यक है। विकेंद्रीकृत उत्पादन से भारतीय अर्थव्यवस्था को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर पैदा करने में मदद मिलेगी।

खुश रहने के लिए बेहतर आर्थिक स्थिति की जरूरत

भागवत ने कहा, ‘जीवन स्तर इस बात से तय नहीं होना चाहिए कि हम कितना कमाते हैं, बल्कि इस बात से तय होना चाहिए कि हम लोगों के कल्याण के लिए कितना वापस देते हैं। हम खुश होंगे, जब हम सबके कल्याण पर विचार करेंगे। खुश रहने के लिए हमें बेहतर आर्थिक स्थिति की जरूरत होती है और इसके लिए हमें वित्तीय मजबूती की आवश्यकता होती है।’
उन्होंने कहा कि सरकार का काम उद्योगों को सहायता एवं प्रोत्साहन देना है। सरकार को देश के विकास के लिए जो जरूरी है, उसका उत्पादन करने के निर्देश देने चाहिए। उत्पादन जन केंद्रित होना चाहिए। ध्यान शोध एवं विकास, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उपक्रम (एमएसएमई) और सहकारी क्षेत्रों पर केंद्रित होना चाहिए।

You Might Also Like

इमरान खान बोले – निष्पक्ष चुनाव नहीं होने से पाकिस्तान में बढ़ेगा अस्थिरता का माहौल
आरएसएस प्रमुख भागवत की नसीहत – तालिबान से रहें सावधान, जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून जरूरी
कर्नाटक में बयानबाजी पर चुनाव आयोग सख्त, राजनीतिक पार्टियों को सावधानी बरतने की दी नसीहत
‘कार्तिक जतरा’ में बोलीं राष्ट्रपति मुर्मु – सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहकर आधुनिक शिक्षा और तकनीक को अपनाए जनजातीय समाज
योगी सरकार का फैसला : यूपी में दो दिनों का दिवाली अवकाश, 5 दिन बंद रहेंगे स्कूल और सरकारी कार्यालय
TAGGED:75th Independence dayMOHAN BHAGWATRSS CHIEF MOHAN BHAGWAT
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

August 8, 2026

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?