hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: नारदा स्टिंग केस : बढ़ सकती हैं ममता की मुश्किलें, सीबीआई ने याचिका में मुख्यमंत्री का भी लिया नाम
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > महत्वपूर्ण कहानियां > नारदा स्टिंग केस : बढ़ सकती हैं ममता की मुश्किलें, सीबीआई ने याचिका में मुख्यमंत्री का भी लिया नाम
महत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

नारदा स्टिंग केस : बढ़ सकती हैं ममता की मुश्किलें, सीबीआई ने याचिका में मुख्यमंत्री का भी लिया नाम

Vinayak Barot
Last updated: May 19, 2021 5:11 pm
Vinayak Barot
Published: May 19, 2021
Share
SHARE

कोलकाता, 19 मई। पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित नारदा स्टिंग केस में राज्य सरकार के दो मंत्रियों व एक विधायक सहित चार नेताओं की गिरफ्तारी से विचलित मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इसकी वजह यह है केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने इस केस को पश्चिम बंगाल से बाहर स्थानांतरित करने की मांग करते हुए कलकत्ता हाईकोर्ट के समक्ष दाखिल एक याचिका में ममता बनर्जी का भी नाम लिया है।

एक रिपोर्ट के अनुसार सीबीआई द्वारा दायर याचिका में मुख्यमंत्री ममता और कानून मंत्री मलय घटक को पक्षकार बनाया गया है। इन दोनों के अलावा सीबीआई ने तृणमूल कांग्रेस के सांसद और वकील कल्याण बनर्जी को भी पक्षकार बनाया है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल की अध्यक्षता वाली खंडपीठ मामले की सुनवाई करेगी।

न्यायमूर्ति बिंदल और न्यायमूर्ति अरिजीत बनर्जी की पीठ ही बंगाल सरकार के दो मंत्रियों – सुब्रत मुखर्जी व फरहाद हकीम, टीएमसी विधायक मदन मित्रा और टीएमसी के पूर्व नेता व कोलकाता के मेयर रह चुके शोभन चटर्जी की, जो अब भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं, याचिकाओं पर भी सुनवाई करेगी। याचिकाओं में इन नेताओं की गिरफ्तारी पर लगी रोक के आदेश को निरस्त करने संबंधी उच्च न्यायालय के आदेश पर पुनर्विचार का अनुरोध किया गया है। सीबीआई अदालत ने इन लोगों को जमानत दी थी, लेकिन उच्च न्यायालय ने जमानत आदेश पर रोक लगा दी थी।

गिरफ्तार चारों नेताओं की ओर से पेश वकीलों ने कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल की अगुआई वाली पीठ के सामने इस विषय पर मंगलवार को उल्लेख किया था। पीठ ने उन्हें आदेश वापस लेने संबंधी याचिकाओं को दायर करने की मंजूरी दी थी।

गौरतलब है कि सोमवार को विशेष सीबीआई अदालत से इन चारों को जमानत मिलने के शीघ्र बाद सीबीआई उच्च न्यायालय पहुंच गई थी। निचली अदालत से मिली जमानत पर स्थगन लगाते हुए उच्च न्यायालय ने सोमवार शाम को इस मामले की अगली सुनवाई का दिन बुधवार तय किया था।

You Might Also Like

बिहार: तेजस्वी यादव ने JDU नेता नीरज कुमार को भेजा 12.10 करोड़ का मानहानि नोटिस, कहा- 10 दिन के भीतर मांगे माफी
यूक्रेन संकट : यूएनएससी में लाए गए प्रस्ताव पर रूस का वीटो, भारत, चीन और यूएई वोटिंग से अनुपस्थित
गंगा में शव बहाने की बात हुई सही साबित, मुआवजा दे सरकार : राहुल गांधी
तेलंगाना: अमित शाह के बयान पर ओवैसी ने किया पलटवार, भाजपा पर साधा निशाना
भगदड़ मामले में भाजपा का हल्लाबोल, कहा – सिद्धारमैया और शिवकुमार रियल कल्प्रिट ऑफ बेंगलुरु
TAGGED:cbimamata banerjeeNarda sting case
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिहिन्दी

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

August 7, 2026

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?