hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: मेघालय में मुख्यमंत्री के दफ्तर पर भीड़ का हमला, 5 सुरक्षाकर्मी घायल  
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > मेघालय में मुख्यमंत्री के दफ्तर पर भीड़ का हमला, 5 सुरक्षाकर्मी घायल  
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

मेघालय में मुख्यमंत्री के दफ्तर पर भीड़ का हमला, 5 सुरक्षाकर्मी घायल  

Vinayak Barot
Last updated: July 25, 2023 12:59 am
Vinayak Barot
Published: July 25, 2023
Share
SHARE

तुरा, 24 जुलाई। मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा के कार्यालय पर सोमवार की शाम भीड़ ने हमला कर दिया। इस घटना में पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। हालांकि सीएम संगमा सुरक्षित हैं। वह देर रात तक तुरा में अपने कार्यालय के अंदर थे क्योंकि सैकड़ों लोगों ने परिसर को घेर रखा था।

गौरतलब है कि गारो हिल्स स्थित नागरिक समाज समूह तुरा में विंटर कैपिटल की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर है। समस्या सोमवार शाम को तब और बढ़ गई, जब सैकड़ों लोग मुख्यमंत्री कार्यालय के बाहर जमा हो गए और पथराव करने लगे। हमले में पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। उन्हें सीएम संगमा के कार्यालय के अंदर लाया गया।

तस्वीरों में घायल सुरक्षाकर्मी फर्श पर पड़े हुए हैं, जबकि कॉनराड संगमा उनकी देखभाल करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि संगमा सुरक्षित हैं, लेकिन अंतिम समाचार मिलने वह कार्यालय से बाहर नहीं निकल पा रहे थे क्योंकि प्रदर्शनकारियों ने रास्ता बंद कर दिया था।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा है कि स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन तनावपूर्ण है। बताया जा रहा है कि सीएम संगमा प्रदर्शनकारियों से बात कर रहे थे, तभी भीड़ में से कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। जो नागरिक समाज समूह तुरा में विंटर कैपिटल की मांग कर रहे हैं, उनमें ACHIK और GHSMC शामिल हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कॉनराड संगमा ने प्रदर्शनकारियों से विंटर कैपिटल की मांग और नौकरी आरक्षण पर चर्चा के लिए मिलने को कहा है। इसमें कैबिनेट मंत्री और अन्य हितधारक भाग लेंगे। हालांकि उन्होंने संगठनों से अगले महीने राज्य की राजधानी में बातचीत शुरू करने से पहले अपना विरोध समाप्त करने को कहा।

You Might Also Like

पीएम मोदी ने चक्रवात बिपरजॉय से संबंधित हालात की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
अयोध्या : राम की नगरी में बुधवार को दीप प्रज्जवलित करेंगे सीएम योगी
भारत में कोरोना संकट : सरकार ने 30 नवम्बर तक बढ़ाया कोविड प्रतिबंध, 14,348 नए संक्रमित
वित्त मंत्री निर्मला ने महाभारत के इस श्लोक से बताया – मध्यम वर्ग को क्यों नहीं मिली टैक्स में राहत
जर्मनी में निवेशकों से बोले मोहन यादव- मोदी के नेतृत्व में दोगुना हो जाती है मध्यप्रदेश की ताकत
TAGGED:CM's office in MeghalayaConrad Sangmafive security personnel injuredMeghalaya CMMob attacks
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
कारोबारराष्ट्रीयव्यापारहिन्दी

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

August 7, 2026

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?