घरेलू शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन मिला-जुला रुख, सेंसेक्स में मामूली गिरावट, निफ्टी 76 अंक चढ़ा

मुंबई, 18 सितम्बर। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद आईटी कम्पनियों और टाटा समूह की कम्पनियों के शेयरों में कमजोर रुख के कारण घरेलू शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन मिला-जिला रुख देखने को मिला। इस क्रम में बीएसई सेंसेक्स में जहां 20 अंकों की मामूली गिरावट रही वहीं एनएसई निफ्टी 76 अंक चढ़कर रुका।

सेंसेक्स 74,294.96 अंक पर बंद

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 19.63 अंक यानी 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74,294.96 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सूचकांक 413.85 अंक यानी 0.55 प्रतिशत बढ़कर 74,728.44 अंक तक पहुंच गया था। लेकिन उसने समापन नीलामी सत्र (CAS) में कुल बढ़त गंवा दी। सेंसेक्स से संबद्ध कम्पनियों में 10 के शेयर बढ़त पर रहे तो 20 में कमजोरी दिखी।

लगातार तीसरे सत्र में बढ़त पर रहा निफ्टी 23,346.40 अंक पर बंद

वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक निफ्टी लगातार तीसरे सत्र में बढ़त में रहा और 75.80 अंक यानी 0.33 प्रतिशत चढ़कर 23,346.40 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी से संबद्ध कम्पनियों में 26 के स्टॉक हरे निशान पर रुके तो 24 में गिरावट दर्ज की गई।

टीसीएस का शेयर सर्वाधिक 4.33 प्रतिशत टूटा

सेंसेक्स समूह में शामिल कम्पनियों में से टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का शेयर सर्वाधिक 4.33 प्रतिशत टूटा। उसके अलावा टाइटन का 2.11 प्रतिशत, एशियन पेंट्स का दो प्रतिशत, मारुति का 1.98 प्रतिशत, टेक महिंद्रा का 1.82 प्रतिशत और टाटा स्टील का 1.73 प्रतिशत टूटा। वहीं अदाणी पोर्ट्स, पावर ग्रिड, एचडीएफसी बैंक और भारती एयरटेल के शेयर बढ़त में रहे।

एफआईआई ने 3,208.76 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 3,208.76 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की। उधर अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल का वायदा भाव 1.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 103.4 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular