hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: टी20 विश्व कप : मेंटर धोनी की मौजूदगी टीम इंडिया के लिए सकारात्मक पहलू
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > टी20 विश्व कप : मेंटर धोनी की मौजूदगी टीम इंडिया के लिए सकारात्मक पहलू
खेलहिन्दी

टी20 विश्व कप : मेंटर धोनी की मौजूदगी टीम इंडिया के लिए सकारात्मक पहलू

Vinayak Barot
Last updated: October 23, 2021 3:34 pm
Vinayak Barot
Published: October 23, 2021
Share
SHARE

दुबई, 23 अक्टूबर। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करिअर के दौरान शांत व संयमित आचरण के लिए ‘कैप्टन कूल’ के नाम से लोकप्रिय महेंद्र सिंह धोनी (एमएसडी) की मेंटर के रूप में मौजूदगी टी20 विश्व कप के दौरान टीम इंडिया के प्रदर्शन पर कितना प्रभाव छोड़ेगी, यह तो आने वाला वक्त बताएगा। फिलहाल इसका सर्वाधिक सकारात्मक पहलू यही है कि पाकिस्तान के खिलाफ हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले भारतीय ड्रेसिंग रूम का माहौल शांत है।

पूर्व कप्तान का कमरा टीम के हर सदस्य के लिए खुला है

भारतीय टीम प्रबंधन में घटनाक्रमों की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने कहा कि टी20 विश्व कप के लिए मेंटर के रूप में धोनी का शामिल होना बड़ा सकारात्मक रहा है। पूर्व कप्तान का कमरा सभी के लिए खुला है, चाहे वह गंभीर बातचीत हो या हंसी-मजाक। यह माहौल टूर्नामेंट के पहले गेम से पहले दिमाग को आराम देने में मददगार साबित हो रहा है।

पूरे ड्रेसिंग रूम का माहौल शांत

टीम प्रबंधन के नजदीकी सूत्र ने बताया, ’हम पाकिस्तान के खिलाफ मैच से विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं और धोनी की उपस्थिति ने पूरे ड्रेसिंग रूम को शांत रूप में देखा है। उनका कमरा स्पष्ट रूप से खिलाड़ियों के लिए आरामदायक जोन है, जहां आप हमेशा उनसे युवाओं के सवालों के जवाब के साथ आने की उम्मीद कर सकते हैं। यानी इस बार भी विश्व कप में उतरते वक्त 2007 वाला ही माहौल है।’

A bit of shooting fun with the boys to make your day brighter 😍

Team India in the #BillionCheersJersey is a vibe! #ShowYourGame @mpl_sport pic.twitter.com/8MnycPSKer

— BCCI (@BCCI) October 22, 2021

धोनी की अगुआई में भारत ने पाकिस्तान को ही हराकर जीता था 2007 विश्व कप

गौरतलब है कि यह धोनी ही थे, जिनकी अगुआई में भारत ने वर्ष 2007 में दक्षिण अफ्रीका में आयोजित पहला टी20 विश्व कप अपने नाम किया था और फाइनल में पाकिस्तान को ही हराया था। अब इस बार पहले ही मैच में दोनों टीमों का सामना होने जा रहा है। फर्क यही है कि धोनी इस बार मेंटर के रूप में टीम इंडिया के साथ मौजूद हैं।

सूत्र ने कहा, ‘इस टीम के पास देश के कुछ सबसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। लेकिन बड़े मैच का अनुभव कुछ ऐसा है, जो केवल समय के साथ आ सकता है और मौजूदा टीम में विराट कोहली, रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या व मोहम्मद शमी को छोड़ दें तो ज्यादातर युवा खिलाड़ी ही हैं। इन युवाओं को टीम में उस बड़े भाई की जरूरत है, जो जरूरत के वक्त उन्हें शांत माहौल प्रदान करे और धोनी में वे सारे गुण हैं।’

You Might Also Like

अजमेर दरगाह के मौलवी सैयद नसीरुद्दीन का बिलावल पर हमला – भारत में मुसलमानों की स्थिति पाकिस्तान से कहीं बेहतर
भारत की बेटियों ने रचा इतिहास : एक माह के भीतर देश ने जीता दूसरा विश्व कप, अब ब्लाइंड महिला टी20 विश्व कप चैम्पियन
केशव मौर्य ने सपा प्रमुख पर कसा तंज – ‘अखिलेश जी, 2027 तो छोड़िए…2047 तक सत्ता में आने की संभावना नहीं…’
एलआईसी के पास 21,500 करोड़ रुपये का ऐसा कोष, जिसका कोई दावेदार नहीं
सेंचुरियन टेस्ट : मो. शमी की अगुआई में पेसरों ने दक्षिण अफ्रीका को 197 पर समेटा
TAGGED:CricketIndian Dressing RoomMentor Mahendra Singh DhonipakistanT20 world cupteam india
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
शिक्षादेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराष्ट्रीयहिन्दी

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

August 8, 2026

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?