hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: मायावती ने की मतदाताओं से मतदान की अपील, कहा- वोट डालने के संवैधानिक हक का करें इस्तेमाल
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > मायावती ने की मतदाताओं से मतदान की अपील, कहा- वोट डालने के संवैधानिक हक का करें इस्तेमाल
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

मायावती ने की मतदाताओं से मतदान की अपील, कहा- वोट डालने के संवैधानिक हक का करें इस्तेमाल

Vinayak Barot
Last updated: February 14, 2022 1:25 pm
Vinayak Barot
Published: February 14, 2022
Share
SHARE

लखनऊ, 14 फरवरी। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने सोमवार को उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान में मतदाताओं से अपने जान-माल और इज्जत-आबरू की तरह ही अपने मत की भी रक्षा की खातिर मतदान में हिस्सा लेने की अपील की है।

मायावती ने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में कहा, “परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के कड़े संघर्ष के बाद ‘एक व्यक्ति एक वोट’ की मिली समतावादी शक्ति से अपनी तकदीर खुद संवारने के क्रम में यूपी के 09 जिलों के 55 विधानसभा सीटों पर आज दूसरे चरण की वोटिंग में आप सभी की साहसिक भागीदारी का तहेदिल से स्वागत व आभार।”

उन्होंने कहा, “बीएसपी डा अम्बेडकर के मानवतावादी उसूलों पर चलने वाली अकेली पार्टी है, जिसमें सर्वसमाज का हित सुरक्षित है। ऐसा यूपी में मैंने अपने चारों शासन में सिद्ध करके दिखाया है। जब सरकार की शक्ति, संसाधान जनहित व जनकल्याण के साथ कानून द्वारा कानून के राज द्वारा न्याय के पक्ष में समर्पित रही।”

मायावती ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा, “अपने जान-माल, इज्जत-आबरू की तरह अपने वोट की भी रक्षा कीजिए। सभी प्रकार के लालच व भय आदि से मुक्त होकर वोट डालने के संवैधानिक हक का इस्तेमाल कीजिए। आप सबका एक-एक वोट देश के संविधान व इसके लोकतंत्र की असली ताकत व गारण्टी है। आपके इस प्रयास में बीएसपी हमेशा आपके साथ खड़ी है।”

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं रूहेलखंड क्षेत्र के नौ जिलों की 55 सीटों पर आज सुबह सात बजे मतदान शुरु हुआ। शाम छह बजे तक चलने वाले मतदान में इन सीटों के 2.01 करोड़ मतदाता 69 महिला उम्मीदवारों सहित कुल 586 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में दर्ज कर देंगे।

You Might Also Like

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए, चार सुरक्षाकर्मी घायल
ईडी की 20 हजार करोड़ रुपये के बैंक कर्ज धोखाधड़ी मामले में एनसीआर, मुंबई और नागपुर में छापेमारी
सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि कार्यवाही पर लगाई रोक, कहा- अगर आप सच्चे भारतीय हैं तो
आईएएस अभिषेक सिंह का इस्तीफा हुआ स्वीकार, VRS के लिए किया था आवेदन, यूपी की इस सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा
दिल्ली में आज से GRAP-IV लागू : ट्रकों की एंट्री बैन और 10-12वीं कक्षाओं को छोड़ सभी स्कूल बंद
TAGGED:bspElectionmayavatiup
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
खेलराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

August 8, 2026

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?