1. Home
  2. राज्य
  3. दिल्ली
  4. दिल्ली : पालम में चार मंजिला मकान में लगी भीषण आग, 9 लोग जिंदा जले, दमकल की 30 गाड़ियां मौके पर
दिल्ली : पालम में चार मंजिला मकान में लगी भीषण आग, 9 लोग जिंदा जले, दमकल की 30 गाड़ियां मौके पर

दिल्ली : पालम में चार मंजिला मकान में लगी भीषण आग, 9 लोग जिंदा जले, दमकल की 30 गाड़ियां मौके पर

0
Social Share

नई दिल्ली, 18 मार्च। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को सुबह एक भयावह हादसा हुआ, जब दक्षिण पश्चिम दिल्ली के पालम क्षेत्र में स्थित एक चार मंजिले मकान में भीषण आग लग गई। हादसे में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई है।

हादसे के वक्त मकान में 18 लोग मौजूद थे

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह मकान के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी। यह आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई। हादसे के वक्त मकान के भीतर कुल 18 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई। लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता था, लिहाजा आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए। सूचना के बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

दमकल विभाग ने बताया कि पालम मेट्रो स्टेशन के पास की गली नंबर दो में एक बिल्डिंग के एक घर में आग लगने की सुबह सात बजे कॉल मिली थी जिसमें कुछ लोग फसने की आशंका भी थी। दमकल की 30 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और आग बुझाने व रेस्क्यू का काम शुरू किया गया।

सीएम रेखा गुप्ता ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

इस बीच दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। रेखा गुप्ता ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर लिखा – ‘पालम में इमारत में लगी दुर्भाग्यपूर्ण आग की घटना के बारे में जानकर बेहद व्यथित हूं। कुछ लोग अब भी इमारत के अंदर फंसे हुए हैं। जिला प्रशासन, दिल्ली अग्निशमन सेवा विभाग और दिल्ली पुलिस बचाव अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं। घटना की जांच के लिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं। सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना।’

पीएम मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का एलान

पालम हादसे पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया है और मुआवजे का एलान किया है। पीएम मोदी ने कहा – ‘दिल्ली के पालम में आग लगने की घटना दुखद है। मैं उन लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। प्रत्येक मृतक के परिजनों को PMNRF फंड से दो लाख रुपये की की अनुग्रह राशि दी जाएगी। वहीं, घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।’

 

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code