hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: मनीष सिसोदिया ने कहा – ‘मेरे बैंक लॉकर की तलाशी में भी सीबीआई कुछ नहीं पा सकी, क्लीन चिट मिल गई’
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > मनीष सिसोदिया ने कहा – ‘मेरे बैंक लॉकर की तलाशी में भी सीबीआई कुछ नहीं पा सकी, क्लीन चिट मिल गई’
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

मनीष सिसोदिया ने कहा – ‘मेरे बैंक लॉकर की तलाशी में भी सीबीआई कुछ नहीं पा सकी, क्लीन चिट मिल गई’

Vinayak Barot
Last updated: August 30, 2022 5:17 pm
Vinayak Barot
Published: August 30, 2022
Share
SHARE

नई दिल्ली, 30 अगस्त। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दावा किया है कि सीबीआई द्वारा शराब घोटाले के संबंध में उनके बैंक लॉकर की तलाशी में जांच एजेंसी को कुछ नहीं मिला है। उनका यह भी कहना है कि इस मामले में  उन्हें और उनके परिवार को क्लीनचिट मिल गई है।

मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘जैसे सीबीआई छापे के दौरान मेरे आवास पर कुछ भी नहीं मिला था, वैसे ही आज मेरे बैंक लॉकर में कुछ भी नहीं मिला। मुझे खुशी है कि मुझे क्लीन चिट मिली है। सीबीआई अधिकारियों ने हमारे साथ अच्छा व्यवहार किया, और हमने भी उनका सहयोग किया। सत्य की जीत हुई है।’

आज CBI ने हमें Locker खोलने के लिए बुलाया था

मेरे घर पर Raid में कुछ नहीं मिला था, आज CBI को लॉकर में भी कुछ नहीं मिला

PM Modi की सारी जांच में मुझे Clean Chit है, हम पाक साफ़ निकले हैं

Modi जी का CBI पर दबाव है कि मेरे यहाँ से कुछ निकालो और मुझे Jail में डालो

-श्री @msisodia pic.twitter.com/KcXrjBzTJL

— AAP (@AamAadmiParty) August 30, 2022

डिप्टी सीएम सिसोदिया ने कहा, ‘जन्माष्टमी पर सीबीआई ने मेरे घर पर छापा मारा। 19 अगस्त को छापेमारी के दौरान सीबीआई ने लॉकरों की चाबियां जब्त कर लीं थीं। आज सीबीआई ने उस लॉकर को खोला, लेकिन उसमें कुछ भी नहीं मिला। उसमें 70,000 रुपये से 80,000 रुपये कीमत के आभूषण मिले, जो मेरी पत्नी के थे।’

सीएम केजरीवाल बोले – पूरी कार्रवाई गंदी राजनीति से प्रेरित

दूसरी तरफ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया के समर्थन में ट्वीट कर कहा, ‘मनीष के घर से कुछ नहीं मिला, लॉकर से कुछ नहीं मिला। सीबीआई जांच में कुछ नहीं निकला। मनीष की ईमानदारी और देशभक्ति फिर से पूरे देश के सामने साबित हो गई। जाहिर है कि इनकी पूरी काररवाई गंदी राजनीति से प्रेरित है। उम्मीद करता हूं अब ये गंदी राजनीति बंद करके हमें अपना काम करने देंगे।’

मनीष के घर से कुछ नहीं मिला, लॉकर से कुछ नहीं मिला। CBI जाँच में कुछ नहीं निकला। मनीष की ईमानदारी और देशभक्ति फिर से पूरे देश के सामने साबित हो गई।

ज़ाहिर है कि इनकी पूरी कार्रवाई गंदी राजनीति से प्रेरित है। उम्मीद करता हूँ अब ये गंदी राजनीति बंद करके हमें अपना काम करने देंगे। pic.twitter.com/ATcnIF4ISM

— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 30, 2022

सीबीआई की टीम वसुंधरा में पीएनबी की शाखा पहुंची थी

इसके पूर्व मंगलवार को पूर्वाह्न सीबीआई ने दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति के मामले में मनीष सिसोदिया के बैंक लॉकर की तलाशी ली। सीबीआई के करीब पांच अधिकारियों की एक टीम तलाशी को अंजाम देने के लिए राष्ट्रीय राजधानी के बाहरी इलाके गाजियाबाद के सेक्टर 4, वसुंधरा में पीएनबी शाखा पहुंची थी। सीबीआई के पहुंचने पर बैंक के बाहर अफरा-तफरी मच गई।

सीबीआई ने इससे पहले गत 19 अगस्त को कथित शराब घोटाला मामले में सिसोदिया के आवास समेत 31 स्थानों पर छापे मारे थे। सिसोदिया का कहना है कि उन्हें एक झूठे मामले में आरोपित बनाया गया है ताकि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आगे बढ़ने से रोका जा सके। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए केजरीवाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकल्प के तौर पर उभरे हैं। इसीलिए भाजपा बदले की काररवाई कर रही है।

You Might Also Like

यूपी : मदरसों के सर्वे को लेकर योगी सरकार पर बरसीं बसपा प्रमुख मायावती, कहा- ‘बीजेपी की टेढ़ी नजर है’
युवराज सिंह टी20 विश्व कप 2024 के ब्रांड एंबेसडर नियुक्त, ICC ने क्रिस गेल और उसैन बोल्ट को भी नामित किया
फ्रांस की बड़ी कामयाबी : इस्लामिक स्टेट के सरगना अल-सहरावी के मारे जाने की आधिकारिक घोषणा
भारत में एआई इनोवेशन को मिलेगी गति, क्लाउड-एआई बिजनेस में तीन अरब डॉलर का निवेश करेगी माइक्रोसॉफ्ट
Stock Market: लगातार 6 दिन की तेजी के बाद शेयर बाजार में आज आई मंदी, 400 अंक टूटा सेंसेक्स
TAGGED:bank locker searchcbiclean chitManish Sisodia
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
revoinews

5 કલાક પછી ઠીક થયું એર ઇન્ડિયાનું સર્વર, ફ્લાઇટ્સમાં વિલંબને કારણે દુનિયાભરના યાત્રીઓ હેરાન

Revoi
Revoi
April 27, 2019
लोकतांत्रिक संस्थाओं की भूमिका सहित तमाम मुद्दों को लेकर देशव्यापी आंदोलन करेगी कांग्रेस
भारत की आर्थिक वृद्धि में राजनीतिक स्थिरता का अहम योगदान : रिपोर्ट
पीएम मोदी को नामीबिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से किया गया सम्मानित
पीएम मोदी ने कनाडाई समकक्ष जस्टिन ट्रूडो के सामने सख्ती से उठाया खालिस्तानी चरमपंथ का मुद्दा
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?