hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: ममता बनर्जी की हुंकार – ‘जब भाजपा सरकार हटेगी, तब इस वक्फ बिल को कर देंगे रद’
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > ममता बनर्जी की हुंकार – ‘जब भाजपा सरकार हटेगी, तब इस वक्फ बिल को कर देंगे रद’
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

ममता बनर्जी की हुंकार – ‘जब भाजपा सरकार हटेगी, तब इस वक्फ बिल को कर देंगे रद’

Revoi Editor
Last updated: April 3, 2025 8:52 pm
Revoi Editor
Published: April 3, 2025
Share
SHARE

कोलकाता, 3 अप्रैल। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोकसभा में पास हुए वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ गुरुवार को हुंकार भऱते हुए कहा कि जब भाजपा की सरकार हटेगी, तब इस वक्फ बिल को रद कर देंगे। तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ने साथ ही भाजपा पर वक्फ बिल के जरिए देश को बांटने का आरोप लगाया।

भाजपा पर वक्फ बिल के जरिए देश को बांटने का आरोप लगाया

ममता बनर्जी ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा, ‘भाजपा ने देश को बांटने के लिए वक्फ (संशोधन) विधेयक पेश किया है। जब भाजपानीत सरकार हटेगी और नई सरकार बनेगी तो (इस) वक्फ विधेयक को रद करने के लिए संशोधन लाया जाएगा।’

वक्फ संपत्ति मुस्लिम समुदाय की सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान

उल्लेखनीय है कि बुधवार को लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस ने विधेयक के खिलाफ वोट किया। तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी ने वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 को राज्यों के अधिकारों पर अतिक्रमण करने वाला बताते हुए दावा किया कि संसद को इस संबंध में कानून पारित करने का कोई अधिकार नहीं है। विधेयक पर सदन में हुई चर्चा में भाग लेते हुए बनर्जी ने कहा कि मुसलमानों को अपनी संपत्ति का अधिकार है और वक्फ संपत्ति मुस्लिम समुदाय की सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान है।

सिर्फ राज्यों को ऐसे कानून पारित करने का अधिकार – कल्याण बनर्जी

कल्याण बनर्जी ने विधेयक का विरोध करते हुए कहा कि ऐसे कानून पारित करने का अधिकार केवल राज्यों का है और यह विधेयक पूरी तरह असंवैधानिक है। तृणमूल कांग्रेस सांसद ने कहा कि संवैधानिक प्रावधान संसद को ऐसे विधेयक लाने का अधिकार नहीं देते। उन्होंने कहा कि इस तरह से संसद के माध्यम से राज्य विधायिका के अधिकारों का अतिक्रमण नहीं किया जा सकता। बनर्जी ने यह भी कहा कि प्रस्तावित विधेयक कानून के उन भलीभांति स्थापित सिद्धांतों को खारिज करता है जिन्हें उच्चतम न्यायालय और अन्य न्यायालयों ने विभिन्न मामलों में निर्धारित किया है।

गौरतलब है कि मोदी सरकार ने वक्फ बिल लोकसभा में पास करा लिया है। लोकसभा में बुधवार को इसे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने पेश किया था, जिसपर 12 घंटे तक चर्चा हुई। तत्पश्चात मध्यरात्रि बाद लगभग दो बजे हुई वोटिंग में विधेयक 232 के मुकाबले 288 मतों से पास हो गया। अब सरकार गुरुवार को राज्यसभा में बिल लेकर आई है, जहां अंतिम समाचार मिलने तक चर्चा जारी थी।

You Might Also Like

सावधान! देश में फिर पैर पसार रहा कोरोना, पिछले 24 घंटे में आए 243 नए मामले, एक की मौत
मॉडल रोहमन से ब्रेकअप के बाद ललित मोदी से डेट कर रहीं सुष्मिता सेन, आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष ने ट्वीट कर दी जानकारी
अब बैंकों के डूबने पर भी जमाकर्ताओं का पैसा नहीं डूबता : पीएम मोदी
शुभेंदु अधिकारी ने लगाया आरोप – पश्चिम बंगाल में हजारों अस्थायी होमगार्डों की भर्ती का घोटाला 
वित्त वर्ष 26 में भारत का सर्विसेज ट्रेड सरप्लस 205-207 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान
TAGGED:bjp governmentMamata Banerjee's roarTMC ChiefWe will repeal this Waqf bill
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
खेलहिन्दी

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

August 7, 2026

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?