सत्ता गंवाने के बाद ममता बनर्जी का तीखा प्रहार- ‘मैं भाजपा से नहीं, चुनाव आयोग से हारी हूं’
कोलकाता, 5 मई। पश्चिम बंगाल में सत्ता गंवाने के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) की प्रमुख व कार्यवाहक मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारत निर्वाचन आयोग (ECI) पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, ‘हम चुनाव हारे नहीं है, हमें जान बूझकर चुनाव हराया गया है।’
‘हमारी 100 सीटें लूट ली गईं, 90 लाख वोट काट दिए गए’
ममता ने मंगलवार को यहां कालीघाट में आहूत एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘हमारी 100 सीटें लूट ली गईं, 90 लाख वोट काट दिए गए। पीएम मोदी और अमित शाह ने मिलकर हमें हराया है। चुनाव जीतने के लिए बीजेपी ने चुनाव आयोग का इस्तेमाल किया है।
কালীঘাটে সাংবাদিক সম্মেলনে | Addressing the Press from Kalighat. https://t.co/pgpnNECkpV
— All India Trinamool Congress (@AITCofficial) May 5, 2026
चुनाव आयोग खलनायक बन गया
टीएमसी सुप्रीमो ने कहा, ‘दुख की बात है कि CEC इस चुनाव में लोगों के संवैधानिक अधिकारों को लूटने और EVM को लूटने के वाला खलनायक बन गया। क्या आप मुझे बता सकते हैं कि वोटिंग के बाद EVM में 80-90% चार्ज है? यह कैसे हो सकता है? चुनाव से दो दिन पहले, उन्होंने हमारे लोगों को गिरफ्तार करना शुरू कर दिया। उन्होंने हर जगह छापेमारी शुरू कर दी। उन्होंने सभी IPS और IAS अधिकारियों को बदल दिया। उन्होंने अपनी पार्टी से लोगों को चुना और भाजपा ने सीधे चुनाव आयोग के साथ मिलकर खेल खेला। यह भाजपा और चुनाव आयोग के बीच एक बेटिंग है।’
‘हमने पूरी मशीनरी के खिलाफ लड़ाई लड़ी’
कार्यवाह सीएम ममता ने कहा, ‘हमने पूरी मशीनरी के खिलाफ लड़ाई लड़ी। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री भी शामिल हैं और सीधा दखल दे रहे हैं। उन्होंने SIR में 90 लाख नाम हटा दिए। जब हम कोर्ट गए, तो 32 लाख नाम शामिल किए गए, उन्होंने गंदा और घटिया खेल खेला। मैंने अपनी जिंदगी में इस तरह का चुनाव कभी नहीं देखा।’

इंडी गठबंधन एक साथ है
ममता बनर्जी ने कहा, ‘सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, उद्धव ठाकरे, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, हेमंत सोरेन ने मुझे फोन किया। इंडी गठबंधन (I.N.D.I.A.) के सभी साथियों ने मुझसे कहा कि वे पूरी तरह से मेरे साथ हैं।’
‘मैं इंडी गठबंधन को मजबूत करूंगी’
उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि आने वाले दिनों में हमारी एकजुटता और मजबूत रहेगी। अखिलेश ने मुझसे अनुरोध किया कि क्या वह आज ही आ सकते हैं, लेकिन मैंने उनसे कहा कि कल आएं। तो, वह कल आएंगे। एक-एक करके सब आएंगे। मेरा लक्ष्य बहुत साफ है। अब मैं इंडी गठबंधन को मजबूत करूंगी, बिल्कुल एक आम आदमी की तरह। अब मेरे पास कोई कुर्सी नहीं है, इसलिए मैं एक आम आदमी हूं। इसलिए, आप मुझसे यह नहीं कह सकते कि मैं अपनी कुर्सी का इस्तेमाल कर रही हूं।’
‘मैं अब एक आजाद पंछी हूं’
ममता ने कहा, ‘मैं अब एक आजाद पंछी हूं। मैंने अपनी पूरी जिंदगी लोगों की सेवा में लगा दी, इन 15 वर्षों में मैंने पेंशन का एक पैसा भी नहीं निकाला। मैं तनख्वाह का एक पैसा भी नहीं ले रही हूं। लेकिन अब, मैं एक आजाद पंछी हूं।’
