hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा सहित 12 खिलाड़ियों को मेजर ध्‍यान चंद खेल रत्‍न पुरस्‍कार
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा सहित 12 खिलाड़ियों को मेजर ध्‍यान चंद खेल रत्‍न पुरस्‍कार
खेलहिन्दी

ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा सहित 12 खिलाड़ियों को मेजर ध्‍यान चंद खेल रत्‍न पुरस्‍कार

Vinayak Barot
Last updated: November 3, 2021 4:01 pm
Vinayak Barot
Published: November 3, 2021
Share
SHARE

नई दिल्ली, 3 नवम्बर। टोक्यो ओलंपिक खेलों की भाला प्रक्षेप स्पर्धा में भारत को इकलौता स्वर्ण पदक दिलाने वाले एथलीट नीरज चोपड़ा और पैरा शूटर अवनि लेखरा सहित 12 खिलाड़ियों को इस वर्ष देश के सर्वोच्त खेल सम्मान मेजर ध्‍यान चंद खेल रत्‍न पुरस्‍कार के लिए चुना गया है।

राष्ट्रपति कोविंद 13 नवंबर को प्रदान करेंगे खेल पुरस्कार

युवा कार्य और खेल मंत्रालय ने वर्ष 2021 के लिए राष्‍ट्रीय खेल पुरस्‍कारों की घोषणा की। राष्‍ट्रीय खेल पुरस्‍कार हर वर्ष खेलों में उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रदान किए जाते हैं। राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद 13 नवम्‍बर को राष्‍ट्रपति भवन में आयोजित विशेष समारोह में खिलाड़ि‍यों को पुरस्‍कार प्रदान करेंगे।

नीरज के साथ इन खिलाड़ियों को मिलेगा ‘खेल रत्न’ सम्मान

भाला प्रक्षेपक नीरज चोपड़ा के अलावा जिन अन्य खिलाड़ियों को मेजर ध्यान चंद खेल रत्न खेल पुरस्कार दिया जाना है, उनमें पहलवान रवि कुमार दहिया, महिला मुक्‍केबाज लवलीना बोरगोहेन, भारतीय हॉकी गोलकीपर पी.आर. श्रीजेश, फुटबॉलर सुनील छेत्री, महिला टेस्‍ट क्रिकेट टीम की कप्‍तान मिताली राज और भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्‍तान मनप्रीत सिंह शामिल हैं।

राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का विस्तृत विवरण देखने के लिए यहां क्लिक करें 

उनके अलावा टोक्यो पैरालंपिक खेलों में जानदार प्रदर्शन करने वाले पैरा भाला प्रक्षेपक सुमित अंतिल, पैरा निशानेबाज अवनि लेखरा, पैरा बैडमिंटन खिलाड़ियों – प्रमोद भगत और कृष्णा नागर व पैरा शूटर मनीष नरवाल को भी इस पुरस्कार से नवाजा जाएगा। मेजर ध्‍यान चंद खेल रत्‍न पुरस्‍कार पिछले चार वर्षों के दौरान सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को दिया जाता है।

शिखर धवन सहित कुल 35 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार

ख्यातिनाम क्रिकेटर शिखर धवन सहित 35 खिलाड़ियों को इस वर्ष अर्जुन पुरस्‍कार दिए जाएंगे। इनमें शिखर के साथ एथलीट अरपिंदर सिंह, महिला मुक्‍केबाज सिमरनजीत कौर, कबड्डी खिलाड़ी संदीप नरवाल, टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना और पैरा एथलीट पवन कुमार भी शामिल हैं।

द्रोणाचार्य पुरस्‍कार के लिए 5 प्रशिक्षक चयनित

खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने वाले उत्‍कृष्‍ट प्रशिक्षकों को विभिन्‍न श्रेणियों में द्रोणाचार्य पुरस्‍कार दिया जाता है। लाइफ टाइम पुरस्‍कार श्रेणी और अन्‍य श्रेणियों के लिए पांच-पांच प्रशिक्षकों के नामों की घोषणा की गयी है।

इसी क्रम में पहलवान सज्‍जन सिंह और मुक्‍केबाज के.सी. लेखा सहित पांच खिलाड़ियों को उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन के लिए मेजर ध्‍यान चंद लाइफ टाइम पुरस्‍कार दिया जाएगा।

पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ को मौलाना आजाद ट्रॉफी

राष्‍ट्रीय खेल प्रोत्‍साहन पुरस्‍कार और वर्ष 2021 के लिए मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी की भी घोषणा की गई है। पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ ने इस वर्ष की मौलाना आजाद ट्रॉफी जीती है।

You Might Also Like

जम्मू-कश्मीर: राजौरी और पुंछ में इंटरनेट बंद, आतंकियों को पकड़ने के लिए जारी है सर्च ऑपरेशन
घरेलू शेयर बाजार में तेजी बरकरार, दोनों मानक सूचकांक उच्चतम स्तर पर बंद
समुद्र किनारे फिसलने लगे बच्चे..पिता ने लगा दी छलांग, तीनों बह गए…देखें वीडियो
UAE: अबु धाबी में जल्द पूरा होने वाला है हिंदू मंदिर का निर्माण, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
आईपीएल-19 : रनों की बारिश में राहुल का शतक व्यर्थ, पंजाब किंग्स ने रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा कर DC को हराया
TAGGED:Arjuna Award to 35 playersKhel Ratna to 12 playersMajor Dhyan Chand Khel Ratna AwardNational Sports AwardNeeraj chopra
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
कारोबारराष्ट्रीयव्यापारहिन्दी

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

August 7, 2026

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?