hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: आगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : बच्ची की हत्या के मामले में फरार आरोपी मुठभेड़ में ढेर, गोली लगने से दरोगा घायल
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > राज्य > उत्तरप्रदेश > आगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : बच्ची की हत्या के मामले में फरार आरोपी मुठभेड़ में ढेर, गोली लगने से दरोगा घायल
उत्तरप्रदेशराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

आगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : बच्ची की हत्या के मामले में फरार आरोपी मुठभेड़ में ढेर, गोली लगने से दरोगा घायल

Revoi Editor
Last updated: March 28, 2026 12:21 pm
Revoi Editor
Published: March 28, 2026
Share
SHARE

आगरा, 28 मार्च। आगरा के थाना ताजगंज स्थित गोबर चौकी में 24 मार्च को बच्ची की हत्या में फरार चल रहे 25000 रुपए के इनामी सुनील को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। वहीं, एक दरोगा भी गोली लगने से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि आठ वर्षीय बच्ची की निर्मम हत्या के मामले में फरार सुनील कुमार के बारे में शनिवार की सुबह सूचना मिली कि बमरौली कटरा क्षेत्र में मौजूद है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी की थी। अपने आपको घिरता देख आरोपी ने पुलिस के ऊपर कई राउंड फायर कर दिया, जिसमें एक दरोगा भी घायल हो गए।

पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें सुनील को गोली लग गई। पुलिस ने तत्काल सुनील को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, सुनील की गोली से घायल दरोगा का इलाज चल रहा है। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बिना नंबर की मोटरसाइकिल, एक 315 बोर का तमंचा, छह खोखा कारतूस तथा तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि ताजगंज क्षेत्र में 24 मार्च को 8 वर्षीय बच्ची अपने घर से अचानक लापता हो गई थी।

परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना ताजगंज में मुकदमा दर्ज कर बच्ची की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई थीं। अगले ही दिन खोजबीन के दौरान बच्ची का शव उसी मकान में किराए पर रहने वाले सुनील के कमरे में आटा रखने वाले टीन के डिब्बे में मिला था। बच्ची की गर्दन पर चोट के निशान थे, उसकी वीभत्स तरीके से हत्या की गई थी। घटना के बाद से आरोपी सुनील फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 12 टीमें गठित की गई थीं। इसके बाद उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था।

You Might Also Like

तमिलनाडु के राज्यपाल का विवादित बयान, भड़की कांग्रेस, कहा- गवर्नर वही कर रहे, जो प्रधानमंत्री करवाना चाह रहे हैं
पंजाब में 105 किलोग्राम हेरोइन सहित भारी मात्रा मे अन्य ड्रग और हथियार बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
Dr. Lohia Death Anniversary: अखिलेश यादव ने लोहिया के बताये रास्ते पर आगे बढ़ने का लिया संकल्प
डेनमार्क ओपन : सेमीफाइनल में गैरवरीय जापानी टीम से कड़े संघर्ष में हारे सात्विक-चिराग
बिहार : नवादा में ग्रामीणों ने CBI टीम पर किया हमला, UGC NET पेपर लीक की जांच के लिए पहुंचे थे अफसर
TAGGED:Absconding AccusedactionAgra PoliceChild MurderencounterNeutralized
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिहिन्दी

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

August 7, 2026

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?