1. Home
  2. राज्य
  3. महाराष्ट्र
  4. महाराष्ट्र : सीएम फडणवीस ने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर से मांगा इस्तीफा, वायरल वीडियो में रेप आरोपित खरात के धो रही थीं पैर
महाराष्ट्र : सीएम फडणवीस ने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर से मांगा इस्तीफा, वायरल वीडियो में रेप आरोपित खरात के धो रही थीं पैर

महाराष्ट्र : सीएम फडणवीस ने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर से मांगा इस्तीफा, वायरल वीडियो में रेप आरोपित खरात के धो रही थीं पैर

0
Social Share

मुंबई, 20 मार्च। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर से उनके पद से इस्तीफा देने को कहा है। यह घटना तब सामने आई जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें कथित तौर पर रूपाली चाकणकर रेप आरोपित अशोक खरात के पैर धोते हुए दिखाई दे रही हैं। मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

बलात्कार और शोषण के एक मामले में गिरफ्तार हैं खरात

अशोक खरात फिलहाल बलात्कार और शोषण के एक मामले में गिरफ्तार हैं। पैर धोने वाले वीडियो के सामने आने के समय को लेकर व्यापक आक्रोश फैल गया है और आलोचक चाकणकर के आचरण पर गंभीर सवाल उठा रहे हैं। चाकणकर नासिक जिले के सिन्नर में स्थित ‘श्री शिवनिका संस्थान’ की ट्रस्टी हैं, जिसके अध्यक्ष अशोक खरात हैं।

दिन की शुरुआत में, पुणे में ‘गुलाबो गैंग’ ने अशोक खरात के खिलाफ ‘जूते मारो’ प्रदर्शन किया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने कड़ी काररवाई की मांग की। इस प्रदर्शन का नेतृत्व एनसीपी नेता संगीता तिवारी ने किया, जिन्होंने चाकणकर को पद से हटाने की भी मांग की थी। तिवारी ने आरोप लगाया था कि चकांकर को अशोक खरात का समर्थन करते हुए देखा गया था और उन्होंने अतीत में भी खरात के कारनामों पर पर्दा डालने की कोशिश की थी। संगीता तिवारी ने यह भी दावा किया कि यदि चाकणकर इस्तीफा नहीं देती तो वह मुख्यमंत्री कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगी।

वहीं वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए चाकणकर ने एक्स पर भी यह स्पष्ट किया कि उन्हें कैप्टन खरात के निजी जीवन या उन पर लगे आरोपों के बारे में कोई जानकारी नहीं थी और उन्होंने निष्पक्ष व तटस्थ जांच करने के लिए पुलिस पर पूरा भरोसा जताया।

अशोक खरात प्रकरण

गौरतलब है कि नासिक के रहने वाले और खुद को ‘भगवान का दूत’ और न्यूमरोलॉजिस्ट बताने वाले अशोक खरात को बुधवार को कथित रेप और टॉर्चर के आरोप में गिरफ्तार किया गया। 27 वर्षीय एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उसने बताया कि खरात खुद को जादुई शक्तियों वाला एक आध्यात्मिक गुरु बताता था। उसने 2022 से 2025 के बीच मंत्रों और पूजा-पाठ के नाम पर महिला को धोखा दिया।

पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक खरात कथित तौर पर शिकायतकर्ता को कई बार अपने ऑफिस बुलाता था। वहां उसने महिला के साथ शारीरिक और मानसिक दुर्व्यवहार किया और उसे कुछ खराब चीजें खाने के लिए भी मजबूर किया। पुलिस को कथित तौर पर एक पेन ड्राइव मिली है, जिसमें 58 वीडियो हैं। इन वीडियोज में नेता, मशहूर हस्तियां और महिलाएं नजर आ रही हैं।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code