hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: क्यूबा ने डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों का दिया जवाब, अमेरिकी जनता से पूछा- क्या आप ये होने देंगे?
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > क्यूबा ने डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों का दिया जवाब, अमेरिकी जनता से पूछा- क्या आप ये होने देंगे?
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

क्यूबा ने डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों का दिया जवाब, अमेरिकी जनता से पूछा- क्या आप ये होने देंगे?

Revoi Editor
Last updated: May 3, 2026 9:15 am
Revoi Editor
Published: May 3, 2026
Share
SHARE

हवाना, 3 मई। क्यूबा ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से बढ़ती सैन्य धमकियों की कड़ी निंदा की है। क्यूबा के राष्ट्रपति मिगेल डियाज-कैनेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “अमेरिकी राष्ट्रपति क्यूबा के खिलाफ सैन्य आक्रामकता की धमकियों को खतरनाक और असामान्य स्तर तक बढ़ा रहे हैं।” डियाज-कैनेल ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय और अमेरिकी जनता से अपील की कि वे तय करें कि क्या वे “ऐसे गंभीर आपराधिक कृत्य” को एक छोटे लेकिन प्रभावशाली और धनी समूह के हितों के लिए होने देंगे, जो बदले और वर्चस्व की राजनीति करता है।

उन्होंने कहा कि कोई भी आक्रामणकारी, “चाहे कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो,” क्यूबा को झुका नहीं सकता, बल्कि उसे “संप्रभुता और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध जनता” का सामना करना पड़ेगा। क्यूबा के विदेश मंत्री ब्रूनो रॉड्रिग्ज परीला ने भी एक्स पर कहा कि ट्रंप की “स्पष्ट और सीधी” सैन्य हमले की धमकी ने क्यूबा के खिलाफ आक्रामकता को खतरनाक स्तर तक पहुंचा दिया है। रॉड्रिग्ज ने कहा कि क्यूबा की क्रांति के प्रति जनसमर्थन का प्रदर्शन शुक्रवार को मे डे के मौके पर बड़े पैमाने पर हुआ, जब लाखों लोग सड़कों पर उतरे।

बता दें कि फ्लोरिडा के पाम बीच में एक कार्यक्रम के दौरान ट्रंप ने कहा कि अमेरिका “बहुत जल्द” क्यूबा पर नियंत्रण कर सकता है, जब वह “एक काम खत्म कर लेगा”- जिसका इशारा मध्य पूर्व में ईरान के साथ चल रहे तनाव की ओर था। उन्होंने यह भी कहा कि वह विमानवाहक पोत यूएसस अब्राहम लिंकन को कैरेबियाई क्षेत्र में भेज सकते हैं, जो “ईरान से लौटते समय” क्यूबा के तट से लगभग 100 गज की दूरी पर रुक सकता है। इससे पहले क्यूबा ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को “एकतरफा” बताते हुए खारिज कर दिया था। क्यूबा का कहना है कि ये कदम क्यूबा की जनता को सामूहिक रूप से दंडित करने की मंशा को दर्शाते हैं।

ब्रूनो रॉड्रिग्ज ने कहा, “हम अमेरिकी सरकार द्वारा अपनाए गए हालिया एकतरफा उपायों को पूरी तरह खारिज करते हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि ये कदम क्षेत्राधिकार से बाहर हैं और संयुक्त राष्ट्र चार्टर का उल्लंघन करते हैं, साथ ही अमेरिका को क्यूबा या किसी तीसरे देश पर ऐसे प्रतिबंध लगाने का कोई अधिकार नहीं है। यह प्रतिक्रिया तब आई जब ट्रंप ने शुक्रवार को क्यूबा पर नए प्रतिबंध लगाने के लिए एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए, जिसमें अमेरिका के भीतर या उसके नियंत्रण में आने वाली संबंधित संपत्तियों को ब्लॉक करने का निर्देश दिया गया है।

You Might Also Like

दिल्ली : पाकिस्तान से पोषित बड़े आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश, 6 संदिग्ध हथियार सहित गिरफ्तार
यूपी चुनाव : विजय संकल्प के साथ नामांकन से पहले मुख्यमंत्री योगी ने किया रुद्राभिषेक
भारत की सख्ती पर बदले ट्रूडो के सुर, निज्जर हत्याकांड पर कहा – ‘हमारे पास नहीं थे कोई पुख्ता सबूत’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पद्म सम्मान को लुटियंस दिल्ली से बाहर निकाला
राष्ट्रीय वॉलीबॉल : रेलवे ने जीता पुरुषों का खिताब, महिला वर्ग में केरल की श्रेष्ठता बरकरार
TAGGED:Bruno Rodriguezdonald trumpinternational communityPresident CubaUS President
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
कारोबारराष्ट्रीयहिन्दी

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

August 7, 2026

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?