hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: लखनऊ सुपर जाएंट्स ने बनाया आईपीएल इतिहास का दूसरा सर्वोच्च स्कोर, पंजाब किंग्स को हरा दूसरे स्थान पर पहुंचा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > लखनऊ सुपर जाएंट्स ने बनाया आईपीएल इतिहास का दूसरा सर्वोच्च स्कोर, पंजाब किंग्स को हरा दूसरे स्थान पर पहुंचा
खेलहिन्दी

लखनऊ सुपर जाएंट्स ने बनाया आईपीएल इतिहास का दूसरा सर्वोच्च स्कोर, पंजाब किंग्स को हरा दूसरे स्थान पर पहुंचा

Vinayak Barot
Last updated: April 29, 2023 2:28 am
Vinayak Barot
Published: April 29, 2023
Share
SHARE

मोहाली, 28 अप्रैल। मार्कस स्टोइनिस (72 रन, 40 गेंद, पांच छक्के, छह चौके) व ओपनर काइल मेयर्स (54 रन, 24 गेंद, चार छक्के, सात चौके) सहित अन्य बल्लेबाजों की तूफानी पारियों के दम पर लखनऊ सुपर जाइंट्स ने शुक्रवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास का दूसरा सर्वोच्च स्कोर बनाया और फिर पंजाब किंग्स को 56 रनों की बड़ी शिकस्त देने के साथ न सिर्फ उससे पिछली हार का हिसाब चुकाया वरन अंक तालिका में स्वयं को दूसरे स्थान पर भी पहुंचा दिया।

That's that from Match 38 of #TATAIPL @LucknowIPL win by 56 runs and add two more points to their tally.

Scorecard – https://t.co/6If1I4omN0 #TATAIPL #PBKSvLSG #IPL2023 pic.twitter.com/2UNvh6t7mT

— IndianPremierLeague (@IPL) April 28, 2023

स्टोइनिस, मेयर्स, बदोनी व पूरन ने जमकर बरसाए रन

पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी पर बाध्य एलएसजी ने मेयर्स व स्टोइनिस के बाद आयुष बदोनी (43 रन, 24 गेंद, तीन छक्के, तीन चौके) व निकोलस पूरन (45 रन, 19 गेंद, एक छक्का, सात चौके) के भी आक्रामक तेवरों के बल पर पांच विकेट पर 257 रन बनाए। यह आईपीएल इतिहास का सर्वोच्च स्कोर से महज छह रन कम था। सर्वोच्च स्कोर का रिकॉर्ड रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के नाम है, जिसने 2013 में क्रिस गेल के 175 रनों की मदद से 263 रन बनाए थे।

A look at the highest totals in the IPL 👇👇@LucknowIPL finish with a score of 257/5.#TATAIPL pic.twitter.com/ET0PM9UQsv

— IndianPremierLeague (@IPL) April 28, 2023

पंजाब के लिए सिर्फ अथर्व तायडे जड़ सके पचासा

जवाबी काररवाई में पंजाब किंग्स की टीम अथर्व तायडे के पहले आईपीएल पचासे (66 रन, 36 गेंद, दो छक्के, आठ चौके) व अन्य बल्लेबाजों की कोशिशों के बावजूद 19.5 ओवरों में 201 रनों पर आउट हो गई। तायडे के अलावा सिकंदर रजा (36 रन, 22 गेंद, एक छक्का, चार चौके), जितेश शर्मा (24 रन, 10 गेंद, तीन छक्के), लिएम लिविंगस्टोन (23 रन, 14 गेंद, एक छक्का, दो चौके) व सैम करन (21 रन, 11 गेंद, एक छक्का, दो चौके) की कोशिशें निरर्थक साबित हुईं।

Two wickets in an over for Yash Thakur.

Jitesh Sharma and Rahul Chahar are back in the hut.

Live – https://t.co/6If1I4omN0 #TATAIPL #PBKSvLSG #IPL2023 pic.twitter.com/bdhCjrtNvx

— IndianPremierLeague (@IPL) April 28, 2023

कप्तान शिखर धवन तीन मैचों के बाद लौटे, लेकिन दो गेंद ही खेल पाए। युवा तेज गेंदबाज यश ठाकुर ने चार ओवरों में 37 रन देकर चार विकेट लिए। नवीन-उल-हक ने 30 पर तीन विकेट लिए जबकि रवि बिश्नोई ने दो सफलताएं अर्जित कीं। पंजाब ने 15 ओवरों में चार विकेट पर 152 रन बनाए थे, तभी  आखिरी पांच ओवरों में 106 रनों का लक्ष्य असंभव हो चला था।

Marcus Stoinis was adjudged Player of the Match for his match winning knock of 72 off 40 deliveries as @LucknowIPL win by 56 runs.

Scorecard – https://t.co/6If1I4omN0 #TATAIPL #PBKSvLSG #IPL2023 pic.twitter.com/51ePFvOfr1

— IndianPremierLeague (@IPL) April 28, 2023

स्टोइनिस की बदोनी व पूरन के साथ दो विद्युतीय भागीदारियां

इसके पूर्व लखनऊ सुपर जाएंट्स ने शुरुआत से ही रफ्तार पकड़ ली। कप्तान केएल राहुल (12 रन, नौ गेंद, एक छक्का, एक चौका) भले ही नहीं चले। लेकिन मेयर्स ने तूफानी अंदाज दिखाया और जब वह दूसरे विकेट के रूप में आउट हुए तो लखनऊ 35 गेंदों पर 74 रन बना चुका था। इसके बाद बदोनी व ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ स्टोइनिस ने सिर्फ 46 गेंदों पर 89 रन तोड़ दिए और फिर स्टोइनिस व पूरन के बीच 29 गेंदों पर 76 रनों की भागीदारी हो गई। लखनऊ ने आखिरी छह ओवरों में 73 रन ठोक दिए।

Kyle Mayers is putting up a show here in Mohali.

Brings up a quick-fire FIFTY off just 20 deliveries.

Live – https://t.co/6If1I4omN0 #TATAIPL #PBKSvLSG #IPL2023 pic.twitter.com/VQAD6DhUNx

— IndianPremierLeague (@IPL) April 28, 2023

स्कोर कार्ड

पंजाब के गेंदबाजों की किस कदर धुलाई हुई, इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है कि राहुल चाहर को छोड़कर अन्य छह गेंदबाजों ने दस रन प्रति ओवर से अधिक के औसत से रन दिए। फॉर्म में चल रहे अर्शदीप सिंह ने 54 रन दे डाले तो कैगिसो रबाडा ने 52 रनों की कीमत पर दो विकेट लिए।

8 मैचों में पांचवीं जीत के सहारे लखनऊ के 10 अंक

लखनऊ की यह आठ मैचों में पांचवीं जीत थी और अब उसके राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स व गुजरात टाइटंस के बराबर 10 अंक हो गए हैं। लेकिन नेट रन रेट के आधार पर राजस्थान, लखनऊ, गुजरात व चेन्नई क्रमशः पहले से चौथे स्थान पर हैं। वहीं पंजाब की आठ मैचों में चौथी हार रही और वह आठ अंकों के साथ आरसीबी के बाद छठे स्थान पर है।

शनिवार के मैच : कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस (कोलकाता, अपराह्न 3.30 बजे), दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (दिल्ली, शाम 7.30 बजे)।

You Might Also Like

आईपीएल – 17 : CSK की आसान जीत में जडेजा का हरफनमौला खेल, पंजाब किंग्स से चुकता किया हिसाब
बांग्लादेश : हबीगंज में सत्तारूढ़ औक विपक्षी दलों के बीच झड़प में 100 से अधिक लोग घायल, जानें मामला
पुडुचेरी में भी एचएमपीवी की दस्तक, 5 वर्षीय बच्ची संक्रमित
विपक्ष ने बजट में भेदभाव का लगाया आरोप, संसद की सीढ़ियों पर किया विरोध-प्रदर्शन
संसद में जातीय जनगणना को लेकर कांग्रेस-भाजपा की नोकझोंक को मायावती ने बताया नौटंकी, कही यह बड़ी बात
TAGGED:CricketIPL 2023LSG beat Punjab KingsLSG reach second placeLucknow Super Giantssecond highest score in IPL history
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिहिन्दी

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

August 8, 2026

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?