1. Home
  2. हिंदी
  3. राष्ट्रीय
  4. छठ महापर्व के दिन दिल्ली में शराब बंदी, एलजी ने घोषित किया ड्राई डे
छठ महापर्व के दिन दिल्ली में शराब बंदी, एलजी ने घोषित किया ड्राई डे

छठ महापर्व के दिन दिल्ली में शराब बंदी, एलजी ने घोषित किया ड्राई डे

0
Social Share

नई दिल्ली, 28 अक्टूबर। छठ महापर्व पर यमुना नदी की सफाई को लेकर भाजपा और आम आदमी पार्टी (आप) में जारी सियासी खींचतान के बीच दिल्ली के उप राज्यपाल विनय कुमार ने सक्सेना ने 30 अक्टूबर 2022 (छठ पूजा) को राष्ट्रीय राजधानी में ड्राई डे घोषित कर दिया है। अब छठ के दिन दिल्ली में सभी शराब के ठेके बंद रहेंगे।

भाजपा ने सीएम केजरीवाल से ड्राई डे घोषित करने की मांग की थी

दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता और दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल चौधरी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से छठ महापर्व के दिन शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगाते हुए ड्राई डे घोषित करने की मांग की थी। इस बीच दिल्ली के उपराज्यपाल ने यह अहम निर्णय ले लिया।

राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत ने यमुना किनारे हाथ घाट पर तैयारियों का लिया जायजा

दिल्ली के राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत ने शुक्रवार को आईटीओ के पास यमुना किनारे हाथी घाट पर छठ महापर्व की तैयारियों का जायजा लिया। इस साल छठ महापर्व 30 और 31 अक्टूबर को मनाया जाएगा और इस दौरान व्रत रखने वाली महिलाएं और पुरुष कमर तक पानी में खड़े होकर डूबते और उगते सूर्य को ‘अर्घ्य’ देते हैं। यह त्योहार मुख्यत: राष्ट्रीय राजधानी में रह रहे बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोगों द्वारा मनाया जाता है। अधिकारियों ने बताया कि गहलोत ने बाकी बचे काम को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया और सफाई, प्रकाश, जलापूर्ति की व्यवस्था आदि का निरीक्षण किया।

गहलोत ने समीक्षा के बाद पत्रकारों से कहा, ‘मैंने छठ पूजा की तैयारियों की समीक्षा की और सभी व्यवस्था की जा रही है। सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण से लेकर दिल्ली जलबोर्ड, लोकनिर्माण विभाग तक सभी सरकारी एजेंसियां और विभाग समन्यवित होकर काम कर रहे हैं, ताकि बेहतरीन व्यवस्था की जा सके।’

छठ पूजा के लिए दिल्ली शहर में 1,100 घाटों का निर्माण

गौरतलब है कि दिल्ली के एलजी सक्सेना ने भी बुधवार को यमुना किनारे तय घाटों पर छठ पूजा की अनुमति दे दी थी। इस साल दिल्ली सरकार पूरे शहर में छठ पूजा के लिए करीब 1,100 घाटों का निर्माण कर रही है। दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियों के लिए राजस्व विभाग को नोडल एजेंसी बनाया गया है।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code