hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: कोनेरू हम्पी ने रचा इतिहास, दूसरी बार जीता महिला विश्व रैपिड शतरंज खिताब
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > कोनेरू हम्पी ने रचा इतिहास, दूसरी बार जीता महिला विश्व रैपिड शतरंज खिताब
खेलअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

कोनेरू हम्पी ने रचा इतिहास, दूसरी बार जीता महिला विश्व रैपिड शतरंज खिताब

Revoi Editor
Last updated: December 29, 2024 7:51 pm
Revoi Editor
Published: December 29, 2024
Share
SHARE

न्यूयॉर्क, 29 दिसम्बर। भारत की शीर्षस्थ महिला शतरंज खिलाड़ी व ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी ने यहां फिडे महिला विश्व रैपिड शतंरज चैम्पियनशिप के इतिहास में नए अध्याय का सृजन करते हुए दूसरी बार खिताब जीत लिया है। 37 वर्षीया भारतीय दिग्गज ने अंतिम राउंड में इंडोनेशिया की आइरीन सुकंदर को हराने के साथ यह श्रेय अर्जित किया।

विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश) निवासी हम्पी दो बार यह खिताब जीतने वालीं देश की पहली महिला शतरंज खिलाड़ी हैं। इससे पहले 2019 में जॉर्जिया में यह उपाधि जीत चुकीं हम्पी इसी क्रम में चीन की जू वेनजुन के बाद एक से ज्यादा बार विश्व रैपिड खिताब जीतने वाली दूसरी खिलाड़ी बनीं।

अंतिम राउंड में जीत की दरकार थी

कोनेरू हम्पी ने 11 में सर्वाधिक 8.5 अंक के साथ टूर्नामेंट का समापन किया। यह भारतीय ग्रैंडमास्टर के लिए एक निर्णायक जीत थी। उन्हें चैम्पियनशिप जीतने के लिए में सिर्फ जीत की ही दरकार थी। ड्रॉ या हार से उनका सपना टूट जाता। लेकिन उन्होंने सुकंदर के खिलाफ धैर्यपूर्ण प्रदर्शन से बाजी मार ली।

Congratulations to @humpy_koneru on winning the 2024 FIDE Women’s World Rapid Championship! Her grit and brilliance continues to inspire millions.

This victory is even more historic because it is her second world rapid championship title, thereby making her the only Indian to… https://t.co/MVxUcZimCc pic.twitter.com/nndIak2OvI

— Narendra Modi (@narendramodi) December 29, 2024

हम्पी की दृढ़ता व प्रतिभा लाखों लोगों को प्रेरित करने वाली – पीएम मोदी

इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हम्पी की अपने करिअर में दो बार फिडे महिला विश्व रैपिड शतरंज चैम्पियनशिप जीतने की उपलब्धि की सराहना की। पीएम मोदी ने X पर हम्पी को टैग करते हुए लिखा, ‘हम्पी को 2024 फिडे महिला विश्व रैपिड चैम्पियनशिप जीतने पर बधाई। उनकी दृढ़ता और प्रतिभा लाखों लोगों को प्रेरित करती है। यह जीत और भी ऐतिहासिक है क्योंकि यह उनका दूसरा विश्व रैपिड चैम्पियनशिप खिताब है। वह इस अविश्वसनीय उपलब्धि को हासिल करने वाली इकलौती भारतीय बन गई हैं।’

हम्पी बोली – ‘मेरी जीत अन्य भारतीयों को शतरंज खेलने के लिए प्रेरित करेगी‘

वहीं हम्पी ने कहा कि उनकी जीत अब अन्य भारतीयों को शतरंज खेलने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि भारत के लिए यह सही समय है। हमारे पास विश्व चैंपियन के रूप में गुकेश है और अब मुझे रैपिड प्रतियोगिता में दूसरा विश्व खिताब मिला है। इसलिए मुझे लगता है कि यह बहुत से युवाओं को पेशेवर रूप से शतरंज खेलने के लिए प्रेरित करेगा।’

भारतीय शतरंज के लिए एक शानदार वर्ष का अंत

सच पूछें तो हम्पी की उपलब्धि के साथ भारतीय शतरंज के लिए एक शानदार वर्ष का अंत हुआ। इससे पहले डी गुकेश हाल ही में सिंगापुर में क्लासिकल प्रारूप विश्व चैम्पियनशिप में चीन के डिंग लिरेन को हराकर चैम्पियन बने थे। वहीं सितम्बर में भारत ने बुडापेस्ट में शतरंज ओलम्पियाड में पहली बार ओपन और महिला वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था।

Dream year for Indian chess and Any Chess Nation pic.twitter.com/4aZYlvhspb

— To the point 🇮🇳🚩 (@Shubham11752263) December 29, 2024

रूस के वोलोदर मुर्जिन ने जीता पुरुष वर्ग का खिताब

उधर रूस के 18 वर्षीय वोलोदर मुर्जिन ने पुरुष वर्ग में विश्व रैपिड शतरंज खिताब जीता। नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव के बाद मुर्जिन दूसरे सबसे कम उम्र के FIDE वर्ल्ड रैपिड चैंपियन हैं। नोदिरबेक ने 17 वर्ष की उम्र में खिताब जीता था।

रैपिड शतरंज में लाजवाब रहा है हम्पी का प्रदर्शन

देखा जाए तो हम्पी ने रैपिड दुनिया में हमेशा लाजवाब प्रदर्शन किया है। उन्होंने मॉस्को में आयोजित प्रतियोगिता के 2012 संस्करण में कांस्य पदक जीता था। फिर 2019 में जॉर्जिया के बटुमी में चैम्पियनशिप जीतकर सफलता के शिखर पर पहुंची थीं। पिछले वर्ष वह उज्बेकिस्तान के समरकंद में इसी टूर्नामेंट में रजत पदक जीती थीं।

अन्य प्रारूपों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन

रैपिड शतरंज के अलावा हम्पी ने अन्य प्रारूपों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्होंने 2022 महिला विश्व ब्लिट्ज शतरंज चैम्पियनशिप में रजत पदक जीता था। वहीं, 2024 में महिला कैंडिडेट्स टूर्नामेंट जीतने के नजदीकी अंतर से चूक गई थीं। उन्होंने रजत पदक हासिल किया था। हम्पी निजी कारणों से बुडापेस्ट ओलम्पियाड में हिस्सा नहीं ले सकी थीं, जहां भारत ने छह स्वर्ण पदक जीते थे। इनमें व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण और भारतीय पुरुष-महिला टीम के स्वर्ण पदक शामिल हैं। हम्पी उस महिला टीम का हिस्सा नहीं थीं, लेकिन उन्होंने 2024 के अंत में रैपिड खिताब जीतकर शानदार वापसी की।

You Might Also Like

‘मौत के निशान छोड़ जा रही रूसी सेना’, यूक्रेन में फिर मिली 440 से अधिक शवों की नई कब्र
दिल्ली व राजस्थान में बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट, बर्फबारी और ओलावृष्टि की आशंका
खरगे का पलटवार – पीएम मोदी के ‘अघोषित आपातकाल’ ने लोकतंत्र को गहरा आघात पहुंचाया 
उत्तराखंड सड़क हादसा: 36 यात्रियों के शव बरामद, पीएम मोदी ने जताया दुख, सीएम धामी ने की अनुग्रह राशि की घोषणा
महिला क्रिकेट : ऋचा व दीप्ति के श्रेष्ठ प्रदर्शन के बावजूद भारत मायूस, ऑस्ट्रेलिया को एक दिनी सीरीज में निर्णायक बढ़त
TAGGED:Humpy wins title for the second timeHumpy wins Women's World Rapid Chess titleKoneru Humpy creates history
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

August 8, 2026

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?