1. Home
  2. हिंदी
  3. राजनीति
  4. कर्नाटक के मुख्यमंत्री पहुंचे दिल्ली, मंत्रिमंडल विस्तार पर हो सकती है चर्चा
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पहुंचे दिल्ली, मंत्रिमंडल विस्तार पर हो सकती है चर्चा

कर्नाटक के मुख्यमंत्री पहुंचे दिल्ली, मंत्रिमंडल विस्तार पर हो सकती है चर्चा

0
Social Share

बेंगलुरु, 7 सितम्बर। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई पद संभालने के बाद मंगलवार को चौथी बार दिल्ली दौरे पर पहुंचे, जहां वह मंत्रिमंडल में चार रिक्त मंत्री पदों को भरने के संबंध में केंद्रीय नेताओं से बातचीत कर सकते हैं। कई विधायकों द्वारा कैबिनेट से बाहर किए जाने पर नाराजगी व्यक्त करने के बीच राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के भीतर असंतोष व्याप्त है। नेताओं को शांत करने के लिए बोम्मई के पास अपने मंत्रिमंडल में चार मंत्री के खाली पदों को भरने और विभिन्न बोर्डों और निगमों में अध्यक्षों की नियुक्ति करने का विकल्प है।

राज्य में असंतुष्ट विधायकों में एसए रामदास, सांसद रेणुकाचार्य, सीपी योगेश्वर, रमेश जारकीहोली और श्रीमंत पाटिल शामिल हैं। सर्वश्री जारकीहोली, योगश्वर और पाटिल बार-बार दिल्ली का दौरा कर केंद्रीय नेतृत्व के साथ मंत्री पद की पैरवी कर रहे हैं। इसके अलावा एमटीबी नागराज और आनंद सिंह सहित कुछ मंत्रियों ने भी अपने विभागों के बंटवारे पर नाराजगी व्यक्त की है। सिंह इस मुद्दे पर हालांकि सबसे मुखर रहे हैं और उन्होंने मंत्री पद तथा विधानसभा सदस्यता से भी इस्तीफा देने के संकेत दिए हैं।

संभावना जतायी जा रही है कि मुख्यमंत्री दिल्ली में इन दोनों मुद्दों पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से चर्चा करेंगे। श्री बोम्मई की इससे पहले दिल्ली दौरे के दौरान  नड्डा से मुलकात नहीं हो सकती थी। भाजपा अध्यक्ष निजी कारणों से उपलब्ध नहीं थे। श्री बोम्मई को श्री नड्डा से मुलाकात के अलावा आज और बुधवार को केंद्रीय मंत्रियों से मिलने का कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री आज सुबह 11.30 बजे केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एयर विस्तारा की उड़ान से दिल्ली के लिए प्रस्तान किया और 14:10 बजे दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। वह बुधवार रात बेंगलुरु के लिए लौटेंगे।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code