hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: कैलाश विजयवर्गीय का दावा- देश में 30 साल बाद शुरू सकता है ‘गृहयुद्ध’, बोली कांग्रेस- माफी मांगें
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > कैलाश विजयवर्गीय का दावा- देश में 30 साल बाद शुरू सकता है ‘गृहयुद्ध’, बोली कांग्रेस- माफी मांगें
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

कैलाश विजयवर्गीय का दावा- देश में 30 साल बाद शुरू सकता है ‘गृहयुद्ध’, बोली कांग्रेस- माफी मांगें

Vinayak Barot
Last updated: August 19, 2024 11:47 am
Vinayak Barot
Published: August 19, 2024
Share
SHARE

इंदौर। मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दावा किया है कि सेना के एक सेवानिवृत्त अफसर ने “बदलती जनसांख्यिकी” का हवाला देते हुए उनसे कहा है कि देश में 30 साल बाद ‘गृहयुद्ध’ शुरू हो सकता है। कांग्रेस ने विजयवर्गीय के इस बयान को सरासर गैर जिम्मेदाराना करार देते हुए मांग की है कि इस कथन के लिए उन्हें सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए।

विजयवर्गीय ने इंदौर में रविवार को रक्षाबंधन से जुड़े एक कार्यक्रम में कहा,‘‘सामाजिक समरसता आज के लिए बहुत ज्यादा जरूरी है। मैं कल-परसों सेना के एक सेवानिवृत्त अधिकारी के साथ बैठा था जो सामाजिक कार्यों में काफी सक्रिय रहते हैं। उन्होंने कहा कि 30 साल बाद इस देश के अंदर गृह युद्ध प्रारंभ हो जाएगा और 30 साल बाद ऐसी स्थिति बन सकती है कि आप लोग रह नहीं पाएंगे, जिस प्रकार हमारे देश के अंदर जनसांख्यिकी बदल रही है।’’

उन्होंने आगे कहा,‘‘हमें इस बात पर विचार और चिंतन करना है। हमें इसके लिए काम करना चाहिए कि हिंदू शब्द कैसे मजबूत हो।’’ भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव रह चुके विजयवर्गीय ने यह भी कहा कि कुछ लोग अंग्रेजों की ‘‘फूट डालो और राज करो’’ की नीति के तहत सिर्फ कुर्सी पाने के लिए हिंदू समुदाय को जाति के आधार पर बांटना चाहते हैं।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नीलाभ शुक्ला ने कहा,‘‘विजयवर्गीय का बयान सरासर गैर जिम्मेदाराना है। यह देश में अस्थिरता और भय का माहौल पैदा करने वाला और अमन-चैन और भाईचारे पर सवाल खड़ा करने वाला बयान है। उन्हें इसके लिए सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए।”

शुक्ला ने कहा कि विजयवर्गीय को यह स्पष्ट करना चाहिए कि सेना के किस सेवानिवृत्त अफसर ने देश में 30 साल बाद गृहयुद्ध शुरू होने की आशंका जताई है और इस आशंका का क्या आधार है? विजयवर्गीय ने जिस कार्यक्रम में विवादित बयान दिया उसे शहर के एक सामाजिक संगठन ने आयोजित किया था।

‘‘सामाजिक समरसता रक्षाबंधन पर्व’’ के नाम से आयोजित कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेता भी शामिल हुए और उन्होंने सफाईकर्मी महिलाओं से राखी बंधवाई।

You Might Also Like

पश्चिम एशिया में तनाव के बीच शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 852 अंक टूटा, निफ्टी 24200 से नीचे
न्याय के मामले में अंतरराष्ट्रीय सहयोग कई बार जरूरी होता है, बोले पीएम मोदी
महाराष्ट्र चुनाव: CM शिंदे ने कोपरी-पचपखाड़ी सीट से किया नामांकन, कहा- यह विकास और विनाश के बीच की लड़ाई है
पाकिस्तान : इमरान खान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, चीफ जस्टिस ने डिप्टी स्पीकर के फैसले को बताया गलत  
भारत-रूस की साझेदारी विश्‍व के ऊर्जा बाजारों में स्थिरता लाने में मददगार : पीएम मोदी
TAGGED:Apologizecivil warClaimCOngressKAILASH VIJAYVARGIYA
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

August 7, 2026

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?