1. Home
  2. हिंदी
  3. राष्ट्रीय
  4. झारखंड : बारातियों से भरा वाहन पेड़ से टकराया, पांच लोगों की दर्दनाक मौत, दो घायल
झारखंड : बारातियों से भरा वाहन पेड़ से टकराया, पांच लोगों की दर्दनाक मौत, दो घायल

झारखंड : बारातियों से भरा वाहन पेड़ से टकराया, पांच लोगों की दर्दनाक मौत, दो घायल

0
Social Share

रांची,18 नवम्बर। झारखंड में गिरिडीह जिले बिरनी थाना क्षेत्र के बाघमारा लुकैया गांव में आज सुबह तीन बजे एक बाराती वाहन के पेड़ से टकरा जाने से पांच लोगों की मौत हो गयी जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए हैं। हादसे का शिकार हुए लोग शादी में से वापस लौट रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि स्कॉर्पियो से सभी लोग बारात से वापस घर लौट रहे थे तभी भरकट्टा ओपी के लुकैया गांव में स्कॉर्पियो ड्राइवर ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया।

  • मरने वालों में चार गिरिडीह के निवासी

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हादसे में कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में से चार लोग गिरिडीह जिले के गजोडीह के निवासी हैं, जबकि एक व्यक्ति डीह गांव का रहने वाला है। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस इस घटना की जांच में जुटी है। इधर मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code