जगद्गुरु जयेंद्र सरस्वती जयंती : नितिन गडकरी, रेखा गुप्ता समेत कई नेताओं ने किया नमन, सेवा और अध्यात्म को किया याद

नई दिल्ली, 18 जुलाई। कांची कामकोटि पीठ के 69वें शंकराचार्य जगद्गुरु जयेंद्र सरस्वती की जयंती पर देशभर के कई प्रमुख नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित कई नेताओं ने उनके आध्यात्मिक नेतृत्व, शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज सेवा और सामाजिक समरसता के क्षेत्र में दिए गए योगदान को स्मरण किया।

नितिन गडकरी ने किया विनम्र अभिवादन

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि कांची कामकोटि पीठ के शंकराचार्य एवं पीठाधिपति परम पूज्य जगद्गुरु जयेंद्र सरस्वती शंकराचार्य स्वामीगल की जयंती पर उन्हें विनम्र अभिवादन।

रेखा गुप्ता ने बताया जनसेवा और अध्यात्म का संगम

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने संदेश में कहा कि जगद्गुरु जयेंद्र सरस्वती ने अध्यात्म को जनसेवा से जोड़ते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक समरसता के क्षेत्र में अमिट योगदान दिया। उन्होंने कहा कि लोककल्याण के प्रति उनका समर्पण और साधना सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे।

भजनलाल शर्मा ने बताया सनातन संस्कृति का संवाहक

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उन्हें सनातन संस्कृति का संवाहक बताते हुए कहा कि उनका आध्यात्मिक मार्गदर्शन, लोककल्याण के प्रति समर्पण और मानवीय मूल्यों पर आधारित जीवन-दर्शन समाज को निरंतर प्रेरित करता रहेगा।

सम्राट चौधरी ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने संदेश में कहा कि स्वामी जयेंद्र सरस्वती आध्यात्मिक चेतना के प्रेरणास्रोत थे। धर्म, सेवा, संस्कार और मानव कल्याण के प्रति उनका समर्पित जीवन आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करता रहेगा।

अन्य नेताओं ने भी दी श्रद्धांजलि

दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने उन्हें सनातन धर्म, शिक्षा, सेवा और समाज कल्याण का अग्रदूत बताया। वहीं बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि उनका संपूर्ण जीवन सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति और मानव कल्याण के लिए समर्पित रहा तथा उनका तप, ज्ञान और सेवा भाव सदैव समाज को प्रेरित करता रहेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular