Homeहिन्दीअंतरराष्ट्रीयजैक डॉर्सी का ट्विटर के सीईओ पद से इस्तीफा, पराग अग्रवाल को...

जैक डॉर्सी का ट्विटर के सीईओ पद से इस्तीफा, पराग अग्रवाल को सौंपी जिम्मेदारी

नई दिल्ली, 29 नवंबर। दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों में एक ट्विटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जैक डॉर्सी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। डॉर्सी ने अपने उत्तराधिकारी पराग अग्रवाल को कम्पनी की कमान सौंपने का फैसला किया है।

सूत्रों की मानें तो कम्पनी का बोर्ड पिछले वर्ष से ही डॉर्सी की विदाई की तैयारी कर रहा है। यह फैसला ऐसे समय लिया गया है, जब ट्विटर ने अपने प्रतिद्वंद्वियों का सामना करने के लिए बीते एक वर्ष के दौरान कई नए प्रयोग किए हैं।

इस क्रम में ट्विटर ने फेसबुक और टिकटॉक जैसे प्रतिद्वंद्वियों के साथ बाजार में बने रहने और 2023 तक अपना सालाना राजस्व दोगुना करने का लक्ष्य हासिल करने के लिए कई नए उपाय किए हैं।

ट्विटर की ओर से जारी पत्र में डॉर्सी ने कहा, ‘मैंने कम्पनी में कई पदों पर जिम्मेदारी निभाई है। पहले को-फाउंडर से सीईओ की भूमिका निभाई, फिर चेयरमैन के पद पर रहा। इसके बाद एक्जीक्यूटिव चेयरमैन, फिर अंतरिम सीईओ के पद पर रहा। फिर सीईओ के तौर पर करीब 16 वर्षों तक काम किया। लेकिन अब मैंने फैसला किया है कि कम्पनी को अलविदा कहने का वक्त आ गया है, लिहाजा मेरे उत्तराधिकारी यानी पराग अग्रवाल अब हमारे नए सीईओ होंगे।’

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments