hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: इजराइल का यमन की राजधानी सना पर हमला, कहा – हूतियों के ठिकानों को निशाना बनाया
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > इजराइल का यमन की राजधानी सना पर हमला, कहा – हूतियों के ठिकानों को निशाना बनाया
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

इजराइल का यमन की राजधानी सना पर हमला, कहा – हूतियों के ठिकानों को निशाना बनाया

Revoi Editor
Last updated: August 24, 2025 10:37 pm
Revoi Editor
Published: August 24, 2025
Share
SHARE

सना, 24 अगस्त। इजराइल ने यमन की राजधानी सना में एक बार फिर बड़ा हमला किया है। रविवार तड़के इजराइली एयरफोर्स ने ये हमला किया। हूती विद्रोहियों की ओर से इजराइल पर क्लस्टर बम दागे जाने के दो दिन बाद यह हमला हुआ है। हूतियों के अल-मसीरा चैनल ने सना में इजराइल के हमलों की सूचना दी है। इससे पहले 17 अगस्त को इजराइल ने सना पर हमला था और यमन के उर्जा ढांचे को निशाना बनाया था।

इजराइल बोला – हूती विद्रोहियों के मिसाइल व ड्रोन हमलों का जवाब

इस बीच इजराइल डिफेंस फोर्सेज ने भी एक्स पर पोस्ट कर यमन की राजधानी सना में हमला करने की जानकारी दी है। इजराइली सेना ने कहा है कि उसने हूती विद्रोहियों के मिसाइल और ड्रोन हमलों के जवाब में यमन में हूतियों के कई ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं।

इजराइली सेना ने कहा कि उसने सना में उन ठिकानों को निशाना बनाया, जिनका इस्तेमाल हूती विद्रोही कर रहे थे। इन ठिकानों में वह सैन्य क्षेत्र शामिल है, जहां राष्ट्रपति भवन स्थित है, कई पॉवर प्लांट और फ्यूल स्टोर करने वाली एक जगह भी शामिल है। इजराइलीसेना ने यह भी कहा कि ईरान समर्थित हूती विद्रोही नागरिक ढांचों का इस्तेमाल अपनी ‘आतंकी’ गतिविधियों के लिए कर रहे हैं।

हूती विद्रोहियों ने बीते 22 माह में कई बार मिसाइल और ड्रोन दागे हैं

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने बीते 22 माह में कई बार इजराइल पर मिसाइल और ड्रोन दागे हैं। हूतियों ने लाल सागर में भी इजराइल के जहाजों को निशाना बनाया है। हूती विद्रोहियों ने गाजा पट्टी में चल रहे युद्ध में फलस्तीनियों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए हमले किए हैं। शुक्रवार रात को यमन से इजराइल पर क्लस्टर बम वाली मिसाइल दागी गई थी।

2023 से चल रही तनातनी

इजराइली अधिकारियों का कहना है कि हूती विद्रोही 2023 से लगातार उनके देश पर रॉकेट और मिसाइल दाग रहे हैं। यह पहली बार है, जब इजराइल पर यमन से क्लस्टर बम दागा गया है। अधिकारी ने बताया कि क्लस्टर बमों के इस्तेमाल से इजराइल के लिए उन्हें रोकना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में जवाबी काररवाई की गई है।

You Might Also Like

फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित होंगे शशि थरूर, 2010 में स्पेन ने भी दिया था ऐसा अवॉर्ड
राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तंज – बिजली संकट के लिए पं. नेहरू को जिम्मेदार ठहराएंगे या राज्यों को?
महाकुंभ से अचानक लौटीं स्टीव जॉब की पत्नी लॉरेन पॉवेल, 10 दिन तक करना था प्रवास
मेघालय : अवैध कोयला खदान में भीषण धमाका, 18 मजदूरों की मौत, कई अन्य के दबे होने की आशंका
हाथरस भगदड़: पुलिस का दावा- भोले बाबा मैनपुरी के आश्रम में मौजूद नहीं
TAGGED:Israel attacked Yemen's capitalIsraeli attack on Sanaatargeted Houthi hideouts
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
देश-विदेशराष्ट्रीयहिन्दी

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

August 10, 2026

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

यूपी सरकार की नई पहल : 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर में खरीद शुरू

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?