1. Home
  2. हिंदी
  3. खेल
  4. ईशान किशन आईपीएल इतिहास में युवराज के बाद दूसरे सबसे महंगे भारतीय क्रिकेटर बने, मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ में खरीदा
ईशान किशन आईपीएल इतिहास में युवराज के बाद दूसरे सबसे महंगे भारतीय क्रिकेटर बने, मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ में खरीदा

ईशान किशन आईपीएल इतिहास में युवराज के बाद दूसरे सबसे महंगे भारतीय क्रिकेटर बने, मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ में खरीदा

0
Social Share

बेंगलुरु, 12 फरवरी। भारत के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में युवराज सिंह के बाद दूसरे सबसे महंगे भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। यहां होटल आईटीसी गार्डेनिया में आयोजित आईपीएल 2022 की दो दिनी मेगा नीलामी प्रक्रिया के पहले दिन शनिवार को पांच बार के चैंपियन मुंबई इंडियंस ने झारखंड के धाकड़ बल्लेबाज ईशान किशन को 15.25 करोड़ रुपये में खरीदा।

उम्मीद के अनुरूप ईशान किशन के लिए ऑक्शन में जबर्दस्त रेस देखने को मिली। उनकी बोली दो करोड़ रुपये से शुरू हुई थी। उनके लिए मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटंस, पंजाब किंग्स व सनराइजर्स हैदराबाद ने बोलियां लगाईं। अंत में मुंबई इंडियंस ने एसआरएच को पछाड़ते हुए ईशान किशन को खरीद लिया।

मुंबइया टीम ने लगभग ढाई गुना कीमत देकर ईशान पर कायम रखा भरोसा

ईशान को सबसे पहले वर्ष 2016 में गुजरात लॉयंस ने 35 लाख में खरीदा था। दो वर्ष बाद वह 6.2 करोड़ रुपये में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने लगे। अब मुंबइया टीम ने पिछली बार के मुकाबले लगभग ढाई गुना ज्यादा कीमत देकर ईशान पर भरोसा कायम रखा।

युवराज सिंह का रिकॉर्ड टूटने से बचा, दिल्ली ने 16 करोड़ में खरीदा था

फिलहाल युवराज सिंह का रिकॉर्ड टूटने से बच गया, जो अब तक 16 करोड़ के साथ सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी रहे हैं। युवराज को दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) ने 2015 सत्र से पहले रिकॉर्ड 16 करोड़ रुपये में खरीदा था। इससे एक साल बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने उन्हें 14 करोड़ रूपये में खरीदा था।

दक्षिण अफ्रीकी क्रिस मौरिस अब तक आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे क्रिकेटर

वैसे देखा जाए तो आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका के हरफनमौला क्रिस मौरिस हैं, जिन्हें 2021 में मिनी नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा था जबकि उनका बेस प्राइज 75 लाख रुपये था। मौरिस ने उस सत्र में 11 मैचों में 15 विकेट लिए थे, लेकिन बल्ले से कमाल नहीं कर सके।

2022 की नीलामी में दीपक चाहर दूसरे और श्रेयस अय्यर तीसरे स्थान पर

हालांकि 10 फ्रेंचाइजी टीमों के बीच आयोजित नीलामी प्रक्रिया में दो दिनों के दौरान 600 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जानी है। इनमें पहले दिन 161 खिलाड़ी दांव पर थे। इनमें  97 खिलाड़ी नीलामी में उतरे और उनमें 74 बिके। इस दौरान सर्वाधिक कीमती खिलाड़ियों में ईशान के बाद टीम इंडिया के ऑलराउंडर दीपक चाहर और मध्यक्रम बल्लेबाज श्रेयस अय्यर शामिल रहे। इन तीनों की कीमत 12 करोड़ से ऊपर लगी है। वैसे कुल 10 खिलाड़ी रहे,  जिन्हें 10 करोड़ से ज्यादा की कीमत मिली।

दो करोड़ रुपये की बेस प्राइज वाले दीपक चाहर के लिए टीमों में जबर्दस्त होड़ देखने को मिली। चेन्नई, राजस्थान, दिल्ली की ओर से दीपक चाहर पर बोली लगाई गई। लेकिन अंत में एमएस धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 करोड़ रुपये में उन्हें लगातार दूसरी बार खरीद लिया। इसके पूर्व दिल्ली के बल्लेबाज श्रेयस को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने 12.25 करोड़ रुपये में खरीदा।

पहले दिन खरीदे गए और अनसोल्ड खिलाड़ियों की सूची –

पहला सेट

  • शिखर धवन – 8.25 करोड़ रुपये, पंजाब किंग्स।
  • रविचंद्रन अश्विन – 5 करोड़, राजस्थान रॉयल्स।
  • पैट कमिंस- 7.25 करोड़, कोलकाता नाइट राइडर्स।
  • कगिसो रबाडा – 9.25 करोड़, पंजाब किंग्स।
  • ट्रेंट बोल्ट – 8 करोड़, राजस्थान रॉयल्स।
  • श्रेयस अय्यर – 12.25 करोड़, कोलकाता नाइट राइडर्स।
  • मोहम्मद शमी – 6.25 करोड़, गुजरात टाइटंस।
  • फाफ डु प्लेसी – 7 करोड़, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु।
  • क्विंटन डी कॉक – 6.75 करोड़, लखनऊ सुपर जायंट्स।
  • डेविड वॉर्नर- 6.25 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स।

दूसरा सेट

  • मनीष पांडे – 4.60 करोड़, लखनऊ सुपर जायंट्स।
  • शिमरॉन हेटमायर – 8.50 करोड़, राजस्थान रॉयल्स।
  • रॉबिन उथप्पा – 2 करोड़, चेन्नई सुपर किंग्स।
  • डेविड मिलर – अनसोल्ड।
  • सुरेश रैना – अनसोल्ड।
  • स्टीव स्मिथ – अनसोल्ड।
  • जेसन रॉय – 2 करोड़, गुजरात टाइटंस।
  • देवदत्त पड्डीकल – 7.75 करोड़, राजस्थान रॉयल्स।
  • ड्वेन ब्रावो – 4.40 करोड़, चेन्नई सुपर किंग्स।
  • नीतीश राणा – 8 करोड़, कोलकाता नाइट राइडर्स।
  • जेसन होल्डर – 8.75 करोड़, लखनऊ सुपर जायंट्स।
  • हर्षल पटेल – 10.75 करोड़ रुपये, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु।
  • दीपक हूडा – 5.75 करोड़, लखनऊ सुपर जायंट्स।
  • शाकिब अल हसन – अनसोल्ड।
  • वानिंदु हसारंगा – 10.75 करोड़, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु।
  • वाशिंगटन सुंदर – 8.75 करोड़, सनराइजर्स हैदराबाद।

तीसरा सेट

  • मैथ्यू वेड – अनसोल्ड।
  • अंबति रायडु – 6.25 करोड़, चेन्नई सुपर किंग्स।
  • ईशान किशन – 15.25 करोड़, मुंबई इंडियंस।
  • जॉनी बेयरस्टो – 6.75 करोड़, पंजाब किंग्स।
  • दिनेश कार्तिक – 5.5 करोड़, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु।
  • निकोलस पूरन – 10.75 करोड़, सनराइजर्स हैदराबाद।

चौथा सेट

  • दीपक चाहर – 14 करोड़, चेन्नई सुपर किंग्स।
  • टी. नटराजन- 4 करोड़, सनराइजर्स हैदराबाद।
  • प्रसिद्ध कृष्णा – 10 करोड़, राजस्थान रॉयल्स।
  • लॉकी फर्ग्युसन – 10 करोड़, गुजरात टाइटंस।
  • जोश हेजलवुड – 7.75 करोड़, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु।
  • मार्क वुड – 7.5 करोड़, लखनऊ सुपर जायंट्स।
  • भुवनेश्वर कुमार – 4.20 करोड़, सनराइजर्स हैदराबाद।
  • शार्दुल ठाकुर – 10.75 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स।
  • मुस्तफिजुर रहमान – 2 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स।

पांचवां सेट

  • आदिल रशीद – अनसोल्ड।
  • इमरान ताहिर – अनसोल्ड।
  • मुजीब जादरान – अनसोल्ड।
  • कुलदीप यादव – 2 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स।
  • राहुल चाहर – 5.25 करोड़, पंजाब किंग्स।

छठा सेट

  • प्रियम गर्ग – 20 लाख, सनराइजर्स हैदराबाद।
  • अभिनव सदारंगानी – 2.6 करोड़, गुजरात टाइटंस।
  • डेवाल्ड ब्रेविस – 3 करोड़, मुंबई इंडियंस।
  • राहुल त्रिपाठी – 8.5 करोड़, सनराइजर्स हैदराबाद।
  • रियान पराग – 3.80 करोड़, राजस्थान रॉयल्स।
  • अभिषेक शर्मा – 6.50 करोड़, सनराइजर्स हैदराबाद।
  • सरफराज खान – 20 लाख, दिल्ली कैपिटल्स।
  • शाहरुख खान – 9 करोड़, पंजाब किंग्स।
  • शिवम मावी – 7.25 करोड़, कोलकाता नाइट राइडर्स।
  • राहुल तेवतिया – 9 करोड़, गुजरात टाइटंस।
  • कमलेश नागरकोटी – 1.10 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स।
  • हरप्रीत बरार – 3.8 करोड़, पंजाब किंग्स।
  • शाहबाज अहमद – 2.4 करोड़, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु।

सातवां सेट

  • के.एस. भरत – 2 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स।
  • अनुज रावत – 3.4 करोड़, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु।
  • प्रभसिमरन सिंह – 60 लाख, पंजाब किंग्स।
  • शेल्डन जैक्सन – 60 लाख, कोलकाता नाइट राइडर्स।
  • जितेश शर्मा – 20 लाख, पंजाब किंग्स।

आठवां सेट

  • बसिल थाम्पी – 30 लाख, मुंबई इंडियंस।
  • कार्तिक त्यागी – 4 करोड़, सनराइजर्स हैदराबाद।
  • केएम आसिफ – 20 लाख, चेन्नई सुपर किंग्स।
  • आकाशदीप – 20 लाख, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु।
  • आवेश खान – 10 करोड़, लखनऊ सुपर जायंट्स।
  • अंकित सिंह राजपूत – 50 लाख, लखनऊ सुपर जायंट्स।
  • नूर अहमद – 30 लाख, गुजरात टाइटंस।
  • मुरुगन अश्विन – 1.60 करोड़, मुंबई इंडियंस।
  • केसी करियप्पा – 30 लाख, राजस्थान रॉयल्स।
  • श्रेयस गोपाल – 75 लाख, सनराइजर्स हैदराबाद।
  • साई किशोर – 3 करोड़, गुजरात टाइटंस।
  • जगदीश सुचित – 20 लाख, सनराइजर्स हैदराबाद।
  • संदीप लमिचाने – अनसोल्ड।

 

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code