hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: आईपीएल 2023 के ऑरेंज कैप धारी शुभमन गिल बोले – ‘तकनीक में बदलाव से मिल रहा फायदा’
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > आईपीएल 2023 के ऑरेंज कैप धारी शुभमन गिल बोले – ‘तकनीक में बदलाव से मिल रहा फायदा’
खेलहिन्दी

आईपीएल 2023 के ऑरेंज कैप धारी शुभमन गिल बोले – ‘तकनीक में बदलाव से मिल रहा फायदा’

Vinayak Barot
Last updated: May 27, 2023 5:15 pm
Vinayak Barot
Published: May 27, 2023
Share
SHARE

अहमदाबाद, 27 मई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 16 में  बेहतरीन फॉर्म में चल रहे शुभमन गिल का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप के बाद और न्यूजीलैंड में टी20 सीरीज से पहले उन्होंने अपनी बल्लेबाजी में कुछ तकनीकी बदलाव किए, जिसका फायदा मिल रहा है।

पिछले वर्ष टी20 विश्व कप की टीम इंडिया में जगह नहीं पा सके थे

फाजिल्का (पंजाब) के 23 वर्षीय बल्लेबाज गिल को पिछले वर्ष टी20 विश्व कप के लिए नहीं चुना गया था। कोच राहुल द्रविड़ की टीम में रोहित शर्मा, केएल राहुल और विराट कोहली पहले तीन क्रम के बल्लेबाज रहे। अब स्थिति यह है कि टाटा आईपीएल से पहले स्ट्राइक रेट को लेकर आलोचना झेलने वाले गिल ने मौजूदा सीजन में तीन शतक समेत 851 रन बनाकर ‘ऑरेंज कैप’ हासिल कर ली है।

From the secret behind his third century of the season to getting confidence from the skipper 🙌

Captain @hardikpandya7 interviews centurion @ShubmanGill post @gujarat_titans' superb #Qualifier2 win 👌🏻👌🏻 – By @ameyatilak

Full Interview 🎥🔽 #TATAIPLhttps://t.co/sqPVeDJKXs pic.twitter.com/BvFRHT2JXz

— IndianPremierLeague (@IPL) May 27, 2023

गिल के 60 गेंदों पर 10 छक्कों व सात चौकों की मदद से बनाए गए तूफानी 129 रनों का ही यह असर था कि गत चैंपियन गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 62 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब गुजरात की टीम फाइनल में 28 मई को यहीं चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ेगी।

गिल ने मैच के बाद कहा, ‘पिछले वेस्टइंडीज दौरे (2022) के बाद से मैंने अपनी बल्लेबाजी तकनीक में कुछ बदलाव किया है। मैं पिछले आईपीएल से पूर्व घायल हो गया था, लेकिन अपने खेल पर काम कर रहा था। मैने कुछ पहलुओं पर काम किया और न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले तकनीकी बदलाव किए।’

‘यह शायद आईपीएल में अब तक की मेरी सर्वश्रेष्ठ पारी थी‘

आईपीएल के पिछले चार मैचों में तीन सैकड़ा ठोक चुके शुभमन ने कहा, ‘यह शायद आईपीएल में अब तक की मेरी सर्वश्रेष्ठ पारी थी।’ यह पूछने पर कि अपेक्षाओं का सामना कैसे करते हैं, गिल ने कहा, ‘मैदान के बाहर अपेक्षाओं के बारे में आप सोचते हैं, लेकिन मैदान पर उतरने के बाद जेहन में यही रहता है कि टीम के लिए कैसे योगदान दे सकते हैं।’

‘बल्लेबाजी में कुछ नया करता रहता हूं, लेकिन सबसे अहम आत्मविश्वास है‘

उन्होंने कहा, ‘मैं गेंद दर गेंद, ओवर बाय ओवर सोचता हूं, जिस ओवर में मैने तीन छक्के लगाए, तभी मैं समझ गया कि यह मेरा दिन है। यह बल्लेबाजी के लिए अच्छा विकेट था। मैं बल्लेबाजी में कुछ नया करता रहता हूं, लेकिन सबसे अहम आत्मविश्वास है। मैंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी हाल ही में अच्छा प्रदर्शन किया है और मुझे यकीन था कि आईपीएल में भी अच्छा खेलूंगा।’

You Might Also Like

राजस्थान: जोधपुर में खुला देश का पहला श्वास बैंक, कोरोना मरीजों को उपलब्ध कराई जाएगी ऑक्सीजन
युद्ध के बीच अमेरिका ने माना- ‘ईरान ने हमारा फाइटर जेट मार गिराया, पायलट भी लापता’
महबूबा मुफ्ती का भाजपा पर देश तोड़ने का आरोप, बोलीं –  ये कई पाकिस्तान बनाना चाहते हैं
पाकिस्तान: विपक्ष में बैठेगी इमरान खान की पार्टी, चुनाव धांधली के खिलाफ करेगी प्रदर्शन
बैंकिंग सेक्टर में लिवाली से शेयर बाजार में तेजी लौटी, सेंसेक्स 232 अंक चढ़ा, निफ्टी 65 अंक मजबूत
TAGGED:CricketIPL 2023orange cap holderShubman Gill
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
उत्तरप्रदेशदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

August 7, 2026

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?