यूपी : वाराणसी में इंडिगो के पायलट ने फ्लाइट उड़ाने से किया इनकार, विमान से उतारे गए यात्री

वाराणसी, 14 सितम्बर। वाराणसी के बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सोमवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब वाराणसी से बेंगलुरु जाने वाली इंडिगो के सभी यात्रियों के विमान मे सवार होने के बाद पायलट ने फ्लाइट उड़ाने से इनकार कर दिया। विमान मे सवार सभी यात्री हंगामा करने लगे। सूचना मिलते ही सीआईएसएफ क्यूआरटी दस्ते के जवानों के साथ अधिकारी मौके पर पहुंचे और समझा बुझाकर यात्रियों को शांत कराया।

पायलट के कान में दर्द उभरा, बेंगलुरु की उड़ान नहीं भर सकी इंडिगो फ्लाइट

प्राप्त जानकारी के अऩुसा इंडिगो एयरलाइंस विमान सख्या 6ई 6559 वाराणसी से 178 यात्रियों को लेकर पूर्वाह्न 11:55 बजे बेगलुरु के लिए उड़ान भरना था। लेकिन पायलट ने कान में दर्द का हवाला देते हुए विमान को ले जाने से इनकार कर दिया।

विमान मे सवार यात्रियों को यह सूचना मिली कि पायलट ने अपनी तबीयत खराब होने का हवाला देते हुए विमान को उड़ाने से मना कर दिया है तो उनमें में खलबली मच गई। गुस्साए यात्रियों ने नाराजगी जाहिर करते हुए हंगामा शुरु कर दिया। किसी तरह विमान में सवार सभी यात्रियों को समझा बुझाकर नीचे उतारा गया और टर्मिनल भवन में बैठाया गया।

हालांकि अपने गतंव्य को सही समय से न पहुंच पाने के कारण यात्रियों ने नाराजगी जाहिर की। उनकी मौके पर मौजूद एयरलाइंस कर्मियों से नोक-झोंक भी हुई। अंतत: स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एयरलाइंस वैकल्पिक व्यवस्था में जुट गई।

एयरपोर्ट निदेशक पुनीत गुप्त ने बताया की विमान की लैंडिंग के बाद पायलट की तबीयत खराब हो गईं थी। मेडिकल इंस्पेक्शन रूम में उपस्थित चिकित्सक द्वारा पायलट की जांच की गई। चिकित्सकीय जांच के बाद पायलट को उड़ान संचालन हेतु उपयुक्त नहीं पाया गया, जिसके बाद मेडिकल इंस्पेक्शन रूम में उनकी जांच की गई।

बाबतपुर एयरपोर्ट पर एक हफ्ते के भीतर ऐसा दूसरा वाकया

वैसे, देखा जाए तो बाबतपुर एयरपोर्ट पर इस प्रकार की यह पहली घटना नहीं है। इसी एयरलाइंस के पायलट ने बीते गुरुवार को तबीयत खराब होने का हवाला देते हुए विमान ले जाने से माना कर दिया था। उसके बाद, हैदराबाद के विमान से वाराणसी पहुंचे दूसरे पायलट ने लगभग चार घंटे के बाद विमान को मुंबई के लिए उड़ान भरी थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular