एशियाई खेल : भारतीय महिला और पुरुष स्कीट टीमों ने जीते कांस्य, व्यक्तिगत स्पर्धा में खाली रही झोली

नागोया, 23 सितम्बर। भारतीय पुरूष और महिला स्कीट टीमों ने बुधवार को यहां 20वें एशियाई खेलों (Aichi-Nagoya 2026) में कांस्य पदक जीते, लेकिन व्यक्तिगत वर्ग में झोली खाली रही। व्यक्तिगत फाइनल में तीन में से दो भारतीय निशानेबाज चौथे स्थान पर रहे।  कुल मिलाकर देखें तो भारतीय निशानेबाजों ने खेलों के मौजूदा संस्करण में अब तक चार रजत व तीन कांस्य सहित सात पदक जीते हैं। ओवरआल पदक तालिका में भारत अब भी काफी पिछड़ा हुआ है।

महिला स्कीट स्पर्धा में भारत को पहली बार पदक

आइची परफेक्चुअल जनरल शूटिंग गैलरी में तीन दिनों के क्वालीफिकेशन दौर के बाद भारत की रायजा ढिल्लों, माहेश्वरी चौहान और परिनाज धालीवाल की महिला स्कीट टीम ने 331 के संयुक्त स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता। यह एशियाई खेलों में महिला स्कीट स्पर्धा में भारत का पहला पदक है। चीन (357) को स्वर्ण और कजाखस्तान (336) को रजत पदक मिला।

व्यक्तिगत वर्ग में रायजा चौथे व परिनाज आठवें स्थान पर रहीं

परिनाज और रायजा ने 125 में से बराबर 111 अंक और माहेश्वरी ने 109 अंक हासिल करपोडियम स्थान प्राप्त किया। हालांकि रायजा और परिनाज ने व्यक्तिगत फाइनल में भी जगह बनाई थी, लेकिन वे क्रमश: चौथे और आठवें स्थान पर रहीं। क्वालीफाइंग दौर में रायजा आठवें और परिनाज नौवे स्थान पर रही थीं।

पुरुष वर्ग में अनंतजीत, मेराज व भवगेत की टीम को कांस्य

उधर पुरुष वर्ग में अनंतजीत सिंह नरुका, मेराज अहमद खान और भवतेग सिंह गिल ने 346 के स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता। अनंतजीत ने 119 स्कोर किया जबकि मेराज ने 116 और भवतेग ने 111 स्कोर किया। उल्लेखनीय है कि स्कीट स्पर्धा में प्रत्येक निशानेबाज को 125 अंकों में से अधिकतम अंक हासिल करने होते हैं।

अनंतजीत व्यक्तिगत फाइनल में एक अंक से चूक गए

एशियाई चैम्पियनशिप स्वर्ण पदक विजेता और पिछली बार के रजत पदक विजेता अनंतजीत व्यक्तिगत फाइनल में भी पहुंचे, लेकिन पदक से एक अंक से चूक गए। उन्होंने फाइनल में 25 स्कोर किया, लेकिन पहली सीरिज में दो गलत निशानों का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular