hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: दिल्ली टेस्ट में भी भारतीय गेंदबाजों ने बिखेरी चमक, ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 263 रनों पर सीमित
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > दिल्ली टेस्ट में भी भारतीय गेंदबाजों ने बिखेरी चमक, ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 263 रनों पर सीमित
खेलहिन्दी

दिल्ली टेस्ट में भी भारतीय गेंदबाजों ने बिखेरी चमक, ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 263 रनों पर सीमित

Vinayak Barot
Last updated: February 17, 2023 10:33 pm
Vinayak Barot
Published: February 17, 2023
Share
SHARE

नई दिल्ली, 17 फरवरी। पहले टेस्ट में कंगारुओं को स्पिन जाल में बुरी तरह फंसाने के बाद टीम इंडिया ने यहां अरुण जेटली स्टेडियम में भी कुछ वैसी ही व्यूह रचना तैयार कर दी है। इसकी बानगी भी दूसरे टेस्ट के पहले ही दिन दिखी, जब नागपुर के मुकाबले तनिक बेहतर प्रदर्शन के बावजूद ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ज्यादा दूर नहीं जा सके और ओपनर उस्मान ख्वाजा (81 रन, 125 गेंद, एक छक्का, 12 चौके) व पीटर हैंड्सकॉम्ब (नाबाद 72 रन, 142 गेंद, नौ चौके) के अर्धशतकीय प्रयासों के बीच मेहमानों की पहली पारी 263 रनों पर सीमित हो गई। दिन का खेल समाप्त होने तक मेजबानों ने बचे नौ ओवरों में बिना क्षति 21 रन बनाए थे। स्टंप्स तक रोहित शर्मा (13) और केएल राहुल (4) क्रीज पर थे।

Stumps on Day 1⃣ of the second #INDvAUS Test!#TeamIndia openers see through the final overs of the day's play and finish with 21/0 👌

We will be back with action tomorrow on Day 2, with India trailing by 242 more runs.

Scorecard ▶️ https://t.co/hQpFkyZGW8 @mastercardindia pic.twitter.com/isQQ7ayrEv

— BCCI (@BCCI) February 17, 2023

शमी ने किए 4 शिकार, अश्विन व जडेजा ने आपस में बांटे 6 विकेट

दिलचस्प यह रहा कि स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जा रही पिच पर सीनियर पेसर मोहम्मद शमी ने 60 रनों की कीमत पर चार विकेट लेकर सबका ध्यान खींचा। वहीं रविचंद्रन अश्विन (3-57) और नागपुर टेस्ट के ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ रवींद्र जडेजा (3-68) ने आपस में छह विकेट बांटे।

अश्विन किसी एक देश के खिलाफ 100 विकेट लेने वाले देश के दूसरे गेंदबाज

इस क्रम में अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 100 विकेटों का आंकड़ा पूरा कर लिया। इसके साथ ही वह किसी एक देश के खिलाफ 100 टेस्ट विकेट लेने वाले देश के सिर्फ दूसरे गेंदबाज बने। पहले नंबर पर अनिक कुंबले हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के ही खिलाफ 111 विकेट हासिल किए थे। इस सूची में कपिल देव (99 विकेट, पाकिस्तान) तीसरे और भागवत चंद्रशेखर (95 विकेट, इंग्लैंड) चौथे और हरभजन सिंह (95 विकेट, ऑस्ट्रेलिया) पांचवें स्थान पर हैं।

Another day at office and another milestone for @ashwinravi99 👏👏

Do you reckon Australia is his favourite opponent?#INDvAUS pic.twitter.com/Oxohqv9HQi

— BCCI (@BCCI) February 17, 2023

 

जडेजा 2500 रन व 250 विकेट लेने वाले सबसे तेज भारतीय

अश्विन के अलावा जडेजा ने भी उस्मान ख्वाजा के रूप में 250वां टेस्ट शिकार कर नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में 2500 रन व 250 विकेट लेने वाले भारत के सबसे तेज और दुनिया के दूसरे सबसे तेज क्रिकेटर बन गए। इस लिस्ट में शीर्ष पर काबिज पूर्व अंग्रेज दिग्गज इयान बॉथम ने 55 टेस्ट में यह कारनामा किया था जबकि जडेजा ने 62वें टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल की। जडेजा के पहले भारत की ओर से कपिल देव, अनिल कुंबले और अश्विन भी यह डबल पूरा कर चुके हैं।

ऑस्ट्रेलियाई पारी की बात करें तो डेविड वॉर्नर (15) फिर नहीं चले और शमी के पहले शिकार बन गए। लेकिन उस्मान ख्वाजा ने एक छोर संभाला और अश्विन की गेंदों पर विश्व रैंकिंग के शीर्ष दो बल्लेबाजों मार्नस लैबुशाने (18) व स्टीव स्मिथ (0) की विदाई के बाद हैंड्सकॉम्ब के साथ मिलकर पांचवें विकेट की साझेदारी में 59 रन जोड़ते हुए स्कोर 167 रन तक पहुंचाया।

स्कोर कार्ड

हालांकि जडेजा ने ख्वाजा को शतक से 19 रन पहले चलता कर दिया। उसके बाद हैंड्सकॉम्ब ने कप्तान पैट कमिंस (33 रन, 59 गैंद, दो छक्के, तीन चौके) के साथ सातवें विकेट पर 59 रन जोड़े। यही नहीं पीटर ने 168 पर छठा विकेट गिरने के बाद पुछल्लों का साथ पाकर 95 रन जोड़े और अंत तक नाबाद रहे।

ऑस्ट्रेलिया ने एक और स्पिनर मैथ्यू कुनमन को पदार्पण का मौका दिया

भारत के लिए राहत की बात यह है कि ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम में सिर्फ एक तेज गेंदबाज खिलाया है। वामहस्त स्पिनर मैथ्यू कुनमन को टीम में शामिल किया गया है। कुनमन का यह पहला अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच है। उनके अलावा नाथन लियोन और टेड मर्फी भी स्पिन की जिम्मेदारी संभालेंगे।

You Might Also Like

मुंबई में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, भोजपुरी एक्ट्रेस सुमन कुमारी गिरफ्तार
सोशल मीडिया पर लाइक का ये कैसा नशा, रेल ट्रैक पर रील बनाते समय ट्रेन की चपेट में आकर युवती समेत तीन की मौत
मतदान के दिन मुंबईवासियों को गिफ्ट : मेट्रो की दो लाइनों पर 10 प्रतिशत की छूट
हांगझू एशियाई खेल : रोहन बोपन्ना व ऋतुजा भोसले की जोड़ी मिश्रित युगल टेनिस के फाइनल में
मेजर अभिलाषा को मिला यूएन जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर 2025 सम्मान, भारतीय दूतावास ने दी बधाई
TAGGED:Australia limited to 263 runsCricketDelhi TestIndian bowlers shine
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

August 8, 2026

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?