राष्ट्रमंडल खेल 2026 : भारत ने जीता दूसरा पदक, भारोत्तोलक ऋषिकांत सिंह को 60 किलो वर्ग में रजत पदक
ग्लास्गो, 26 जुलाई। भारतीय भारोत्तोलक ऋषिकांत सिंह चानमबम ने रविवार को यहां राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पुरुषों की 60 किग्रा भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक जीता। इसके पूर्व खेलों के दूसरे दिन बीते शुक्रवार को पावरलिफ्टर झंडू कुमार ने पुरुषों के हैवीवेट वर्ग में कांस्य पदक जीतकर भारत खाता खोला था।
From the podium to #SAIExclusive!
Fresh after his memorable Silver Medal triumph at the Commonwealth Games 2026, Rishikanta Singh Chanambam shares his emotions, the journey behind his record-breaking performance, and what this achievement means to him.
Watch the champion… pic.twitter.com/jjxpx36aU8
— SAI Media (@Media_SAI) July 26, 2026
स्नैच में 121 किग्रा वजन उठाकर ऋषिकांत ने बना खेलों का नया रिकॉर्ड
ऋषिकांत ने स्नैच में 121 किग्रा वजन उठाकर खेलों का नया रिकॉर्ड बनाया। हालांकि क्लीन एवं जर्क में वह केवल 143 किग्रा वजन ही उठा सके। इस तरह उन्होंने कुल 264 किग्रा भार उठाकर दूसरा स्थान हासिल किया।
Another proud moment for India at the Commonwealth Games 2026!
Rishikanta Singh Chanambam clinched the Silver Medal in Weightlifting with a total lift of 264 kg, setting a Commonwealth Games record and achieving a personal best of 121 kg in Snatch.
Congratulations, Champion!… pic.twitter.com/XomkynK7cf
— SAI Media (@Media_SAI) July 26, 2026
मलेशिया के बिन कसदान मोहम्मद अनीक ने कुल 273 किग्रा (121 और 152 किग्रा) वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता और खेलों का नया रिकॉर्ड भी बनाया। कीनिया के जोशुआ अमुंगा एमबोया ने कुल 260 किग्रा वजन उठाकर कांस्य पदक जीता। उन्होंने स्नैच में 115 जबकि क्लीन एवं जर्क में 145 किग्रा वजन उठाया।
Heartiest congratulations to Rishikanta Singh Chanambam on winning the Silver Medal in Weightlifting Men's 60kg.
The entire nation is proud of you!#Cheer4Bharat #CWG2026 pic.twitter.com/Vl55NGafEu
— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) July 26, 2026
स्नैच में ऋषिकांत ने सफलतापूर्वक 116 किग्रा वजन उठाकर शुरुआत की और फिर 119 किग्रा और आखिर में 121 किग्रा वजन उठाया। क्लीन एवं जर्क में ऋषिकांत ने पहले प्रयास में 143 किग्रा वजन सफलतापूर्वक उठाया, लेकिन दूसरे प्रसास में 148 और तीसरे प्रयास में 151 किग्रा वजन उठाने में नाकाम रहे और स्वर्ण पदक जीतने से चूक गए।
TAGG athlete Protistha Samanta has qualified for the Vault Final at the Commonwealth Games 2026 after finishing 7th in the qualification round with a score of 13.025.
Congratulations, Protistha! Wishing her the very best for the final on 27th July at 6:15 PM IST.#Cheer4Bharat… pic.twitter.com/DcrOu2TsAk
— SAI Media (@Media_SAI) July 26, 2026
प्रतिष्ठा सामंत वाल्ट के फाइनल में
इस बीच TAGG एथलीट प्रतिष्ठा सामंत ने क्वालिफिकेशन राउंड में 13.025 के स्कोर के साथ 7वां स्थान हासिल करके वॉल्ट फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। इस स्पर्धा का फाइनल सोमवार को भारतीय समयानुसार शाम 6.15 बजे शुरू होगा।
Congratulations to the Indian Men’s 4x200m Freestyle Relay Team, Aryan Nehra (TAGG Athlete), Srihari Natraj (TAGG Athlete), Aneesh Sunil Kumar Gowda, and Dhakshan Shashikumar on qualifying for the Finals!
The team clocked a time of 07:39.48 min to finish 6th overall in the Heats… pic.twitter.com/9RSGhIm3Xo
— SAI Media (@Media_SAI) July 26, 2026
तैराकी : भारतीय पुरुष 4x200m फ्रीस्टाइल रिले टीम भी फाइनल में
वहीं तैराकी में भारतीय पुरुष 4x200m फ्रीस्टाइल रिले टीम फाइनल में पहुंच गई है। आर्यन नेहरा (TAGG एथलीट), श्रीहरि नटराज (TAGG एथलीट), अनीश सुनील कुमार गौड़ा और धक्षन शशिकुमार की टीम ने हीट्स में 07:39.48 मिनट का समय निकालकर छठे स्थान पर रहते हुए आज ही रात प्रस्तावित फाइनल में अपनी जगह पक्की की।
