वैभव के नाम दूसरा विस्फोटक पचासा, टी20 सीरीज में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे का किया पूर्ण सफाया
हरारे, 26 जुलाई। भारतीय बल्लेबाजी पंक्ति की किशोयवय सनसनी यानी 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रविवार को यहां हरारे स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड पर तीन मैचों में अपना दूसरा विस्फोटक पचासा (81 रन, 49 गेंद, चार छक्के, आठ चौके) जड़ा। उनके बाद युवा गेंदबाज एक बार फिर निशाने पर रहे और टीम इंडिया ने अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भी जिम्बाब्वे को 35 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 3-0 के अंतर से मेजबानों का पूर्ण सफाया कर दिया।
𝗪.𝗜.𝗡.𝗡.𝗘.𝗥.𝗦 🏆
A dominant performance from #TeamIndia as we clinch a 3️⃣-0️⃣ clean sweep over Zimbabwe 👏👏 pic.twitter.com/qb9tc3mI6t
— BCCI (@BCCI) July 26, 2026
India complete a clean sweep against Zimbabwe with victory in the final T20I 👊
📝: https://t.co/01V4OH5BZg pic.twitter.com/aJzcA8V4ud
— ICC (@ICC) July 26, 2026
वैभव की दो अर्धशतकीय भागीदारियों से भारत 192 रनों तक पहुंचा
सिक्के की उछाल जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे भारत ने वैभव के धाकड़ अर्धशतक, पिछले मैच में पचासा जड़ने वाले ईशान किशन (29 रन, 26 गेंद, चार चौके) व कप्तान श्रेयस अय्यर (27 रन, 18 गेंद, दो चौके) संग उनकी दो अर्धशतकीय भागीदारियों और अंत में रिंकू सिंह की तेजतर्रार पारी (25 रन, 14 गेंद, एक छक्का, दो चौके) के सहारे पांच विकेट पर 192 बनाए।
Ryan Burl brings up his fifth T20I half-century with a boundary 👏#ZIMvIND #ExperienceZimbabwe 📝 https://t.co/1XkDu97XSQ pic.twitter.com/5CLohp3h7n
— Zimbabwe Cricket (@ZimCricketv) July 26, 2026
रियान के अर्धशतकीय प्रयास से सिर्फ जिम्बाब्वे की हार का अंतर कम हो सका
जवाब में मयंक यादव (3-29) व यश ठाकुर (2-45) ने शुरुआत बिगाड़ी तो फिर लगातार अंतराल पर जिम्बाब्वे के विकेट गिरते रहे और रियान बर्ल (नाबाद 54 रन, 43 गेंद, पांच चौके) अपने अर्धशतकीय प्रयास से सिर्फ टीम की पराजय का अंतर कम कर सके, जो सात विकेट पर 157 रनों तक पहुंच सकी।
Same bowler, same batter, same exact first-ball result 🔥
Mayank Yadav dismisses Brian Bennett on the very first ball… AGAIN 😮
Updates ▶️ https://t.co/oApMpI6eRc#TeamIndia | #ZIMvIND pic.twitter.com/SkfYVRzWEh
— BCCI (@BCCI) July 26, 2026
Back-to-back strikes 👊
Yash Thakur with a double blow to put #TeamIndia on top 👏👏
Updates ▶️ https://t.co/oApMpI6eRc#TeamIndia | #ZIMvIND pic.twitter.com/D5uFbhCEiq
— BCCI (@BCCI) July 26, 2026
आठवें ओवर में 65 पर चार विकेट खोने के बाद जिम्बाब्वे की पारी का आकर्षण रियान व वेस्ली माधेवेरे (28 रन, 25 गेंद, दो छक्के, एक चौका) के बीच 50 गेंदों पर 60 रनों की अर्धशतकीय भागीदारी रही। इन दोनों के अलावा बेन करन (20 रन, 19 गेंद, दो चौके), डिओन मेयर्स (19 रन, 15 गेंद, एक छक्का, एक चौका) व ब्रैड इवांस (14 रन, 13 गेंद, एक छक्का) दहाई में पहुंच सके।
Nothing beats the feeling of first international wicket 🥹
Ashok Sharma with a picture-perfect delivery to open his account 💙
Updates ▶️ https://t.co/oApMpI6eRc#TeamIndia | #ZIMvIND pic.twitter.com/EvIYqQCpCm
— BCCI (@BCCI) July 26, 2026
सूर्यवंशी ने फिर स्थापित किया विश्व कीर्तिमान
‘प्लेयर ऑफ द मैच’ वैभव सूर्यवंशी की बात करें तो उन्होंने आज फिर विश्व रिकॉर्ड बनाया। सीरीज के पहले मैच में 50 रन बनाने के साथ वह 15 वर्ष की वय में पचासा जड़ने वाले पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बने थे और अब इस वय में दो अर्धशतक ठोकने का विश्व कीर्तिमान भी अपने नाम कर लिया।
The very first of many for the teenage sensation ✨
Vaibhav Sooryavanshi takes home his maiden Player of the Match award in international cricket! 🏆
Scorecard ▶️ https://t.co/oApMpI6eRc#TeamIndia | #ZIMvIND pic.twitter.com/jwYAN5oHa9
— BCCI (@BCCI) July 26, 2026
धीमी शुरुआत के बाद पकड़ी रफ्तार
हालांकि सूर्यवंशी ने धीमी शुरुआत करते हुए पहली 10 गेंदों पर सिर्फ 11 रन बनाए। फिर अगली 10 गेंदों पर 15 रन और आखिरकार उन्होंने 31 गेंदों पर अपना दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक पूरा किया। उम्मीद के अनुरूप सूर्यवंशी की पारी में कुछ शानदार शॉट्स भी देखने को मिले। उन्होंने ब्रैड इवांस (2-41) की यॉर्कर पर चौका और फिर ऑफ स्पिनर सिकंदर रजा (1-40) के खिलाफ 102 मीटर लंबा छक्का जड़ा।
8️⃣1️⃣ runs
4️⃣9️⃣ deliveries
8️⃣ fours
4️⃣ sixesVaibhav Sooryavanshi thrilled Harare with another special outing 🌟👏
Updates ▶️ https://t.co/oApMpI6eRc#TeamIndia | #ZIMvIND pic.twitter.com/mkCLNzWNQe
— BCCI (@BCCI) July 26, 2026
वहीं दूसरी ओर उनके सलामी जोड़ीदार अभिषेक शर्मा लगातार छठी बार खराब स्कोर पर आउट हो गए। तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी की गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर ताडी मारूमणी के हाथों में चली गई। अब अभिषेक की पिछली छह पारियों का स्कोर 10, 16, 3, 1, 8, 2 है। यह सिलसिला पिछले महीने इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम में खेले गए तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच से शुरू हुआ था।
A power-packed first 6️⃣ overs 🔥
Vaibhav Sooryavanshi and Ishan Kishan take #TeamIndia to 64/1 🤝
Updates ▶️ https://t.co/oApMpI6eRc#ZIMvIND | @ishankishan51 pic.twitter.com/0lkjJGuZim
— BCCI (@BCCI) July 26, 2026
सूर्यवंशी की किशन व श्रेयस संग दो तेज अर्धशतकीय भागीदारियां
लेकिन सूर्यवंशी ने काफी परिपक्वता दिखाई और दूसरे विकेट के लिए ईशान किशन के साथ 50 गेंदों पर 75 रनों की साझेदारी की। उसके बाद सूर्यवंशी संग श्रेयस अय्यर ने 29 गेंदों पर 50 रन ठोक दिए। हालांकि सूर्यवंशी शतक के करीब पहुंचकर आउट हो गए, जब माधेवेरे की गेंद पर लांग ऑफ पर इवांस ने उनका कैच लपका।
1️⃣5️⃣1️⃣ runs at an explosive 1️⃣9️⃣6️⃣ strike rate 💥
15-year-old Vaibhav Sooryavanshi bags the Player of the Series award 👏👏#TeamIndia | #ZIMvIND pic.twitter.com/s2czRP4iei
— BCCI (@BCCI) July 26, 2026
तीन मैचों में सर्वाधिक 151 रनों के साथ ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का पुरस्कार जीतने वाले सूर्यवंशी और श्रेयस के आउट होने के बाद मध्यक्रम के बल्लेबाजों को रन गति बढ़ाने में संघर्ष करना पड़ा, जिससे अंतिम पांच ओवरों में 47 रन ही बने। लेकिन रिंकू सिंह छोटी, लेकिन तेज पारी से भारत को 200 के करीब पहुंचा दिया।
