1. Home
  2. हिंदी
  3. भारत में कोरोना संकट: 24 घंटे में रिकॉर्ड 3.86 लाख मरीज स्वस्थ, लगातार चौथे दिन 4 लाख से ज्यादा नए केस
भारत में कोरोना संकट: 24 घंटे में रिकॉर्ड 3.86 लाख मरीज स्वस्थ, लगातार चौथे दिन 4 लाख से ज्यादा नए केस

भारत में कोरोना संकट: 24 घंटे में रिकॉर्ड 3.86 लाख मरीज स्वस्थ, लगातार चौथे दिन 4 लाख से ज्यादा नए केस

0
Social Share

नई दिल्ली, 9 मई। कोरोना महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहे भारत में 24 घंटे के भीतर स्वस्थ होने वाले मरीजों का नया रिकॉर्ड देखने को मिला, जब कुल 3,86,444 लोगों ने इस भयावह बीमारी से जंग जीती। हालांकि लगातार चौथे दिन चार लाख से ज्यादा 4,03,738 नए पॉजिटिव केस दर्ज किए किए गए और लगातार दूसरे दिन चार हजार से ज्यादा 4,092 मरीजों की मौत हुई।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से रविवार को पूर्वाह्न आठ बजे जारी ताजा आंकड़ों पर गौर करें तो देश में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 2.22 करोड़ से ज्यादा 2,22,96,414 हो गई है। हालांकि रिकवरी दर तनिक सुधार के साथ 82.15 फीसदी हो गई है और कुल 1,83,17,404 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

मंत्रालय के अनुसार अब तक कुल 2,42,362 लोगों की मौत हुई है और मृत्यु दर 1.09 फीसदी है। इस समय देशभर में कुल सक्रिय मामले मामूली बढ़त (13,202) के साथ 37,36,648 हैं यानी इतने मरीज होम आइशोलेशन या अस्पतालों में इलाजरत हैं। एक्टिव मामलों की दर थोड़ी गिरावट के साथ 16.76 फीसदी है।

देश में अब तक कुल 16.95 करोड़ लोगों का टीकाकरण

इस बीच देश में वैक्सिनेशन अभियान भी तीव्र गति से चल रहा है। इस क्रम में शुक्रवार को 20,23,532 लोगों को टीके लगाए गए। इसके साथ ही अब तक 17 करोड़ के करीब कुल 16,94,39,663 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

महाराष्ट्र सहित तीन राज्यों में 40 हजार से ज्यादा नए केस

कोरोना से सर्वाधिक बुरी तरह प्रभावित तीन शीर्ष राज्यों – महाराष्ट्र, कर्नाटक व केरल में 24 घंटे के भीतर 40 हजार से ज्यादा नए केस रिपोर्ट किए गए। हालांकि महाराष्ट्र में दिनभर में 82 हजार से ज्यादा मरीज स्वस्थ भी हुए। मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार इन राज्यों की स्थिति पर एक नजर –

महाराष्ट्र : 6,30,0467 एक्टिव केस, बीते 24 घंटे में 56,578 नए संक्रमित, 82,266 स्वस्थ, 864 मौतें।

कर्नाटक : 5,48,861 एक्टिव केस, बीते 24 घंटे में 47,563 नए संक्रमित, 34,881 स्वस्थ, 482 मौतें।

केरल : 4,17,448 एक्टिव केस, बीते 24 घंटे में 41,971 नए संक्रमित, 27,456 स्वस्थ, 64 मौतें।

छह राज्यों में 24 घंटे के अंदर 200 से ज्यादा मौतें

महाराष्ट्र व कर्नाटक सहित छह राज्यों में 24 घंटे के भीतर 200 से ज्यादा लोगों की मृत्यु हुई। ऐसे अन्य चार राज्यों- दिल्ली, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु व छत्तीसगढ़ के ताजा आंकड़े इस प्रकार हैं –

दिल्ली : 87,907 एक्टिव केस, बीते 24 घंटे में 17,364 नए संक्रमित, 20,160 स्वस्थ, 332 मौतें।

उत्तर प्रदेश : 2,45,736 एक्टिव केस, बीते 24 घंटे में 26,636 नए संक्रमित, 34,721 स्वस्थ, 297 मौतें।

तमिलनाडु : 1,39,401 एक्टिव केस, बीते 24 घंटे में 27,397 नए संक्रमित, 23,110 स्वस्थ, 241 मौतें।

छत्तीसगढ़ : 1,30,859 एक्टिव केस, बीते 24 घंटे में 12,239 नए संक्रमित, 12,198 स्वस्थ, 223 मौतें।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code