hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: भारत ने पाकिस्तान के इस्लामाबाद धमाके के आरोपों को किया खारिज, कहा – ‘झूठे आरोपों से भटकाने की चाल’
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > भारत ने पाकिस्तान के इस्लामाबाद धमाके के आरोपों को किया खारिज, कहा – ‘झूठे आरोपों से भटकाने की चाल’
अंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

भारत ने पाकिस्तान के इस्लामाबाद धमाके के आरोपों को किया खारिज, कहा – ‘झूठे आरोपों से भटकाने की चाल’

Revoi Editor
Last updated: November 12, 2025 1:42 am
Revoi Editor
Published: November 12, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली, 11 नवम्बर। नई दिल्ली ने पाकिस्तान के उन आरोपों को खारिज करते हुए ‘बेसिर-पैर’ करार दिया है, जिसमें कहा गया है कि इस्लामाबाद में मंगलवार को हुए आत्मघाती विस्फोट की साजिश भारत ने रची थी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि पाकिस्तान की यह ‘झूठी कथा’ अपने देश के भीतर चल रहे संवैधानिक संकट और सत्ता संघर्ष से जनता का ध्यान हटाने की पुरानी रणनीति है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय पाकिस्तान के इन हताश प्रयासों से भटकने वाला नहीं है।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस्लामाबाद में हुए आत्मघाती हमले के पीछे भारत का हाथ बताया था। रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘पाकिस्तानी नेतृत्व के ये आरोप पूरी तरह से निराधार और असत्य हैं। यह पाकिस्तान की पुरानी चाल है – भारत के खिलाफ झूठी कहानियां बनाना ताकि अपने अंदरूनी राजनीतिक संकट से ध्यान हटाया जा सके।’

इस्लामाबाद कोर्ट के बाहर धमाके में  12 की मौत

ज्ञातव्य है कि मंगलवार को दिन में इस्लामाबाद की एक अदालत के बाहर हुए आत्मघाती विस्फोट में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 36 घायल हो गए। अधिकारियों के अनुसार, हमलावर कोर्ट परिसर में घुसने की कोशिश कर रहा था, लेकिन असफल रहने पर उसने पुलिस वाहन के पास खुद को उड़ा लिया। धमाके की जिम्मेदारी अब तक किसी संगठन ने नहीं ली है।

पाकिस्तान ने भारत पर लगाया आतंक फैलाने का आरोप

इसके बाद पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दावा किया कि यह हमला भारत द्वारा ‘राज्य प्रायोजित आतंकवाद’ का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य पाकिस्तान को अस्थिर करना है। सरकारी समाचार एजेंसी एपीपी ने शरीफ के हवाले से कहा कि भारत की ‘विनाशकारी नीति’ पाकिस्तान के खिलाफ जारी है हालांकि, इन आरोपों का कोई ठोस प्रमाण पेश नहीं किया गया।

नई दिल्ली में हुए धमाके से जोड़ा जा रहा संबंध

पाकिस्तान का यह आरोप ऐसे समय आया है, जब एक दिन पहले ही नई दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए विस्फोट में आठ लोगों की जान गई थी। पाकिस्तान के कुछ नेताओं ने इन दोनों घटनाओं को जोड़ने की कोशिश की जबकि भारतीय अधिकारियों ने इसे ‘राजनीतिक अवसरवाद’ बताया है.

‘अंतरराष्ट्रीय समुदाय गुमराह नहीं होगा‘

भारत ने पाकिस्तान के आरोपों को ‘हताशा भरे प्रयास’ बताते हुए कहा कि दुनिया जानती है कि पाकिस्तान खुद आतंकवाद का गढ़ है। जायसवाल ने कहा, ‘अंतरराष्ट्रीय समुदाय पाकिस्तान की इन मनगढ़ंत कहानियों से गुमराह नहीं होगा। सच यह है कि पाकिस्तान खुद आंतरिक अस्थिरता से जूझ रहा है और ध्यान भटकाने के लिए ऐसे झूठे बयान दे रहा है।’

You Might Also Like

राष्ट्रीय वॉलीबॉल : अजेय यूपी पुरुष वर्ग के पूर्व क्वार्टर फाइनल में, मेजबान महिलाओं की लगातार तीसरी जीत
बिहार जातीय जनगणना के लिए तैयार, लोगों की आर्थिक स्थिति की भी जानकारी लेगी सरकार
उत्तर प्रदेश : इटावा में श्रद्धालुओं से भरी बस और ट्रक के बीच टक्कर, दंपति की मौत, 12 घायल
तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष अन्नामलाई का तंज – दक्षिण भारत के ‘पप्पू’ हैं उदयनिधि स्टालिन
मध्यप्रदेश : पर्वतीय स्थल पचमढ़ी में शिवराज मंत्रिमंडल आज से दो दिन करेगा चिंतन मनन
TAGGED:India rejects Pakistan's allegationsIslamabad blastploy to mislead
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
शिक्षादिल्लीदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

August 8, 2026

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?