hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: भारत का तिब्बती धर्म गुरु दलाई लामा मामले पर टिप्पणी से भारत इनकार, किरेन रिजिजू के बयानों से बनाई दूरी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > भारत का तिब्बती धर्म गुरु दलाई लामा मामले पर टिप्पणी से भारत इनकार, किरेन रिजिजू के बयानों से बनाई दूरी
अंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

भारत का तिब्बती धर्म गुरु दलाई लामा मामले पर टिप्पणी से भारत इनकार, किरेन रिजिजू के बयानों से बनाई दूरी

Revoi Editor
Last updated: July 4, 2025 9:22 pm
Revoi Editor
Published: July 4, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली, 4 जुलाई। भारत ने तिब्बती बौद्ध धर्म के सबसे बड़े आध्यात्मिक नेता दलाई लामा के हालिया बयान के संदर्भ में स्पष्ट किया है कि वह आस्था से संबंधित मामलों पर कोई रुख नहीं अपनाता है। इसी क्रम में सरकार ने दलाई लामा पर दिए गए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के बयानों से भी दूरी बना ली है।

विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को दलाई लामा और उनके उत्तराधिकारी को लेकर चल रहे विवाद पर अपना आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि आस्था और धर्म की मान्यताओं एवं प्रथाओं से संबंधित मामलों पर भारत टिप्पणी नहीं करता।

Our response to media queries regarding recent statement by HH the Dalai Lama⬇️
🔗 https://t.co/u24fGzWzEz pic.twitter.com/PwSUezcjGr

— Randhir Jaiswal (@MEAIndia) July 4, 2025

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने दलाई लामा को लेकर मीडिया के सवालों के जवाब में कहा, ‘हमने दलाई लामा संस्था की निरंतरता के बारे में परम पूज्य दलाई लामा द्वारा दिए गए बयान से संबंधित रिपोर्ट देखी हैं। भारत सरकार आस्था और धर्म की मान्यताओं और प्रथाओं से संबंधित मामलों पर कोई रुख नहीं अपनाती है और इस पर टिप्पणी नहीं करती है। सरकार ने हमेशा भारत में धर्म की स्वतंत्रता को बरकरार रखा है और ऐसा करना जारी रखेगी।’

रिजिजू ने दिया था ये बयान

इससे पहले अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा था कि दलाई लामा के सभी अनुयायी चाहते हैं कि तिब्बती आध्यात्मिक नेता को स्वयं अपना उत्तराधिकारी चुनना चाहिए। रिजिजू ने स्पष्ट किया था कि वह भारत सरकार की ओर से प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं और न ही वह इस संबंध में चीन द्वारा दिये गए बयान पर कोई राय व्यक्त कर रहे हैं।

रिजिजू ने एक बयान में कहा था, ‘दलाई लामा मुद्दे पर किसी भ्रम की कोई जरूरत नहीं है। दुनियाभर में बौद्ध धर्म में आस्था रखने वाले और दलाई लामा को मानने वाले सभी लोग चाहते हैं कि अपने उत्तराधिकार पर फैसला वही करें। मुझे या सरकार को कुछ कहने की कोई जरूरत नहीं है। अगला दलाई लामा कौन होगा, इसका फैसला वही करेंगे।’

केंद्रीय मंत्री ने इस मुद्दे पर चीन के बयान के बारे में पूछे गए सवाल पर कहा, ‘मैं चीन के बयान पर प्रतिक्रिया नहीं देना चाहता। मैं एक श्रद्धालु के तौर पर बोल रहा हूं, मुझे दलाई लामा के प्रति आस्था है, दलाई लामा को मानने वाले लोग चाहते हैं कि वह अपने उत्तराधिकारी का निर्णय करें।’

चीन ने रिजिजू के बयान पर जताई थी कड़ी आपत्ति

वहीं किरण रिजिजू की इस टिप्पणी पर चीन ने कड़ी आपत्ति जताई थी। चीन ने भारत से तिब्बत से संबंधित मुद्दों पर सावधानी से काम करने की अपील की है ताकि द्विपक्षीय संबंधों में सुधार पर इसका प्रभाव न पड़े।

चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने रिजिजू की टिप्पणियों को लेकर पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि भारत को 14वें दलाई लामा की चीन विरोधी अलगाववादी प्रकृति के प्रति स्पष्ट होना चाहिए और शिजांग (तिब्बत) से संबंधित मुद्दों पर अपनी प्रतिबद्धताओं का सम्मान करना चाहिए।

दलाई लामा ने चीन की भूमिका को किया खारिज

उल्लेखनीय है कि कि तिब्बती धर्म गुरु दलाई लामा ने अपने 90वें जन्मदिन से पहले बुधवार को कहा था कि दलाई लामा संस्था जारी रहेगी और उनका उत्तराधिकारी चुनने में किसी भी सरकार की भूमिका नहीं होगी। उन्होंने चीन की भूमिका खारिज करते हुए कहा है कि ‘गादेन फोडरंग ट्रस्ट’ को ही उनके उत्तराधिकारी को मान्यता देने का अधिकार होगा और कोई अन्य इस प्रक्रिया में हस्तक्षेप नहीं कर सकता।

You Might Also Like

दिल्ली की मंत्री आतिशी बोलीं – I.N.D.I.A. ब्लॉक की सरकार बनी तो ED, CBI और IT के अधिकारी जेल जाएंगे
मुकुल रॉय बोले – ‘टीएमसी से मानसिक रूप से जुड़ा ही नहीं था, भाजपा के लिए काम करना चाहता हूं’
पश्चिम बंगाल चुनाव : दक्षिण 24 परगना जिले में 15 बूथों पर दोबारा वोटिंग शुरू, कतारों में खड़े नजर आए मतदाता
पहलगाम आतंकी हमला : राष्ट्रपति मुर्मु का असम दौरा स्थगित, पीएम मोदी भी कानपुर नहीं जाएंगे
कोरोना से लड़ाई में देश ने दिखाई सामर्थ्य, संकल्पशक्ति और एकजुटता: पीएम मोदी
TAGGED:chinaDALAI LAMAIndia refuses to commentkiren rijijuTibetan spiritual leader
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
कारोबारमहत्वपूर्ण कहानियांराष्ट्रीयहिन्दी

पश्चिम एशिया संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोकेमिकल उत्पादों पर माफ की कस्टम ड्यूटी

Revoi Editor
Revoi Editor
April 2, 2026
Share Market: शेयर बाजार में तूफानी तेजी, रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा निफ्टी, सेंसेक्स ने भी लगाई 300 अंकों की छलांग
भारत ने रोका सिंधु जल समझौता, CCS बैठक में पाकिस्तानी उच्चायोग और अटारी बॉर्डर बंद करने का भी फैसला
योगी सरकार 2.0 से डॉ. नीलकंठ तिवारी का पत्ता कटा, वाराणसी से डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने मारी बाजी
आईपीएल-19 : राहुल की रिकॉर्ड शतकीय पारी तो दिल्ली कैपिटल्स ने खड़ा किया सत्र का सर्वोच्च स्कोर
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?