hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: भारत ने कनाडा में खालिस्तानी उपद्रवियों के हिंसक उपद्रव पर जताया कड़ा रोष
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > भारत ने कनाडा में खालिस्तानी उपद्रवियों के हिंसक उपद्रव पर जताया कड़ा रोष
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

भारत ने कनाडा में खालिस्तानी उपद्रवियों के हिंसक उपद्रव पर जताया कड़ा रोष

Revoi Editor
Last updated: November 4, 2024 3:31 pm
Revoi Editor
Published: November 4, 2024
Share
SHARE

ओटावा, 4 नवंबर। भारत ने कनाडा में ब्रैम्पटन, ओंटारियो स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास के लाभार्थी शिविरों के बाहर खालिस्तानी उग्रवादियों के हिंसक उपद्रवों एवं देश की सरकार द्वारा सुरक्षा के पर्याप्त उपाय नहीं करने पर गहरा रोष व्यक्त किया है।
यहां स्थित भारतीय उच्चायोग ने रविवार को एक बयान जारी करके कहा कि पिछले वर्षों की तरह ओटावा में भारतीय उच्चायोग और वैंकूवर तथा४ टोरंटो में भारतीय महावाणिज्य दूतावासों ने स्थानीय जीवन प्रमाण पत्र लाभार्थियों (कनाडाई और भारतीय) के लाभ और आसानी के लिए इस अवधि के दौरान वाणिज्य दूतावास शिविरों का आयोजन/योजना बनाई है।

कनाडा में मौजूदा सुरक्षा स्थिति के कारण कनाडाई अधिकारियों से इन आयोजनों के लिए मजबूत सुरक्षा उपाय प्रदान करने के लिए पहले से ही अनुरोध किया गया था, जो वाणिज्य दूतावास के नियमित कार्य का हिस्सा है। बयान में कहा गया, “हमने आज (03 नवंबर को) टोरंटो के निकट ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर के साथ मिलकर आयोजित कांसुलर शिविर के बाहर भारत विरोधी तत्वों द्वारा की गई हिंसक गड़बड़ी देखी है।

यह देखना बेहद निराशाजनक है कि हमारे वाणिज्य दूतावासों द्वारा स्थानीय सह-आयोजकों के पूर्ण सहयोग से आयोजित किए जाने वाले नियमित वाणिज्य दूतावास संबंधी कार्य में इस तरह के व्यवधान की अनुमति दी जा रही है। हम भारतीय नागरिकों सहित आवेदकों की सुरक्षा के लिए भी बहुत चिंतित हैं, जिनकी मांग पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

बयान में कहा गया भारत विरोधी तत्वों के इन प्रयासों के बावजूद हमारा वाणिज्य दूतावास भारतीय और कनाडाई आवेदकों को 1000 से अधिक जीवन प्रमाण पत्र जारी करने में सक्षम रहा। दिनांक 2-3 नवंबर को वैंकूवर और सरे में आयोजित इसी प्रकार के शिविरों को बाधित करने का भी प्रयास किया गया।

भारतीय उच्चायोग ने कहा कि इन घटनाओं के मद्देनजर, तथा भारतीय राजनयिकों एवं अधिकारियों, स्थानीय आयोजनकर्ताओं तथा स्थानीय उपस्थित लोगों के लिए लगातार उत्पन्न खतरों को देखते हुए आगे निर्धारित वाणिज्य दूतावास शिविरों का आयोजन स्थानीय प्राधिकारियों द्वारा उनके लिए किए गए सुरक्षा प्रबंधों पर निर्भर होगा।
उन्होंने कहा कि यदि ऐसे व्यवधानों के कारण किसी शिविर का आयोजन संभव न हो, तो उन सेवाओं को प्रदान करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी, जिससे दुर्भाग्यवश इन सेवाओं के स्थानीय उपयोगकर्ताओं को असुविधा हो सकती है।

You Might Also Like

आईपीएल-18 : मुंबई इंडियंस ने भी पाया प्लेऑफ का टिकट, दिल्ली कैपिटल्स की उम्मीदें ध्वस्त
उमर अब्दुल्ला ने पाकिस्तान को दी नसीहत – ‘अपना घर संभालो, हमारे मामलों से दूर रहो’
पाकिस्तान को मोहम्मद शमी ने बताया चुगलखोर, कहा- मुझे गर्व है कि मैं इंडियन मुस्लिम हूं…
बॉलीवुड : रणबीर कपूर की शादी पर आया कटरीना और दीपिका का रिएक्शन, पुराने दोस्त के लिए कही यह बात
आईसीसी एक दिनी विश्व कप 5 अक्टूबर से, 12 मैदानों पर खेले जाएंगे 48 मैच, अहमदाबाद में होगा फाइनल
TAGGED:angercanadaindiaKhalistani riotersviolent riots
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो पहुंचे कोलकाता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात

Revoi Editor
Revoi Editor
May 23, 2026
सुप्रीम कोर्ट का आदेश : अब वाराणसी जिला अदालत में होगी ज्ञानवापी मस्जिद केस की सुनवाई
राज्यसभा की 37 सीटों के लिए 16 मार्च को चुनाव, निर्वाचन आयोग ने जारी किया शेड्यूल
शिल्पा ने जैकलीन के साथ शेयर किया डांस वीडियो, मूव्स देख कर बोले फैंस- मस्ती ओवरलोडेड
मुंबई इंडियंस ने जीता आईपीएल का 1000वां मैच, टिम डेविड ने राजस्थान रॉयल्स के यशस्वी जायसवाल का शतकीय प्रयास फीका किया
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?