hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: उमर अब्दुल्ला ने पाकिस्तान को दी नसीहत – ‘अपना घर संभालो, हमारे मामलों से दूर रहो’
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > चुनाव > उमर अब्दुल्ला ने पाकिस्तान को दी नसीहत – ‘अपना घर संभालो, हमारे मामलों से दूर रहो’
चुनावराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

उमर अब्दुल्ला ने पाकिस्तान को दी नसीहत – ‘अपना घर संभालो, हमारे मामलों से दूर रहो’

Revoi Editor
Last updated: September 19, 2024 8:35 pm
Revoi Editor
Published: September 19, 2024
Share
SHARE

श्रीनगर, 19 सितम्बर। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के बीच पाकिस्तानी रक्षा मंत्री आसिफ ख्वाजा के एक बयान से भाजपा के निशाने पर आए राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री व नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने पाकिस्तान को नसीहत देते हुए उसकी लोकतांत्रिक स्थिति पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी। आसिफ द्वारा अनुच्छेद-370 पर की गई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए अब्दुल्ला ने कहा कि पाकिस्तान को अपना घर संभालना चाहिए और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए।

हमारी चुनाव प्रक्रिया पर पाकिस्तान की दखलंदाजी अनुचित

बडगाम में गुरुवार को संवाददाताओं से बातचीत के दौरान उमर अब्दुल्ला ने पाकिस्तानी रक्षा मंत्री के जम्मू-कश्मीर चुनावों पर टिप्पणी करने पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान का हमसे क्या लेना-देना? हम पाकिस्तान का हिस्सा नहीं हैं। उन्हें अपने देश की देखभाल करनी चाहिए और हमें अपने देश की देखभाल करने दें। हमारे चुनावों में उनकी दखलंदाजी या चुनाव प्रक्रिया पर टिप्पणी करना सही नहीं है। उन्हें अपनी लोकतंत्र की रक्षा करनी चाहिए और हमें अपने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने दें।’

फारूक अब्दुल्ला बोले – ‘मुझे नहीं पता, पाकिस्तान क्या कहता है‘

उल्लेखनीय है कि आसिफ ख्वाजा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि पाकिस्तान और नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 और 35A की बहाली के मुद्दे पर सहमत हैं। नेशनल कांफ्रेंस ने अपने घोषणापत्र में अनुच्छेद 370 को बहाल करने को समर्थन देने का वादा किया है जबकि कांग्रेस ने विवादास्पद मुद्दे पर चुप्पी साधी हुई है। हालांकि एनसी के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने एक समाचार एजेंसी से कहा, ‘मुझे नहीं पता, पाकिस्तान क्या कहता है। मैं पाकिस्तानी नहीं हूं, मैं एक भारतीय नागरिक हूं।’

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री के बयान पर अमित शाह का प्रहार – ‘राहुल गांधी व कांग्रेस का हाथ सदैव देश विरोधी ताकतों के साथ’

गौरतलब है कि अगस्त 2019 में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने संसद में अनुच्छेद 370 और 35A को रद कर दिया था, जिससे जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त हो गया था। इसके बाद राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों – जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में विभाजित कर दिया गया था। तब से स्थानीय मुख्यधारा की पार्टियों जैसे एनसी और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) अनुच्छेद 370 की बहाली की बात कर रही हैं जबकि कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर के राज्य का दर्जा बहाल करने का वादा किया है।

You Might Also Like

पश्चिम बंगाल : हावड़ा में झारखंड के 3 कांग्रेस विधायकों की कार से ढेर सारी नगदी बरामद
मनरेगा को खत्म करने में लगी है सरकार: कांग्रेस नेता जयराम रमेश का आरोप
दिल्ली में फिर तेज बारिश का झोंका, कई इलाकों में भरा पानी, अलर्ट जारी
बिहार : भाजपा एमएलए ने अपनी ही पार्टी के विधायक के बेटे के खिलाफ दर्ज कराया केस
बॉलीवुड : सोनम कपूर को बिना मेकअप पहचान नहीं पाए फैंस, कैमरा देखकर छिप गए आनंद आहूजा
TAGGED:Jammu and Kashmir electionsMind your own houseNC leaderomar abdullahOmar Abdullah's advice to Pakistanstay away from our affairs
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
खेलहिन्दी

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

August 7, 2026

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?