बजट 2023 : सोना महंगा तो साइकिल सस्ती, सरकार ने सिगरेट पीने वालों को लगाई चपत

नई दिल्ली, 1 फरवरी। अगले वर्ष प्रस्तावित आम चुनाव से पहले मोदी सरकार के आखिरी बजट में कई चीजों के दाम घटे तो कई चीजों की कीमतें बढ़ने से लोगों को मायूसी होगी। सरकार ने एलईडी टीवी से लेकर साइकिल तक के दाम घटाकर मध्य व निम्न वर्ग को राहत दी है तो दूसरी तरफ सोना खरीदना महंगा हो गया है। सिगरेट के दाम बढ़ा दिए गए हैं। यानि धूम्रपान करने वाले लोगों को अब पहले से ज्यादा दाम चुकाने होंगे।

इन चीजों के दाम घटने से राहत

सरकार ने एलईडी टीवी के साथ मोबाइल फोन, खिलौने, मोबाइल कैमरा लैंस, खिलौना, इलेक्ट्रिकल गाड़ियां, हीरे के आभूषण, बायोगैस से जुड़ी चीजें, लिथियम सेल्स और साइकिल के दाम घटा दिए हैं। एलईडी टीवी और इलेक्ट्रिकल ह्वीकल के दाम घटने से मध्य वर्ग को खासी राहत मिलेगी। जिस तरह से पेट्रोल-डीजल और सीएनजी-पीएनजी के दाम आसमान पर पहुंचे हैं, उसमें इलेक्ट्रिकल ह्वीकल मध्य वर्ग का संबल बन सकता है।

साइकिल सस्ती होने से निम्न वर्ग को खासी राहत मिलेगी। ईधन के दाम बढ़ने से लोकल दौड़ने वाले वाहनों का किराया भी बढ़ा है। उसमें इससे राहत मिलेगी। सरकार का ये कदम बेहतरीन है क्योंकि साइकिल सस्ती होने से आम लोगों को राहत मिलने के साथ प्रदूषण का स्तर भी कम होगा।

हीरे के आभूषण सस्ते तो सोना हुआ महंगा

सरकार ने एक तरफ हीरे के आभूषण सस्ते कर दिए हैं तो वहीं दूसरी तरफ सोना खरीदना लोगों के लिए पहले से ज्यादा मुश्किल होगा। सोने के दाम पहले की तुलना में बढ़ा दिए गए हैं। सिगरेट के दाम बढ़े हैं। विदेशों से आने वाले चांदी के सामान भी पहले से महंगे होंगे। प्लेटिनम भी पहले से महंगा होगा। छाता जैसी आम जरूरत की चीज के दाम भी पहले की तुलना में ज्यादा होंगे।

इंपोर्टेड किचन चिमनी (इलेक्ट्रिकल) के दामों में भी इजाफा किया गया है। इसकी ड्यूटी को 7.5 से बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया गया है। कुल मिलाकर सरकार ने सोने, चांदी, कॉपर और प्लेटिनम से बनी हुई चीजों को आम आदमी की पहुंच से बाहर कर दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular