1. Home
  2. हिंदी
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. नाइजीरिया में भीषण हादसा : 2 बसों की टक्कर में 37 लोगों की मौत, 4 दिनों में तीसरी बड़ी दुर्घटना
नाइजीरिया में भीषण हादसा : 2 बसों की टक्कर में 37 लोगों की मौत, 4 दिनों में तीसरी बड़ी दुर्घटना

नाइजीरिया में भीषण हादसा : 2 बसों की टक्कर में 37 लोगों की मौत, 4 दिनों में तीसरी बड़ी दुर्घटना

0
Social Share

अबुजा, 23 नवम्बर। उत्तर-पूर्वी नाइजीरिया के बोर्नो शहर में दो बसों की भिडंत में कम से कम 37 लोगों की मौत हो गई। बोर्नो के यातायात पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

बोर्नो में फेडरल रोड सेफ्टी कॉर्प्स के सेक्टर कमांडर उत्टेन बोयी ने मंगलवार को यहां संवाददाताओं को बताया कि मैदुगुरी-दमातुरु रोड पर दो बसों की आमने-सामने की टक्कर के बाद बसों में आग लग गई। बोयी ने दुर्घटना के लिए बसों की तेज रफ्तार के लिए बस चालकों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने बताया कि दोनों बसें विपरीत दिशाओं में जा रही थीं, लेकिन उनमें से एक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे दोनों बसों की भिडंत हो गई।

अधिकारी ने कहा कि दुर्घटना में मारे गए सभी पीड़ितों की सामूहिक अंत्येष्टि की जाएगी क्योंकि पुलिस को इस आशय का अदालती आदेश पहले ही मिल चुका है। गौरतलब है कि नाइजीरिया में अक्सर इस तरह की भीषण सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं, जिसका कारण वाहनों की तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग, खराब सड़कें और लापरवाही से वाहनों को चलाना माना जाता है।

सड़कों पर दुर्घटनाएं आम

अफ्रीका के सबसे अधिक आबादी वाले देश नाइजीरिया की खराब रखरखाव वाली सड़कों पर दुर्घटनाएं आम हैं, जो बड़े पैमाने पर तेज गति और यातायात नियमों की अवहेलना के कारण होती हैं। इससे पहले मंगलवार को, नाइजीरिया की राजधानी अबुजा के पास एक बस के ट्रक से टकरा जाने से 17 लोगों की मौत और चार घायल हो गए थे। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, पीड़ित पूर्वोत्तर गोम्बे राज्य से यात्रा कर रहे थे। इसके अलावा, उत्तरी शहर कानो के बाहर टायर फटने के बाद ओवरलोड कार के बांध में गिरने से शनिवार को 9 लोगों की मौत हो गई।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code